इंस्टाग्राम और फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अभी दो दिन पहले भारत सरकार से कंपनी के सीईओ ने गड़बड़ियों पर माफी मांगी और अब कंपनी को अमेरिकी कोर्ट से भी बड़ा झटका लगा है। सुरक्षा मानकों की अनदेखी के मामले में 567 मिलियन डॉलर (करीब 5,390 करोड़ रुपए) का भारी-भरकम जुर्माना लगाया है।

सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर 567 मिलियन डॉलर का अर्थदंड
राशि का ज्यादातर उपयोग युवाओं के इलाज के लिए किया जाएगा
बाकी पैसा पांच सालों में जागरूकता और रोकथाम पर खर्च होगा
वॉशिंगटन। स्टार समाचार वेब
इंस्टाग्राम और फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अभी दो दिन पहले भारत सरकार से कंपनी के सीईओ ने गड़बड़ियों पर माफी मांगी और अब कंपनी को अमेरिकी कोर्ट से भी बड़ा झटका लगा है। न्यू मैक्सिको की कोर्ट ने मेटा (फेसबुक-इंस्टाग्राम) पर बच्चों की मेंटल हेल्थ को नुकसान पहुंचाने और सुरक्षा मानकों की अनदेखी के मामले में 567 मिलियन डॉलर (करीब 5,390 करोड़ रुपए) का भारी-भरकम जुर्माना लगाया है। जज ब्रायन बिडचेड ने कहा कि कंपनी ने बच्चों की सुरक्षा के बजाय मुनाफे को प्राथमिकता दी, जिससे उनके मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ा। कोर्ट ने कहा कि जुर्माने की राशि का ज्यादातर इस्तेमाल युवाओं के इलाज के लिए और बाकी पैसा अगले पांच सालों में जागरूकता और रोकथाम, स्क्रीनिंग सर्विस और दूसरे खर्चों पर खर्च किया जाएगा।
अमेरिका में पहली बार ऐसा एक्शन
ऐसा पहली बार हुआ है, जब अमेरिका के किसी राज्य ने एक बड़ी टेक कंपनी के खिलाफ इस तरह का सख्त एक्शन लिया है। कोर्ट ने यह फैसला कंपनी की जवाबदेही तय करते हुए सुनाया है। कोर्ट के अनुसार, 567 मिलियन डॉलर में से युवाओं के इलाज में 420 मिलियन डॉलर युवाओं के इलाज में खर्च किए जाएंगे।
दो चरण में कोर्ट ने सुनाया फैसला
यह नया फैसला उस 375 मिलियन डॉलर के जुर्माने के अलावा है, जो मेटा पर इस केस के पहले चरण में लगाया गया था। दोनों को मिलाकर अब कुल जुर्माना 942 मिलियन डॉलर हो गया है। पहले चरण के दौरान जूरी ने पाया कि कंपनी ने जानबूझकर बच्चों की मेंटल हेल्थ को नुकसान पहुंचाया और अपने प्लेटफॉर्म पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी जानकारियों को छिपाया। इसके लिए मेटा पर 375 मिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया गया। वहीं, दूसरे चरण में सरकारी वकीलों ने जज से मेटा में बड़े बदलाव करने की मांग की। इसका मकसद लत लगाने वाले फीचर्स पर लगाम लगाना, उम्र की जांच में सुधार करना और डिफॉल्ट प्राइवेसी सेटिंग्स और कड़ी निगरानी के जरिए बच्चों के यौन शोषण को रोकना है।
यह भी पढ़िए..
मार्क जुकरबर्ग की माफी: मेटा के सीईओ ने सीएसएएम और डीपफेक विवाद पर भारत सरकार से जताया खेद


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
न्यूयॉर्क में UNGA के दौरान भारत और V4 देशों की पहली उच्च स्तरीय बैठक हुई। स्लोवाकिया ने UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन किया।
अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेन्ट की चेतावनी, ईरानी एयरलाइंस का अंतरराष्ट्रीय संचालन इस सप्ताह हो सकता है बंद। डॉलर सिस्टम से बाहर करने की धमकी और वैश्विक असर
व्हाइट हाउस ने 24 घंटे का स्ट्रीमिंग चैनल 'TRUMP TV' लॉन्च किया है। दूसरी ओर, मीडिया प्रतिबंध के खिलाफ सीएनएन और पोलिटिको ने कोर्ट में मुकदमा दायर किया है।
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने देश के शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक व्यवस्था से जुड़े सुधारों को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने घोषणा की है कि इटली के स्कूलों में जल्द ही बुर्का और नकाब पहनने पर पूरी तरह से रोक लगाई जाएगी।
रूस में संसदीय चुनाव के आखिरी दिन मॉस्को पर सैकड़ों ड्रोन से हमला हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। राष्ट्रपति पुतिन के लिए यह चुनाव यूक्रेन युद्ध की नीतियों की अग्निपरीक्षा माना जा रहा है।
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की बहन अलीमा खानुम को लाहौर से गिरफ्तार कर लिया गया है। 27 सितंबर को होने वाले PTI प्रदर्शन से पहले पुलिस की इस कार्रवाई और ताजा हालात की पूरी जानकारी पढ़ें।
मिडिल-ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर सैन्य तनाव गहराता दिख रहा है। बिगड़ते हालात को देखते हुए अमेरिका ने क्षेत्र में स्थित अपने दूतावासों और नागरिकों के लिए हाई सुरक्षा अलर्ट जारी किया है।
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वां में जुमे की नमाज के दौरान पुलिस लाइन के पास मस्जिद में जोरदार धमाका। आत्मघाती हमले में 15 लोगों की मौत और 30 घायल।
संयुक्त राष्ट्र महासभा की आगामी उच्च स्तरीय बैठक से पहले अमेरिका ने फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास को न्यूयॉर्क आने के लिए वीजा देने से इंकार कर दिया है। अमेरिका के इस फैसले के बाद महासभा में एक विशेष प्रस्ताव लाया गया, ताकि राष्ट्रपति अब्बास वीडियो लिंक के जरिए बैठक को संबोधित कर सकें।