स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के आयोजन से पहले आतंकवादी खतरों के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने पूरी राजधानी में हाई अलर्ट जारी किया है। एहतियात के तौर पर पुलिस ने शहर के प्रमुख स्थलों, सार्वजनिक स्थानों और व्यस्त बाजारों में 19 मोस्ट वॉन्टेड आतंकवादियों के पोस्टर लगाए हैं।

आतंकवादी इंडियन मुजाहिदीन, अल-कायदा और खालिस्तानी
पुलिस ने की सही जानकारी देने वालों को इनाम देने की घोषणा
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के आयोजन से पहले आतंकवादी खतरों के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने पूरी राजधानी में हाई अलर्ट जारी किया है। एहतियात के तौर पर पुलिस ने शहर के प्रमुख स्थलों, सार्वजनिक स्थानों और व्यस्त बाजारों में 19 मोस्ट वॉन्टेड आतंकवादियों के पोस्टर लगाए हैं। दिल्ली पुलिस की ओर से जारी इन पोस्टरों में इंडियन मुजाहिदीन, अल-कायदा और अलग-अलग खालिस्तानी आतंकी संगठनों से जुड़े खतरनाक संदिग्धों की तस्वीरें और डिटेल्स शामिल हैं। पोस्टरों में इंडियन मुजाहिदीन के रियाज भटकल और शबांदरी मोहम्मद इकबाल उर्फ इकबाल भटकल, अल-कायदा से जुड़े मोहम्मद शर्जील अख्तर, अबू सुफियान और सैयद मोहम्मद अर्शियान दिखाई दे रहे हैं।
आतंकवादियों की लिस्ट
मोस्ट वॉन्टेड आतंकवादियों की लिस्ट में खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के रंजीत सिंह उर्फ नीता, परमजीत सिंह पम्मा, खालिस्तान टाइगर फोर्स के अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डाला और बब्बर खालसा इंटरनेशनल के हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंडा, वधावा सिंह बब्बर व गुरमीत सिंह बग्गा जैसे प्रमुख नाम प्रमुखता से शामिल हैं।
हर साल सावधानी बरतती है पुलिस
हर साल 15 अगस्त और 26 जनवरी के दौरान दिल्ली पर आतंकी हमलों का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। इसी को ध्यान में रखते हुए एहतियात के तौर पर सुरक्षा के लिए खतरा बने इन वॉन्टेड आतंकियों की सूची जारी की जाती है, ताकि आम नागरिक भी सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध की पहचान होने पर तुरंत सूचना दे सकें।
आतंकियों की सूचना देने पर ईनाम
पुलिस ने आम जनता से आह्वान किया है कि अगर इनमें से कोई भी संदिग्ध व्यक्ति कहीं दिखाई दे या उनके बारे में कोई जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। पोस्टर में पुलिस कंट्रोल रूम (112) और विशेष प्रकोष्ठ के संपर्क नंबर दिए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने ये भी बताया है कि सही सूचना देने वाले को उचित इनाम दिया जाएगा और उसकी पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
इसरो प्रमुख डॉ. वी नारायणन ने आईआईटी दिल्ली के कार्यक्रम में भारत के भविष्य के अंतरिक्ष मिशनों की रूपरेखा साझा की है। गगनयान, चंद्रयान-4, भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (2028) और 2040 तक चांद पर मानव भेजने से जुड़ी पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
बीजेपी के पूर्व सांसद हरनाथ सिंह यादव ने SC/ST कानून के दुरुपयोग को रोकने और OBC-General के सम्मान की बात कही है। साथ ही उन्होंने आरक्षित वर्गों में क्रीमी लेयर को बाहर करने की मांग उठाई है।
दिल्ली की विशेष एनआईए अदालत ने म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामले में अमेरिकी और यूक्रेनी नागरिकों को डिफॉल्ट जमानत पर रिहा कर दिया है। जानें क्या है पूरा मामला और क्यों नहीं लगा UAPA
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस और कॉकरोच जनता पार्टी का देशव्यापी प्रदर्शन। बॉम्बे हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में SIR को लेकर याचिकाएं दायर। जानिए इस विवाद से जुड़े सभी ताजा अपडेट्स।
सुप्रीम कोर्ट ने अदालत में हिंदी को आधिकारिक भाषा बनाने की जनहित याचिका खारिज कर दी है। CJI सूर्यकांत ने कहा कि ऐसे बदलाव चरणबद्ध तरीके से होते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा संकल्प अभियान के तहत वाराणसी से वडनगर की प्रेरक यात्रा पर निकले युवाओं के दल से खास संवाद किया। इस दौरान युवाओं ने रास्ते में मिले जन-आशीर्वाद, जमीनी अनुभवों और सेवा कार्यों की अपनी अनूठी कहानियों को प्रधानमंत्री के साथ साझा किया।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूपीआई भुगतान पर लगने वाले मर्चेंट डिस्काउंट रेट शुल्क को लेकर स्थिति पूरी तरह साफ कर दी है। वित्त मंत्री ने स्पष्ट किया कि यह कोई टैक्स, सेस या सरचार्ज नहीं है और इससे मिलने वाली राशि भारत सरकार के समेकित कोष में नहीं जाती।
बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने चुनाव आयोग में मतभेद और फॉर्म-6 में बदलाव के दावों को खारिज किया। साथ ही राहुल गांधी की राजनीतिक स्थिति पर भी तीखी टिप्पणी की। पढ़ें पूरी खबर विस्तार से।
राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग और बीजेपी पर वोट चोरी और चुनावी धांधली के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि देश में एंटी इनकंबेंसी का नियम बीजेपी पर लागू क्यों नहीं होता? जानिए इस प्रेस कॉन्फ्रेंस की सभी बड़ी बातें।
नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर जेवर के पास बुधवार रात एक चलती स्लीपर AC बस में आग लगने से 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। बस दिल्ली से महोबा जा रही थी।