अपनी बेबाकी से कई बार कांग्रेस को असहज करने वाले कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की खुलकर तारीफ की है। उन्होंने विधानसभा चुनावों के परिणामों के बाद अपनी ही पार्टी को आत्मचिंतन करने की भी नसीहत दी।

प्रशंसा की और प्रधानमंत्री के संगठनात्मक कौशल को स्वीकार किया
भाजपा के पास मजबूत संगठनात्मक क्षमता, हमें सीखने की जरूरत
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
अपनी बेबाकी से कई बार कांग्रेस को असहज करने वाले कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की खुलकर तारीफ की है। उन्होंने विधानसभा चुनावों के परिणामों के बाद अपनी ही पार्टी को आत्मचिंतन करने की भी नसीहत दी। थरूर ने माना कि केरलम में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ को जीत मिली है, लेकिन उन्होंने अन्य तीन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन की ओर भी इशारा करते हुए अपनी पार्टी को सबक सीखने को कहा। गौरतलब है कि आॅपरेशन सिंदूर समेत कई मुद्दों पर थरूर प्रधानमंत्री की तारीफ पहले भी कर चुके हैं।
कांग्रेस को लेनी चाहिए सीख
थरूर ने बंगाल और असम में प्रभावी चुनाव रणनीति के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा की और उनके संगठनात्मक कौशल को स्वीकार किया। थरूर ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री शाह ने बंगाल और असम में अच्छा काम किया है। उनके पास मजबूत संगठनात्मक क्षमता है। हम सभी इससे बहुत कुछ सीख सकते हैं।
विधानसभा चुनाव 2026: भाजपा की ऐतिहासिक बंगाल जीत और तमिलनाडु में विजय का उदय
बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार
भाजपा बंगाल में पहली बार सरकार बनाने वाली है, वहीं असम में भाजपा तीसरी बार सरकार बनाएगी। तमिलनाडु में 108 सीटें जीतकर टीवीके सरकार बनाने की दहलीज पर है। पुडुचेरी में फिर राजग की सरकार बनने वाली है।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: सख्त सुरक्षा के बीच 15 मतदान केंद्र्रों पर हो रहा पुनर्मतदान
यह भी पढ़िए...
देशहित में काम करना पार्टी विरोधी नहीं: शशि थरूर - राहुल के आरोपों पर भी दिया जवाब
शशि थरूर का नाम विदेश जाने वाले दल में शामिल करने को लेकर विवाद क्यों?
थरूर ने कहा- जवाहर लाल नेहरू की गलतियों को स्वीकार करना जरूरी

देशभर में नीट-यूजी पेपर लीक कांड का बवाल अभी थमा भी नहीं था और महाराष्ट्र में एक और खेला हो गया। इससे एक बार फिर देशभर में हड़कंप मच गया है। दरअसल, महाराष्ट्र में 28 जून को विभिन्न केंद्रों में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) आयोजित कराई जानी थी।
दिल्ली की रेखा सरकार महिलाओं, बुजुर्गों और छात्रों की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सेफ दिल्ली ऐप लॉन्च करने जा रही है। यह आधुनिक तकनीक पर आधारित है। आपात स्थिति में बोलकर या वॉयस कमांड के जरिए ऐप को एक्टिवेट किया जा सकेगा।
उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ के इंदिरा कैनाल रोड पर पुलिस ने अंबेडकरनगर के कुख्यात अपराधी संजय उर्फ संजीव को मुठभेड़ में मार गिराया। संजीव पर 1 लाख का इनाम घोषित था और वह कई संगीन आपराधिक मामलों में वांछित था। याही नहीं संजय बिल्डर संदीप सिंह हत्याकांड का भी मुख्य आरोपी था।
बहराइच के कोतवाली क्षेत्र में बारिश के दौरान बिजली के पोल में उतरे करंट से 17 वर्षीय किशोर मोहम्मद हमजा की मौत। घटना के बाद परिवार में मातम। पुलिस जांच में जुटी।
भारत सरकार ने पहली बार आधिकारिक तौर पर भारतीय सेना के उन छह सैनिकों के नामों का खुलासा किया है जो ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देश के लिए शहीद हो गए थे। छह शहीदों के नाम राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की वेबसाइट पर रोल आफ आनर खंड में प्रकाशित किए गए हैं।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है। दोनों ने ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को इस्तीफा भेजा। ट्रस्टी नृपेंद्र मिश्रा ने एक चर्चा के दोरान बताया कि चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे की सूचना मुझे मिली है।
तेलंगाना में आय से अधिक संपत्ति के केस में अक्सर पुरुष अधिकारियों की संलिप्तता अधिक देखी गई है। हालांकि, इस बार एक महिला अधिकारी के यहां मिले बेहिसाब धन ने सबको चौंका दिया है। एसीबी द्वारा की गई छापामारी के दौरान अचल संपत्तियों के साथ-साथ नकद, लग्जरी वाहनों और महंगे आभूषणों का बड़ा जखीरा बरामद हुआ है।
रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर लारी गांव के समीप बीती देर रात ट्रक और पिकअप वाहन के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में पिकअप पर सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी और जमीन घोटाले को लेकर बड़ा अपडेट। ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, संजय सिंह ने SIT को सौंपे दस्तावेज।
नासा 2030 तक ISS को प्रशांत महासागर के पॉइंट निमो में गिराने की तैयारी में है। जानिए इस डीऑर्बिट प्लान की पूरी प्रक्रिया और पर्यावरणविदों द्वारा उठाए गए गंभीर सवालों के बारे में।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह