पश्चिम बंगाल में शुभेंदु सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए राज्य के सभी सरकारी स्कूलों के साथ-साथ अब सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त मदरसों में भी क्लास शुरू होने से पहले वंदे मातरम गाना अनिवार्य कर दिया है। सरकार के इस आदेश के मुताबिक अब हर मदरसे में प्रार्थना सभा के दौरान राष्ट्रगीत गाना जरूरी होगा।

सरकार के फैसले को लेकर राजनीतिक चर्चा हो गई तेज
पुराने सभी नियम और प्रथा रद्द, नया नियम तत्काल लागू
कोलकाता। स्टार समाचार वेब
पश्चिम बंगाल में शुभेंदु सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए राज्य के सभी सरकारी स्कूलों के साथ-साथ अब सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त मदरसों में भी क्लास शुरू होने से पहले वंदे मातरम गाना अनिवार्य कर दिया है। सरकार के इस आदेश के मुताबिक अब हर मदरसे में प्रार्थना सभा के दौरान राष्ट्रगीत गाना जरूरी होगा। दरअसल, इस संबंध में मदरसा शिक्षा निदेशालय की तरफ से आदेश जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि पहले जारी सभी निर्देशों और प्रथाओं को निरस्त करते हुए अब कक्षाएं शुरू होने से पहले होने वाली प्रार्थना में वंदे मातरम गाना जरूरी होगा। इधर, एक चर्चा के दौरान राज्य के अल्पसंख्यक मामलों और मदरसा शिक्षा मंत्री खुदीराम टुडू ने फैसले की पुष्टि करते हुए कहा- जब राज्य के अन्य सरकारी स्कूलों और संथाली भाषा में पढ़ाई कराने वाले स्कूलों में भी वंदे मातरम अनिवार्य है तो मान्यता प्राप्त मदरसों में इसे अनिवार्य क्यों नहीं किया जा सकता।
आदेश तत्काल प्रभाव से लागू
यह आदेश राज्य के सभी सरकारी मॉडल मदरसों, मान्यता प्राप्त सरकारी सहायता प्राप्त मदरसों, अप्रूव्ड एमएसके, अप्रूव्ड एसएसके और मान्यता प्राप्त गैर सहायता प्राप्त मदरसों पर लागू होगा। आदेश में कहा गया है कि इसे तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए।
सभी कलेक्टरों को भेजी आदेश की कॉपी
मदरसा शिक्षा निदेशक की तरफ से जारी आदेश की कॉपी सभी जिलाधिकारियों, जिला शिक्षा अधिकारियों, पश्चिम बंगाल बोर्ड आफ मदरसा एजुकेशन और अन्य संबंधित विभागों को भेजी गई है। आदेश में यह भी कहा गया है कि इसे सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद जारी किया गया है।
जन गण मन के बराबर का दर्जा...
गौरतलब है कि पिछले दिनों पश्चिम बंगाल और असम में अपनी शानदार जीत के बाद, नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केंद्रीय कैबिनेट ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को राष्ट्रीय गान जन गण मन के बराबर का दर्जा देने का फैसला किया। इसका मकसद वंदे मातरम को भी उसी कानूनी दायरे में लाना है, जिसके तहत अभी राष्ट्रीय गान को सुरक्षा मिली हुई है। वंदे मातरम गान के दौरान किसी भी तरह का अपमान या बाधा डालना एक संज्ञेय अपराध माना जाएगा।
अपमान पर जेल-जुर्माना दोनों
मौजूदा वक्त में कानून में राष्ट्रीय ध्वज, संविधान या राष्ट्रगान के अपमान से जुड़े मामलों में सजा का प्रावधान है, जिसमें जेल, जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। प्रस्तावित संशोधन इन प्रावधानों को वंदे मातरम तक भी बढ़ा देगा, जिसका मतलब है कि इसका उल्लंघन करने पर भी इसी तरह के कानूनी नतीजे भुगतने पड़ सकते हैं। मौजूदा नियमों के तहत, अगर कोई शख्स जान-बूझकर राष्ट्रगान गाने से रोकता है या उसमें बाधा डालता है, उसे तीन साल तक की जेल, जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। बार-बार ऐसा करने वालों को कम से कम एक साल की जेल होगी।
यह भी पढ़िए...
पश्चिम बंगाल: हार के बाद संकट में TMC? ममता बनर्जी के प्रदर्शन से 46 विधायक रहे गायब
पश्चिम बंगाल में 1 जून से बंद होगा इमामों और पुजारियों का भत्ता, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन के बीच CJP के अभिजीत दिपके को जमानत मिल गई है। जानें 17 अक्टूबर के सभी बड़े घटनाक्रम, पुलिस मार्च और AISA अध्यक्ष नेहा बोरा का बयान।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना बेतुका है। कोर्ट ने ऑनलाइन बाल यौन शोषण सामग्री (CSEAM) को रोकने के लिए केंद्र को नेशनल डेटाबेस बनाने और 2 घंटे में रिपोर्टिंग का निर्देश दिया।
दिल्ली की साकेत कोर्ट ने 2018 के मानहानि मामले में यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। विकास संस्कृत्यायन की शिकायत और मामले की पूरी डिटेल पढ़ें
FSSAI ने प्रियागोल्ड बिस्कुट, डोडला डेयरी और यूईर ऑर्गेनिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की। प्रियागोल्ड में मवेशियों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट और किशमिश में घातक कीटनाशक मिले।
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना के सतर्क जवानों ने पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की एक और नापाक साजिश को नाकाम कर दिया है। घुसपैठ का यह प्रयास किरण सेक्टर के जमगुंड में हुआ है।
उत्तरप्रदेश के नोएडा के रबूपुरा कोतवाली थाना क्षेत्र के नंगला श्रीगोपाल गांव में एक ही परिवार के पति-पत्नी और तीन बच्चों सहित पांच लोगों की मौत से हड़कंप मच गया। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके और AISA अध्यक्ष नेहा बोरा को हिरासत में लिया। कनॉट प्लेस में धारा 163 लागू होने के बाद भी तिरंगा रैली के लिए पहुंचे समर्थकों के बीच 6 दिनों में दीपके की यह दूसरी कस्टडी है।
संसद की लोक लेखा समिति (PAC) ने एससी (SC) छात्रों की छात्रवृत्ति में भारी देरी और पेश न होने पर उत्तर प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा और बिहार के मुख्य सचिवों के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष से विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाने का फैसला किया है।
मेरठ कोर्ट ने चर्चित सांप कांड में बड़ा फैसला सुनाते हुए पति अमित कश्यप की हत्या की दोषी पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को फांसी की सजा सुनाई है। जानिए कोर्ट रूम का पूरा घटनाक्रम।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और एसआईआर को लेकर जारी घमासान के बीच केंद्र सरकार इस महीने के आखिर में संसद का एक विशेष सत्र बुला सकती है। संसद के इस विशेष सत्र को बुलाने के पीछे की वजह परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े बिलों को फिर से संसद के सामने पेश करके पास कराना है।