तेल कंपनियों पांच दिन में महंगाई का दूसरा झटका देश के आम जनता को दिया है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 15 मई को 3 रुपए, तो अब करीब 91 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली से मुंबई तक पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें मंगलवार के लागू हो गई हैं।

पेट्रोल-डीजल में लगभग 91 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि
15 मई को पेट्रोल-डीजल के 3-3 रुपए लीटर बढ़े थे
आम जनता में महंगाई बढ़ने की चिंताएं बढ़ सकती हैं
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
तेल कंपनियों पांच दिन में महंगाई का दूसरा झटका देश के आम जनता को दिया है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 15 मई को 3 रुपए, तो अब करीब 91 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली से मुंबई तक पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें मंगलवार के लागू हो गई हैं। फ्यूल प्राइस में एक के बाद एक बढ़ोतरी से 2022 वाला वो दौर लौटता दिख रहा है, जब लगभग 15 दिन रोजाना लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में थोड़ी-थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली थी। दरअसल, मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के बीच, देश में एक हफ्ते के अंदर दूसरी बार ईंधन की कीमतें बढ़ा दी गई हैं। मंगलवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगभग 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। वहीं, पिछली बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपए से बढ़कर 97.77 रुपए प्रति लीटर हो गई थी, जबकि डीजल की कीमत 87.67 रुपए से बढ़कर 90.67 रुपए प्रति लीटर हो गई थी। वहीं मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अब एक लीटर पेट्रोल 110.75 रुपए और डीजल 95.91 रुपए का हो गया है। इंदौर-जबलपुर में प्रति लीटर पेट्रोल के नए रेट 110.79 रुपए, ग्वालियर में 110.69 रुपए और उज्जैन में 111.27 रुपए हो गए हैं। वहीं, उज्जैन में डीजल 96.40 रुपए में मिलेगा।
एमपी के 5 शहरों में पेट्रोल-डीजल
जिला पेट्रोल डीजल
भोपाल 110.75 95.91
इंदौर 110.79 95.97
जबलपुर 110.79 95.98
ग्वालियर 110.69 95.86
उज्जैन 111.27 96.40
नोट- उक्त राशि रुपए प्रति लीटर।
दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे महंगा
मंगलवार को हुई नई बढ़ोतरी के बाद, राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल 87 पैसे और महंगा हो गया है और अब यह 98.64 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। दिल्ली में डीजल की कीमत भी 91 पैसे बढ़ गई है और अब यह 91.58 रुपए प्रति लीटर हो गई है।
पेट्रोल की कीमतें
दिल्ली - 87 पैसे - 98.64 रुपए
मुंबई - 91 पैसे - 107.59 रुपए
कोलकाता - 96 पैसे - 109.70 रुपए
चेन्नई - 82 पैसे - 104.49 रुपए
मुंबई में 91 पैसे बढ़े दाम
दिल्ली के अलावा, अन्य बड़े महानगरों में भी ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। मुंबई में, पेट्रोल की कीमत 91 पैसे बढ़कर 107.59 रुपए प्रति लीटर हो गई है। जबकि डीजल की कीमत 94 पैसे बढ़कर 94.08 रुपए प्रति लीटर हो गई है।
डीजल की कीमत
दिल्ली - 91 पैसे - 91.58 रुपए
मुंबई - 94 पैसे - 94.08 रुपए
कोलकाता - 94 पैसे - 96.07 रुपए
चेन्नई 86 पैसे - 96.11 रुपए
कोलकाता में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी
कोलकाता में, पेट्रोल की कीमत में सबसे ज्यादा 96 पैसे की बढ़ोतरी हुई है, जिससे यह 109.70 रुपए लीटर हो गया है। जबकि डीजल की कीमत 94 पैसे बढ़कर 96.07 रुपए प्रति लीटर हो गई है। चेन्नई में, पेट्रोल 82 पैसे महंगा हो गया है, जिससे इसकी कीमत 104.49 रुपए लीटर हो गई है, और डीजल की कीमत 86 पैसे बढ़कर 96.11 रुपए लीटर हो गई है।
खबर अपडेट की जा रही है.....
भारत: पेट्रोल एक्सपोर्ट पर लगा विंडफॉल टैक्स
मुंबई: पेट्रोल-डीजल संकट के बीच सीएनजी के बढ़ गए भाव, अब 84 रुपए किलो


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारत ने रविवार को सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए सिलसिलेवार हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की। इन हमलों में 12 लोगों की जान चली गई और 300 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन के बीच पार्टी के बड़े नेताओं को राहत मिल गई है। सीजेपी के लीडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को 23 घंटे की हिरासत के बाद रविवार सुबह रिहा कर दिया गया।
दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगे से जुड़े आगजनी मामले में आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को दोषी करार दिया है। हालांकि, कोर्ट ने अन्य 12 आरोपियों को बरी कर दिया है। जानिए इस मामले से जुड़ी पूरी खबर।
दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे को लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे CJP नेताओं को पुलिस ने डिटेन किया। इस पर क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने नाराजगी जताते हुए इसे 'अघोषित इमरजेंसी' बताया और पदयात्रा की चेतावनी दी।
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के दिल्ली प्रदर्शन से पहले पुलिस ने भारी कार्रवाई की। अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी, तुषार गांधी और मनीष सिसोदिया समेत कई विपक्षी नेता हिरासत में लिए गए।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और रकफ रोकने की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा जंतर-मंतर पर आयोजित विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली में तनाव और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिल रही है।
उत्तरप्रदेश के बाराबंकी जिले के सफदरगंज में बीती देर रात चलती कार आग का गोला बन गई। कार में सवार चालक बाहर नहीं निकल सका और जिंदा जलकर उसकी मौत हो गई। आग बुझने के बाद कार के अवशेष में कुछ हड्डियां ही बची थीं।
दिल्ली में कड़े प्रतिबंधों और मेट्रो-ट्रेन रद्द होने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका। कपिल सिब्बल की दलीलों पर कोर्ट ने विरोध प्रदर्शन के अधिकार और नागरिकों की सहूलियत के बीच संतुलन बनाने की बात कही।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई यूपी कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। नोएडा के जेवर एयरपोर्ट का नाम अब बदलकर 'नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट' किया जाएगा।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी अनुमति। कई ट्रेनें रद्द, 57 मेट्रो स्टेशन बंद और 10 डिटेंशन सेंटर बनाए गए। जंतर-मंतर पर धारा 163 लागू।