भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी के बाद केंद्र सरकार ने तेल कंपनियों के लिए नियमों में बदलाव किया है। सरकार ने पेट्रोल एक्सपोर्ट पर तीन रुपए प्रति लीटर का विंडफॉल टैक्स लगा दिया है। इसके साथ ही डीजल और जेट फ्यूल पर टैक्स घटाया है।

भारत:पेट्रोल पर सरकार का बड़ा फैसला, निर्यात पर अब तीन रुपए प्रति लीटर टैक्स
डीजल और जेट फ्यूल पर भी ड्यूटी घटाई, तेल किल्लत रोकने के लिए फैसला लिया
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी के बाद केंद्र सरकार ने तेल कंपनियों के लिए नियमों में बदलाव किया है। सरकार ने पेट्रोल एक्सपोर्ट पर तीन रुपए प्रति लीटर का विंडफॉल टैक्स लगा दिया है। इसके साथ ही डीजल और जेट फ्यूल पर टैक्स घटाया है। भारत में तेल की कमी न हो, इसलिए यह फैसला लिया गया है। वित्त मंत्रालय की एक अधिसूचना में इसकी घोषणा की गई है। पेट्रोल निर्यात पर अब स्पेशल एडिशनल एक्साइज चार्ज लगेगा। पेट्रोल-डजील निर्यात की नई दरें 16 मई से लागू हैं। अभी पेट्रोल के एक्सपोर्ट पर 3 रुपये प्रति लीटर का स्पेशल एडिशनल एक्साइज चार्ज लगेगा। वहीं, डीजल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी 23 रुपए प्रति लीटर से घटाकर 16.5 रुपए प्रति लीटर कर दी गई है। एविएशन टर्बाइन फ्यूल पर भी टैक्स 33 रुपए प्रति लीटर से घटाकर 16 रुपए प्रति लीटर कर दिया गया है।
डीजल के निर्यात पर सेस नहीं लगेगा
वित्त मंत्रालय ने कहा है कि देश के भीतर बिकने वाले पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले शुल्कों में कोई बदलाव नहीं होगा। मंत्रालय ने यह भी कहा कि पेट्रोल और डीजल के निर्यात पर रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर सेस नहीं लगेगा।
डीजल पर निर्यात शुल्क कब-कब लगा
सरकार ने सबसे पहले 26 मार्च को डीजल और एटीएफ पर निर्यात शुल्क लगाया था, जो क्रमश: 21.5 रुपए प्रति लीटर और 29.5 रुपए प्रति लीटर था। इसके बाद 11 अप्रैल को इन शुल्कों में भारी बढ़ोतरी की गई, और फिर 30 अप्रैल को हुई समीक्षा के दौरान इनमें आंशिक कटौती की गई।
100 डॉलर प्रति बैरल कच्चे तेल की कीमत
यह मौजूदा कटौती पश्चिम एशिया में तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल के बाजारों में लगातार बनी अस्थिरता के चलते हुई है। पिछले कुछ दिनों में कच्चे तेल की कीमतें 100 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के पार चली गई हैं, जबकि युद्ध शुरू होने से पहले ये कीमतें लगभग 73 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल थीं।
एक नजर में पेट्रोल-डीजल की कीमत
एक दिन पहले यानी शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3.25 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में आज यानी 16 मई को पेट्रोल की कीमत 97.77 रुपए प्रति लीटर है और डीजल की कीमत 87.67 रुपए से बढ़कर 90.67 रुपए हो गई है।
यह भी पढ़िए...
आधी ईंधन सप्लाई से थमी सतना की रफ्तार, बड़े पेट्रोल पंपों पर भी संकट गहराया


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
टाटा संस के प्रस्तावित पुनर्गठन को लेकर टाटा ट्रस्ट्स में दरार आ गई है। सीनियर ट्रस्टी वेणु श्रीनिवासन और विजय सिंह ने बिना सलाह के फैसले लेने पर आपत्ति जताई है।
भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को भी भारी गिरावट दर्ज की गई। सुबह प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 97.96 अंक के नुकसान के साथ 72,382.33 पर कारोबार करता दिखा। वहीं, निफ्टी 53.71 अंक लुढ़ककर 22,566.75 के स्तर पर आ गया।
अक्टूबर 2026 में सिलेंडर, हवाई ईंधन, बैंकिंग, डिजिटल पेमेंट और सरकारी योजनाओं से जुड़े बदलाव हो रहे हैं। कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से रेस्टोरेंट मालिकों का खर्च मामूली बढ़ेगा। ऐसे में वे चाय, नाश्ता महंगा कर सकते हैं। शादियों की कैटरिंग भी महंगी हो सकती है।
सोने-चांदी की कीमतों में आज लगातार दो दिन की गिरावट के बाद तेजी है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 712 रुपए बढ़कर 1,48,379 रुपए पर आ गया। इससे पहले 29 सितंबर को यह 1,47,667 रुपए पर था। वहीं, एक किलो चांदी 673 रुपए बढ़कर 2,22,273 रुपए पर आ गई है, जो मंगलवार को 2,21,600 रुपए पर थी।
एपल ने भारत में अपनी डिजिटल पेमेंट सर्विस 'एपल पे' को लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही आईफोन और एपल वॉच यूजर्स के लिए कार्डलेस और कॉन्टैक्टलेस पेमेंट का नया ऑप्शन भी अवेलेबल हो गया है। एपल की इस सर्विस के लिए एक्सिस बैंक पहला पार्टनर बना है।
आज भारतीय शेयर बाजार में मिलाजुला रुख देखने को मिला। सेंसेक्स में मामूली वृद्धि दर्ज हुई, जबकि निफ्टी गिरावट के साथ 22,700 के नीचे बंद हुआ। दो दिन की बिकवाली के बाद कुछ क्षेत्रों में सुधार दिखा, लेकिन विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली ने बाजार को प्रभावित किया।
भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह की शुरुआत कमजोर रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 600 से अधिक अंक टूट गया। निफ्टी भी 22,600 के महत्वपूर्ण स्तर से नीचे फिसल गया। सुबह 10:02 बजे सेंसेक्स 616.08 अंक यानी 0.84 फीसदी गिरकर 72,155.64 अंक पर कारोबार कर रहा था।
देशभर के बैंक उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। इस सप्ताह सभी बैंक आम दिनों की तरह खुले रहेंगे और कामकाज सुचारू रूप से चलेगा। यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल को टालने का फैसला किया है।
सोमवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बुरी तरह गिरे। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और भू-राजनीतिक अनिश्चितताएं बाजार पर हावी रहीं। एशियाई बाजारों में कमजोर रुख ने भी निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया।
गर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो तुरंत सतर्क हो जाइए। आज रविवार को भले ही बैंक की शाखाएं खुली हुई हैं और कामकाज चल रहा है, लेकिन आने वाले हफ्ते में बैंकिंग सेवाएं बुरी तरह प्रभावित रहने वाली हैं। आम ग्राहकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है और करोड़ों रुपए का वित्तीय लेनदेन अटकने की संभावना है।