उत्तरप्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर निर्माण समिति की शनिवार को दूसरे दिन की बैठक राम जन्मभूमि परिसर में हुई। बैठक में राम कथा संग्रहालय के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक से पहले मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने कई अहम जानकारियां साझा कीं।

राम मंदिर ।
अयोध्या। स्टार समाचार वेब
उत्तरप्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर निर्माण समिति की शनिवार को दूसरे दिन की बैठक राम जन्मभूमि परिसर में हुई। बैठक में राम कथा संग्रहालय के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक से पहले मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने कई अहम जानकारियां साझा कीं। उन्होंने बताया कि राम मंदिर निर्माण पर कुल 1900 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। अब तक जीएसटी सहित 1600 करोड़ का भुगतान हो चुका है। 30 अप्रैल तक राम मंदिर से जुड़े सभी निर्माण कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। निर्माण पूरा होने के बाद एल एंड टी और टाटा कंसलटेंसी साइट से हटेंगी।
आडिटोरियम का कार्य शेष
नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि 30 अप्रैल तक सभी दस्तावेज और बिल भुगतान की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। एल एंड टी और टाटा कंसलटेंसी ने तीन वर्ष की गारंटी दी है। मेंटेनेंस के लिए दोनों संस्थानों की स्मॉल यूनिट मंदिर परिसर में तैनात रहेगी। आॅडिटोरियम का कार्य अभी शेष है। अप्रैल तक पूरा होने की उम्मीद है।
राम मंदिर ट्रस्ट मिली 400 वर्ष पुरानी रामायण
उल्लेखनी है कि राम मंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक शुक्रवार से शुरू हुई। बैठक से पहले निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने कई अहम जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय दिल्ली ने 400 वर्ष पुरानी वाल्मीकि रामायण सौंपी है। यह प्राचीन रामायण ट्रस्ट महासचिव चंपत राय को दे दी गई है। वाल्मीकि रामायण राम मंदिर परिसर पहुंच चुकी है। बताया कि यह मूलत: रामायण पर टिप्पणी है, जो संस्कृत भाषा में लिपिबद्ध की गई है।
रामकथाओं का मंदिर विकसित किया जाएगा
विश्वविद्यालय ने पुस्तक को पहले राष्ट्रपति भवन में जो म्यूजियम है वहां लोन के रूप में दिया था। जब उन्हें यह पता लगा कि राम मंदिर के दूसरे तल में रामायण रखने की सुविधा रखी जाएगी तो उन लोगों ने ट्रस्ट के आग्रह पर रामायण गिफ्ट के रूप में सौप दिया है। यह ग्रंथ चंपत राय दिल्ली से लेकर अयोध्या आए हैं। राम मंदिर के दूसरे तल पर रामकथाओं का मंदिर विकसित किया जाना है। यहां विभिन्न भाषाओं में वाल्मीकि रामायण का जो भी अधिकृ़त व प्राचीन रुपांतरण है उसे रखा जाएगा।
प्राचीन रामायण की आयु व सत्यता परखेंगे
नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि रामकथाओं के मंदिर में राम यंत्र भी रखा जाना है जो कांची कामकोटि के शंकराचार्य ने ट्रस्ट को पहले ही भेंट कर दिया है। प्राचीन रामायण के संग्रह के लिए एक समिति गठित की जाएगी। इसमें विशेषज्ञ रखे जाएंगे जो प्राचीन रामायण की आयु व सत्यता परखेंगे। इसके बाद उनकी संस्तुति पर उसे राम मंदिर में रखा जाएगा। बहुत से लोग पुस्तकें देने को कह रहे हैं, लेकिन वही पुस्तक रखी जाएगी जो दुर्लभ हो। हम इसके लिए एक विज्ञापन निकालेंगे। जिस किसी के पास प्राचीन रामायण होगी, समिति उसे परखेगी इसके बाद वह ली जाएगी।
यह भी पढ़िए...


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
गुजरात के पंचमहाल जिले में स्थित प्रसिद्ध तीर्थस्थल पावागढ़ की पहाड़ियों पर आज सुबह भीषण हादसा हो गया। पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण पहाड़ी पर भू-स्खलन हो गया, जिससे बड़े-बड़े पत्थर और मलबा नीचे गिर पड़े।
जानिए 19 जून 2026 का दिन आपके मूलांक के लिए कैसा रहेगा। अंकज्योतिष के अनुसार करियर, स्वास्थ्य और संबंधों पर आधारित विस्तृत भविष्यफल
19 जून 2026 का संपूर्ण राशिफल यहाँ पढ़ें। मेष, वृष, मिथुन सहित सभी 12 राशियों के लिए करियर, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति के बारे में विस्तार से जानें।
19 जून 2026 का विस्तृत पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और विनायक चतुर्थी व्रत की जानकारी हिंदी में। आज के दिन के ग्रहों की स्थिति और शुभ समय जानें।
अंकज्योतिष के अनुसार, 18 जून 2026 का दिन ग्रहों की विशेष स्थिति और अंकों के प्रभाव से भरा रहेगा। यहाँ 1 से 9 तक के मूलांक के लिए दैनिक फलादेश दिया गया है।
18 जून 2026 का दैनिक राशिफल: जानें मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
18 जून 2026 का पंचांग और आज का शुभ मुहूर्त। जानिए इस दिन बनने वाले दुर्लभ गुरु पुष्य योग और विनायक चतुर्थी का महत्व।
17 जून 2026 का दैनिक राशिफल। जानें मेष, वृषभ, मिथुन समेत सभी 12 राशियों के लिए करियर, धन और परिवार का हाल। आज चंद्रमा, शुक्र और बृहस्पति की विशेष युति का प्रभाव।
17 जून 2026 का मूलांक फल (Numerology Horoscope) जानें। अंक 1 से 9 तक के लिए करियर, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति पर क्या प्रभाव पड़ेगा? विस्तृत भविष्यफल यहाँ पढ़ें।
17 जून 2026 (बुधवार) का दैनिक पंचांग। जानें तृतीया तिथि, पुनर्वसु नक्षत्र, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और महाराणा प्रताप जयंती के बारे में विस्तार से।