देश और एशिया की सबसे बड़ी स्वतंत्र पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 1,920 मेगावाट क्षमता से पीक डिमांड के समय मिलेगी बिजली कम मांग और सस्ती बिजली के समय पानी ऊंचाई तक पहुंचाया जाएगा, पीक डिमांड में उसी पानी से बिजली बनाकर ऊंची दर पर बेचने का गणित।

मप्र की पहली पंप स्टोरेज परियोजना से बदलेगा बिजली आपूर्ति का गणित
-मीतेन्द्र नागेश
बिजली के क्षेत्र में अब चुनौती सिर्फ उत्पादन बढ़ाने की नहीं, बल्कि जरूरत के समय पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने की भी है। मध्यप्रदेश भी अब बिजली भंडारण की नई तकनीक के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बनाने की ओर बढ़ रहा है। इस परियोजना को मध्यप्रदेश सरकार ने देश और एशिया की सबसे बड़ी स्वतंत्र पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना बताया है। पंप्ड स्टोरेज तकनीक में बिजली खर्च कर पानी को ऊंचाई तक पहुंचाया जाएगा और जरूरत के समय उसी पानी से दोबारा बिजली बनाई जाएगी। इस पूरी प्रक्रिया में करीब 80% बिजली ही वापस मिलती है, यानी 20% ऊर्जा का नुकसान होता है। इसके बावजूद कंपनी के लिए यह परियोजना फायदे का सौदा है, क्योंकि कम मांग या सस्ती बिजली के समय पानी पंप कर पीक डिमांड में महंगी बिजली बेची जा सकेगी।
प्रदेश के नीमच जिले में बन रही गांधी सागर पंप स्टोरेज परियोजना प्रदेश की पहली निमार्णाधीन पंप स्टोरेज हाइड्रो परियोजना है। 18 नवंबर 2026 को मुख्यमंत्री ने परियोजना की एक यूनिट का उद्घाटन किया। देश में पहले से 10 पंप स्टोरेज परियोजनाएं चालू हैं और 11 निमार्णाधीन हैं। ऐसे में गांधी सागर परियोजना मध्यप्रदेश को ऊर्जा भंडारण के इस उभरते क्षेत्र से जोड़ने के साथ भविष्य की बिजली आपूर्ति व्यवस्था में नई भूमिका दे सकती है। प्रदेश में 1,920 मेगावाट क्षमता की इस योजना में सौर और पवन ऊर्जा से मिलने वाली अतिरिक्त बिजली का इस्तेमाल पानी को ऊंचाई पर पहुंचाकर ऊर्जा के रूप में संग्रहित करने में होगा। जरूरत बढ़ने पर इसी पानी से टर्बाइन चलाकर बिजली पैदा की जाएगी। करीब 11,474 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना से सालाना 3,580 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन का अनुमान है। हालांकि इसकी राउंड ट्रिप एफिशिएंसी करीब 80 प्रतिशत रहने का आकलन है, यानी भंडारण में खर्च बिजली का लगभग पांचवां हिस्सा वापस नहीं मिल सकेगा। पड़ताल करते हैं कि आखिर 20 प्रतिशत नुकसान के बावजूद भी यह परियोजना क्यों महत्वपूर्ण है?
80 प्रतिशत होगी ऊर्जा वापस मिलने की क्षमता
परियोजना में कुल नौ टर्बाइन लगाई जा रही हैं। इनकी मदद से सालाना 3,580 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन का अनुमान है। परियोजना की राउंड ट्रिप एफिशिएंसी लगभग 80 प्रतिशत रहने का अनुमान है। यानी भंडारण के लिए खर्च की गई बिजली का लगभग 80 प्रतिशत वापस प्राप्त हो सकेगा। बिजली की पंपिंग और उत्पादित बिजली को ग्रिड तक पहुंचाने के लिए परियोजना को मंदसौर जिले में स्थित 765/400 केवी पीजीसीआईएल/सीटीयू सबस्टेशन से जोड़ा जा रहा है। यह सबस्टेशन परियोजना से लगभग 60 किलोमीटर दूर है। पूरी परियोजना का व्यावसायिक संचालन जून 2027 से शुरू होने का लक्ष्य है।
20 प्रतिशत बिजली का नुकसान, फिर भी कंपनी को कैसे होगा फायदा?
पंप स्टोरेज परियोजना में ऊर्जा का भंडारण पूरी तरह नुकसानरहित नहीं होता। गांधी सागर परियोजना की अनुमानित राउंड ट्रिप एफिशिएंसी करीब 80 प्रतिशत है। यानी पानी को ऊपरी जलाशय तक पहुंचाने में 100 यूनिट बिजली खर्च करने पर टरबाइन के जरिए करीब 80 यूनिट बिजली ही वापस मिल सकेगी। शेष 20 यूनिट ऊर्जा का नुकसान होगा। दरअसल इस तकनीक का महत्व बिजली की कुल मात्रा बढ़ाने में नहीं, बल्कि जरूरत के समय बिजली उपलब्ध कराने में है। पंप स्टोरेज परियोजना में 100 यूनिट बिजली खर्च करने पर करीब 80 यूनिट ही वापस मिलती है। यानी ऊर्जा के स्तर पर 20 प्रतिशत नुकसान होता है।
इसके बावजूद कंपनी के लिए यह परियोजना आर्थिक रूप से फायदेमंद हो सकती है। इसकी एक बड़ी वजह पंपिंग के लिए सौर ऊर्जा का इस्तेमाल है। दिन में जब सौर ऊर्जा का उत्पादन अधिक होता है, तब ग्रिड में बिजली की उपलब्धता बढ़ जाती है और कई बार इसकी बाजार कीमत भी कम रहती है। कंपनी इस अपेक्षाकृत सस्ती बिजली का उपयोग पानी को निचले जलाशय से ऊपरी जलाशय तक पहुंचाने में कर सकती है। उदाहरण के तौर पर, यदि कंपनी पंपिंग के लिए 100 यूनिट बिजली 2 रुपये प्रति यूनिट की दर से खरीदती है, तो उसका खर्च 200 रुपये होगा। 80 प्रतिशत दक्षता के आधार पर उसे 80 यूनिट बिजली वापस मिलेगी। यदि इस बिजली को पीक डिमांड के समय 4 रुपये प्रति यूनिट की दर से बेचा जाता है, तो कंपनी को 320 रुपये मिलेंगे। इस तरह पंपिंग में खर्च 200 रुपये घटाने के बाद 120 रुपये का अंतर बचेगा। वास्तविक आर्थिक लाभ इस बात पर निर्भर करेगा कि कंपनी को सौर या अन्य स्रोतों से बिजली किस दर पर मिलती है और उत्पादन के समय वह इसे किस दर पर बेच पाती है।
क्या है परियोजना
यह परियोजना नीमच जिले की रामपुरा तहसील के खेमला ब्लॉक के एक गांव में लगभग 414 हेक्टेयर जमीन पर विकसित की जा रही है। जिसकी लागत 11,474 करोड़ रुपये है। इसके पूरी तरह चालू होने के बाद बिजली की सर्वाधिक मांग के समय लगभग 2,000 मेगावाट बिजली उपलब्ध कराई जा सकेगी। इससे प्रदेश में चौबीस घंटे बिजली की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
दो जलाशयों से संचालित होगी परियोजना
परियोजना में दो जलाशय का इस्तेमाल किया जायेगा। निचले जलाशय के रूप में मौजूदा गांधी सागर जलाशय का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके 2.4 टीएमसी (67.66 मिलियन घनमीटर) पानी का गैर-खपत आधारित उपयोग किया जाएगा। इसका मतलब है कि पानी को खर्च किये बिना बार-बार दोनों जलाशयों के बीच चक्राकार तरीके से इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें पंपिंग मोड के अंतर्गत जब ग्रिड में सौर या पवन ऊर्जा से अतिरिक्त बिजली उपलब्ध होगी, तब उससे चलने वाली मोटरों की मदद से निचले जलाशय का पानी ऊपरी जलाशय में पहुंचाया जाएगा। इस तरह अतिरिक्त बिजली का भंडारण होगा। वहीं टर्बाइन मोड अंतर्गत बिजली की मांग बढ़ने पर ऊपरी जलाशय से पानी नीचे छोड़ा जाएगा। इससे टर्बाइन घूमेंगी और बिजली पैदा होगी। इस तरह भंडारित ऊर्जा दोबारा बिजली के रूप में उपलब्ध होगी।
1,920 मेगावाट में किस यूनिट से कितनी बिजली
ग्रीनको ग्रुप की इस परियोजना की कुल क्षमता 1,920 मेगावाट है। गांधी सागर परियोजना की कुल स्थापित क्षमता 1,920 मेगावाट है। इसमें सात यूनिट 240-240 मेगावाट की और दो यूनिट 120-120 मेगावाट की हैं। इन सभी की क्षमता जोड़ने पर 1,920 मेगावाट होती है। पूरी क्षमता से संचालन होने पर यह लगातार छह घंटे तक बिजली पैदा कर सकेगी।
पंप स्टोरेज हाइड्रो तकनीक क्या है?
