पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) में दरार की खबरें तेज हैं। भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा परिसर में हुए पहले बड़े धरने से 80 में से 46 टीएमसी विधायक नदारद रहे।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी हार का सामना करने और सत्ता से बेदखल होने के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) की अंदरूनी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। चुनावी शिकस्त के बाद राज्य की नवगठित भाजपा सरकार के खिलाफ तृणमूल द्वारा बुधवार को विधानसभा परिसर में आयोजित पहला बड़ा धरना-प्रदर्शन ही गंभीर सवालों के घेरे में आ गया है। इस प्रदर्शन में विधायकों की बेहद कम उपस्थिति ने पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक न होने के साफ संकेत दिए हैं।
तृणमूल कांग्रेस ने राज्य में चुनाव बाद हुई कथित राजनीतिक हिंसा, नई सरकार की बुलडोजर कार्रवाई और रेलवे भूमि व स्टेशनों के आसपास से फेरीवालों (हॉकर्स) को जबरन हटाए जाने के विरोध में एक बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार की थी। इसके तहत कोलकाता स्थित विधानसभा परिसर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के सामने एक धरने का आयोजन किया गया था। लेकिन, इस महत्वपूर्ण प्रदर्शन से तृणमूल के नवनिर्वाचित 80 विधायकों में से 46 विधायक गायब रहे।
शुरुआत में इस धरने में केवल 31 विधायक ही पहुंचे थे, हालांकि बाद में तीन और विधायक इसमें शामिल हुए, जिससे कुल संख्या 34 तक पहुंच सकी। आधे से अधिक विधायकों की इस अनुपस्थिति के कारण पार्टी की अंदरूनी एकजुटता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। नतीजतन, विपक्ष में आने के बाद पार्टी का यह पहला बड़ा विरोध-प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहा और महज आधे घंटे के भीतर ही इसे समाप्त करना पड़ा।
राजनीतिक गलियारों में हलचल इस बात को लेकर भी तेज है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे ठीक एक दिन पहले तृणमूल सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर पार्टी विधायकों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई थी। हैरानी की बात यह है कि उस बैठक से भी पार्टी के 15 विधायक नदारद रहे थे। लगातार दो दिनों में विधायकों की इस अनुपस्थिति ने नेतृत्व की चिंताएं बढ़ा दी हैं।
इस प्रदर्शन में तृणमूल विधायक दल के नेता शोभनदेव चट्टोपाध्याय, पूर्व मंत्री व कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम और मुख्य प्रवक्ता कुणाल घोष सहित कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद थे। हालांकि, धरने के दौरान एक और दिलचस्प वाकया देखने को मिला। पूरे प्रदर्शन में 'ममता बनर्जी जिंदाबाद' और 'तृणमूल कांग्रेस जिंदाबाद' के नारे तो गूंजते रहे, लेकिन एक बार भी पार्टी के कद्दावर नेता 'अभिषेक बनर्जी जिंदाबाद' का नारा सुनाई नहीं दिया। राजनीतिक विश्लेषक इसे पार्टी के भीतर बदलते समीकरणों और आंतरिक खींचतान से जोड़कर देख रहे हैं।
विधायकों की इस भारी अनुपस्थिति पर डैमेज कंट्रोल करते हुए पार्टी प्रवक्ता कुणाल घोष ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद कई क्षेत्रों में तृणमूल कार्यकर्ताओं पर हमले हुए हैं, इसलिए कई विधायक अपने-अपने इलाकों में स्थिति को संभालने में व्यस्त हैं। इसके अतिरिक्त, पार्टी की फैक्ट फाइंडिंग टीमें अलग-अलग जिलों के दौरे पर हैं, जिसके कारण कई विधायक समय पर कोलकाता नहीं पहुंच सके।
दूसरी ओर, राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इसके पीछे की कहानी कुछ और है। राज्य में सत्ता परिवर्तन होते ही तृणमूल नेताओं के खिलाफ कथित वसूली, सिंडिकेट राज, धमकी और वित्तीय अनियमितताओं के मामलों में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। हाल के दिनों में हुई कुछ गिरफ्तारियों और पूछताछ के दौर ने तृणमूल खेमे में भारी बेचैनी पैदा कर दी है, जिसके चलते कई विधायक अब संगठन की गतिविधियों से दूरी बनाते दिख रहे हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
चुनाव आयोग और CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी। राहुल, खड़गे और प्रियंका ने राजघाट पर दिया धरना। शुक्रवार को ममता बनर्जी के भी मार्च में शामिल होने की संभावना।
दिल्ली के न्यू सीमापुरी में चार मंजिला इमारत गिरने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5 हो गई है। राहत और बचाव कार्य जारी, मलबे में अभी भी कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका।
देश के 42 पूर्व न्यायाधीशों और सेवानिवृत्त अधिकारियों ने भारत के नागरिकों को खुला खत लिखकर चुनाव आयोग और न्यायपालिका पर बिना सबूत हो रहे हमलों पर गंभीर चिंता जताई है।
सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू व विवेक जोशी की नियुक्तियों के खिलाफ क्वो वारंटो रिट याचिका दायर की गई है। जानिए याचिका के मुख्य आरोप और कानूनी प्रक्रिया।
आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने गुरुवार को योजना एवं विकास विभाग के मुंगेर में पदस्थापित एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नारद कुमार दास के पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। मुंगेर, भागलपुर, मुजफ्फरपुर और पटना में ईओयू की टीम ने तलाशी ली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली स्थित यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 के 10वें संस्करण का उद्घाटन किया। 7 से 10 अक्टूबर तक आयोजित हो रहे इस चार दिवसीय इवेंट में देश-दुनिया के टेक और टेलीकॉम क्षेत्र के प्रमुख विशेषज्ञ, स्टार्टअप्स, निवेशक और उद्योग जगत की हस्तियां शामिल हो रही हैं।
संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान के दोहरे चरित्र और राज्य-प्रायोजित आतंकवाद की कड़े शब्दों में धज्जियां उड़ाई हैं। यूएन जनरल असेंबली की कानूनी मामलों से जुड़ी छठी समिति की कार्यवाही के दौरान भारत ने साफ कहा कि पाकिस्तान ने आतंकवाद का जो भस्मासुर खड़ा किया था।
दिल्ली में पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा सड़क पर धरने पर बैठ गईं। विपक्ष का INDIA गठबंधन वोट चोरी, एसआईआर और परिसीमन के खिलाफ एकजुट होकर प्रदर्शन कर रहा है।
वर्ष 2026 के रसायन विज्ञान के नोबेल पुरस्कार की घोषणा हो गई है। फ्रांस के हेनरी बी. कागन और जापान के केन्सो सोई को यह सम्मान क्यों मिला
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) कानून से जुड़े एक अलग फैसले को वापस लेने की मांग वाली याचिका पर विचार करने का आश्वासन दिया है। जानिए पूरा मामला और इससे जुड़े विवाद की वजह।