देश के सबसे स्वच्छ शहर मध्यप्रदेश के इंदौर में शुक्रवार को भाजपा द्वारा लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा सुभाष नगर चौराहे से शुरू होकर पाटनीपुरा चौराहे तक निकाली गई।

नेताओं ने मंच पर तिरंगा लहराकर देशभक्ति का संदेश दिया
विजयवर्गीय ने प्रसिद्ध गीत ये देश है वीर जवानों का... गाया
इंदौर। स्टार समाचार वेब
देश के सबसे स्वच्छ शहर मध्यप्रदेश के इंदौर में शुक्रवार को भाजपा द्वारा लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा सुभाष नगर चौराहे से शुरू होकर पाटनीपुरा चौराहे तक निकाली गई। इस पदयात्रा में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिनमें डॉक्टर, वकील, व्यापारी, साधु-संत और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी व स्कूली बच्चे शामिल रहे। यात्रा के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया और प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मंच पर मौजूद रहे। हेमंत खंडेलवाल ने कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ मंच पर तिरंगा लहराकर देशभक्ति का संदेश दिया।
केंद्रीय मंत्री ने की इंदौर की तारीफ
केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष के नेताओं का सपना कभी साकार नहीं होगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तो रहेंगे ही, लेकिन कांग्रेस जरूर देश से विदा हो जाएगी। राजनीतिक बयानों के अलावा मांडविया ने इंदौर की मेहमाननवाजी की खुले दिल से तारीफ की। उन्होंने शहर के प्रसिद्ध पोहे के स्वाद और स्वच्छता व्यवस्था की जमकर सराहना की।
सीएम बोले-जनता करेगी कांग्रेस का हिसाब
वहीं इंदौर में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा के दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि चुनाव में हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन हार के बाद अराजकता फैलाना और संवैधानिक संस्थाओं पर दोषारोपण करना दुर्भाग्यपूर्ण है। इसीलिए आज कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस को देश की जनता ने नकार दिया है और आगे भी जनता ही इनका हिसाब करेगी। सीएम ने कहा कि कांग्रेस बांग्लादेश की तरह भारत में भी अराजकता फैलाने की साजिश रचा रही है।
विजयवर्गीय ने मंच से ही लगवाए नारे
कैलाश विजयवर्गीय ने इस आयोजन को राष्ट्र भक्तों की रैली करार दिया। उन्होंने मंच से देश की रक्षा कौन करेगा, हम करेंगे जैसे जोश से भरे नारे लगवाए। इसके अलावा, उन्होंने देशभक्ति का माहौल बनाते हुए प्रसिद्ध गीत ये देश है वीर जवानों का... भी गाया। यात्रा के दौरान मंच से उन्होंने एक पुलिस अधिकारी को बुलाकर निर्देश दिए कि जो लोग यात्रा में शामिल होने आ रहे हैं, उन्हें रोका न जाए। आने वाले लोगों के लिए पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था की गई है, ताकि किसी को असुविधा न हो।
उषा ठाकुर बोलीं-विपक्ष सफल नहीं होगा
भाजपा विधायक उषा ठाकुर ने बयान देते हुए कहा कि यह पदयात्रा देश को यह संदेश देने के लिए है कि भारत संविधान के नियमों और मर्यादाओं से चलेगा। उन्होंने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिशें कभी सफल नहीं होंगी। यदि विपक्ष को सरकार के किसी भी फैसले पर आपत्ति है, तो उसके लिए न्यायपालिका, लोकसभा और विधानसभा जैसे मजबूत संवैधानिक मंच मौजूद हैं। सत्ता परिवर्तन की इच्छा है तो वे अगले चुनाव में जनता का दिल जीतकर दिखाएं।
अराजकता के खिलाफ एक बुलंद आवाज
इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि आज इंदौर का युवा देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए सड़कों पर उतरा है। इस पदयात्रा में फ्रांस के प्रतिनिधि भी विशेष रूप से शामिल हुए। महापौर के अनुसार, फ्रांस के प्रतिनिधियों ने भारत को यह सीख दी कि घुसपैठ के कारण उनके देश में अराजकता की स्थिति पैदा हुई है, जिससे भारत को सतर्क रहने की जरूरत है। इस पदयात्रा के माध्यम से भाजपा ने समाज के हर वर्ग को जोड़ते हुए अराजकता के खिलाफ एक बुलंद आवाज उठाई।

मध्यप्रदेश में जनगणना के दूसरे चरण में जनसंख्या की गणना जनवरी-फरवरी में होगी। यह काम दो लाख कर्मचारी करेंगे। इसके लिए अमले की व्यवस्था शासकीय विभागों से ही की जाएगी। इसे ध्यान में रखते हुए जनवरी से मार्च 2027 तक तबादले नहीं किए जाएंगे। इसी तरह प्रशासनिक सीमाओं में भी कोई बदलाव नहीं होगा।
देश के सबसे स्वच्छ शहर मध्यप्रदेश के इंदौर में शुक्रवार को भाजपा द्वारा लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा सुभाष नगर चौराहे से शुरू होकर पाटनीपुरा चौराहे तक निकाली गई।
मध्यप्रदेश सरकार ने दीवाली के खास अवसर पर प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों, अधिकारियों और पेंशनर्स को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से घोषणा की है कि राज्य के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में 2 प्रतिशत की वृद्धि कर दी गई है।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता काशीबाई का शुक्रवार सुबह भोपाल के एम्स अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे लगभग 76 वर्ष की थीं और पिछले एक सप्ताह से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के चलते अस्पताल में भर्ती थीं।
उज्जैन के प्राचीन खड़े हनुमान मंदिर की मूर्ति हटाने के विवाद में नया मोड़ आया है। प्रशासन द्वारा विशेष मशीनों से प्रतिमा की स्कैनिंग और रात की कार्रवाई पर स्थानीय पार्षदों ने सवाल उठाए हैं।
ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र में करवा चौथ के दिन एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने सिर पर मूसली से कई वार किए। पढ़ें पूरी घटना और पुलिस जांच की विस्तृत रिपोर्ट।
मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान से जुड़े वायरल वीडियो विवाद की विस्तार से जानकारी। महिला रश्मि नागर सिंह चौहान ने 20 साल के रिश्ते और सांसद अनिता चौहान पर मानसिक प्रताड़ना के क्या आरोप लगाए हैं,
मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी रमेश थेटे को धोखाधड़ी और चेक बाउंस के मामले में नागपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। भोपाल कोर्ट द्वारा फरार घोषित किए जाने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। थेटे के खिलाफ दर्ज मामलों और गिरफ्तारी की पूरी जानकारी पढ़ें।
सीधी में जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं, डॉक्टरों की कमी और मेडिकल कॉलेज निर्माण में देरी के विरोध में युवा कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों को रोकने पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। संगठन ने स्वास्थ्य सुविधाएं सुधारने की मांग की।
पन्ना में सागर लोकायुक्त पुलिस ने जल संसाधन विभाग के डिविजनल एकाउंटेंट दीपक परिहार और लिपिक अरविंद पाठक को 45 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा। ठेकेदार ने 25 लाख रुपये का लंबित बिल पास कराने के लिए रिश्वत मांगने की शिकायत की थी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह