बिहार में विधानसभा चुनाव के रण के बीच भाजपा ने बड़ी सेंध लगा ली है। इससे राज्य में सियासी हलचल बढ़ गई है। वहीं दावा यह भी किया जा रहा है कि और भी नेता पार्टी में शामिल होंगे। मुंगेर में भाजपा ने जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर को एक बार फिर झटका दिया है।

शाह की रणनीति को जमीनी स्तर पर उतारने में सांसद विष्णुदत्त शर्मा (वीडी शर्मा) अहम भूमिका निभा रहे हैं।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
बिहार में विधानसभा चुनाव के रण के बीच भाजपा ने बड़ी सेंध लगा ली है। इससे राज्य में सियासी हलचल बढ़ गई है। वहीं दावा यह भी किया जा रहा है कि और भी नेता पार्टी में शामिल होंगे। मुंगेर में भाजपा ने जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर को एक बार फिर झटका दिया है। मुंगेर विधानसभा से जनसुराज के प्रत्याशी भाजपा में शामिल हो गए हैं, जिससे मुंगेर विधानसभा में एनडीए की स्थिति मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। दरअसल, बिहार चुनाव में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति को जमीनी स्तर पर उतारने में सांसद विष्णुदत्त शर्मा (वीडी शर्मा) अहम भूमिका निभा रहे हैं। बिहार में पहले चरण के मतदान के एक दिन पहले जनसुराज पार्टी को बड़ा झटका लगा है। मुंगेर से जनसुराज उम्मीदवार संजय कुमार सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों पर पूर्ण विश्वास रखते हैं और आगामी चुनाव में भाजपा उम्मीदवार कुमार प्रणय चौधरी को विजयी बनाने के लिए काम करेंगे।
इस अप्रत्याशित घटनाक्रम को गृह मंत्री अमित शाह की चुनावी रणनीति की बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिसे मध्यप्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने जमीन पर उतारा है। संजय कुमार को भाजपा के पक्ष में लाने में वीडी शर्मा की प्रमुख भूमिका रही है।
वीडी शर्मा मुंगेर, बेगूसराय और खगड़िया लोकसभा क्षेत्रों की 19 सीटों के प्रभारी हैं। वे पिछले 40 दिनों से लगातार बिहार में सक्रिय हैं, जहां वे बूथ मैनेजमेंट से लेकर मंडल और शक्ति केंद्र स्तर तक संगठनात्मक बैठकें कर रहे हैं। संजय कुमार के भाजपा में शामिल होने से मुंगेर सीट पर एनडीए की स्थिति और मजबूत मानी जा रही है। वहीं प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी को बड़ा झटका लगा है।
जनसुराज के पूर्व प्रत्याशी संजय कुमार सिंह ने कहा कि वे जनता की भलाई के लिए राजनीति करते हैं और यह समय की पुकार है। उन्होंने पीके पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे पार्टी के बड़े नेता हैं, लेकिन चुनाव प्रचार कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने भोपाल में लोअर लेक के पास पेड़ों में जहरीले रसायन डालकर सुखाने पर गहरी नाराजगी जताई है। NGT ने भोपाल नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
भोपाल में नर्सिंग काउंसिल के सामने NSO के बैनर तले छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। GNM-बीएससी नर्सिंग रिजल्ट और स्कॉलरशिप समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं छात्र
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अहमदाबाद में अरविंद लिमिटेड के वाइस चेयरमैन से चर्चा की। पीएम मित्र पार्क और बरलाई में निवेश से युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर
अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के पूर्व कुलसचिव प्रो. सुरेंद्र सिंह परिहार के पेंशन और स्वत्व भुगतान पर शिकायत के बाद रोक लगी है। जीडीसी प्राचार्य अब आयुक्त उच्च शिक्षा से मार्गदर्शन लेकर आगे निर्णय लेंगी।
रीवा में लोकायुक्त ने पीडब्ल्यूडी के प्रभारी मुख्य अभियंता केके लच्छे और सहयोगी धर्मवीर भारती को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा। गुणवत्ता जांच का काम दिलाने के बदले एक लाख मासिक मांगने का आरोप।
रीवा में सिरमौर चौक से गंगा वाटिका तक विशाल तिरंगा यात्रा निकली। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल सहित हजारों नागरिक शामिल हुए। पुलिस और केंद्रीय जेल ने भी रैलियां निकालीं, रंगोली से देशभक्ति का संदेश दिया।
देवास जिले के कमलापुर में प्रधानमंत्री आवास योजना की तीसरी किस्त जारी करने के बदले 5000 रुपये की रिश्वत लेते पंचायत सचिव ओमप्रकाश सारण को लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
सिंगरौली के पुरैल गांव में महिला की फांसी से मौत के अगले दिन पति का शव जंगल में फंदे पर मिला। दोनों पक्षों ने हत्या के आरोप लगाए हैं। पुलिस एफएसएल और डॉग स्क्वायड से जांच कर रही है।
रीवा लोक निर्माण विभाग के प्रभारी मुख्य अभियंता केके लच्छे और सहयोगी धर्मवीर भारती को लोकायुक्त ने 50 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा। गुणवत्ता जांच का काम दिलाने के बदले हर माह एक लाख मांगने का आरोप।