पंप स्टोरेज हाइड्रो प्रोजेक्ट को पानी से चलने वाली बड़ी बैटरी की तरह समझा जा सकता है। इसमें दो जलाशय बनाए जाते हैं। एक ऊंचाई पर और दूसरा नीचे। जब बिजली की मांग कम होती है या ग्रिड में अतिरिक्त बिजली उपलब्ध होती है, तब उसी बिजली से पंप चलाकर नीचे के जलाशय का पानी ऊपर पहुंचाया जाता है। जरूरत के समय ऊपरी जलाशय से पानी नीचे छोड़ा जाता है। यह पानी टरबाइन को घुमाता है और बिजली पैदा होती है। इसकी खासियत यह है कि यह बिजली पैदा करने के साथ-साथ जरूरत के समय बिजली को संग्रहित भी कर सकता है। हालांकि, पानी को ऊपर चढ़ाने में जितनी बिजली खर्च होती है, नीचे गिराकर उससे कम बिजली वापस मिलती है। इसलिए यह बिजली बनाने का प्राथमिक स्रोत नहीं, बल्कि बिजली को जरूरत के समय उपलब्ध कराने और ग्रिड को संतुलित रखने की तकनीक है।
देश में चल रहे हैं 10 पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट
देश में अभी इस तरह की 10 परियोजनाएं संचालित की जा रही है। जबकि, 11 परियोजना निमार्णाधीन हैं और आठ अगले चरण में हैं। देश में पंप स्टोरेज हाइड्रो प्रोजेक्ट का नेटवर्क तेजी से बढ़ रहा है। केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) के आंकड़ों के अनुसार, अगस्त 2026 तक देश में 10 पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट को चालू बताया गया है, जिनकी कुल स्थापित क्षमता करीब 7,426 मेगावाट (7.43 गीगावाट) थी। इसके अलावा 11 प्रोजेक्ट निर्माण या क्रियान्वयन के चरण में थे, जिनकी कुल क्षमता 15,870 मेगावाट है। वहीं आठ अन्य परियोजनाओं को सीईए की सहमति या मूल्यांकन मिल चुका था, लेकिन उनका निर्माण शुरू नहीं हुआ था।
|
परियोजना |
राज्य |
क्षमता |
|
टिहरी |
उत्तराखंड |
1,000 मेगावाट |
|
घाटघर |
महाराष्ट्र |
250 मेगावाट |
|
श्रीशैलम लेफ्ट बैंक |
तेलंगाना |
900 मेगावाट |
|
कादमपराई |
तमिलनाडु |
400 मेगावाट |
|
नागार्जुन सागर |
तेलंगाना |
705.60 मेगावाट |
|
भीरा |
महाराष्ट्र |
150 मेगावाट |
|
कडाना |
गुजरात |
240 मेगावाट |
|
सरदार सरोवर |
गुजरात |
1,200 मेगावाट |
|
पिन्नापुरम |
आंध्र प्रदेश |
1,680 मेगावाट |
|
पुरुलिया |
पश्चिम बंगाल | 900 मेगावाट |
निर्माण कंपनी ग्रीनको का अनुभव
गांधी सागर पंप स्टोरेज परियोजना का विकास ग्रीनको समूह की कंपनी ग्रीनको एमपी01 आईआरईपी प्राइवेट लिमिटेड कर रही है। यह निजी क्षेत्र की परियोजना है। ग्रीनको के पास पंप स्टोरेज क्षेत्र में काम करने का अनुभव है।
ग्रीनको ने अब तक एक बड़ी पंप स्टोरेज परियोजना पिन्नापुरम का निर्माण पूरा कर उसे चालू किया है। आंध्रप्रदेश के कुरनूल जिले में स्थित इस परियोजना की स्थापित क्षमता 1,680 मेगावाट है। यह सौर और पवन ऊर्जा परियोजनाओं के साथ एकीकृत है। इसके अलावा कंपनी कर्नाटक में 1,600 मेगावाट की सौंदत्ती और मध्यप्रदेश में 1,920 मेगावाट की गांधी सागर परियोजना का निर्माण कर रही है।
ग्रीनको की तीन पंप स्टोरेज परियोजनाएं
|
पिन्नापुरम |
आंध्र प्रदेश |
1,680 मेगावाट |
|
सौंदत्ती |
कर्नाटक |
1,600 मेगावाट |
|
गांधी सागर |
मध्यप्रदेश |
1,920 मेगावाट |
(सौंदत्ती और गांधीसागर निमार्णाधीन है।)

देश और एशिया की सबसे बड़ी स्वतंत्र पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 1,920 मेगावाट क्षमता से पीक डिमांड के समय मिलेगी बिजली कम मांग और सस्ती बिजली के समय पानी ऊंचाई तक पहुंचाया जाएगा, पीक डिमांड में उसी पानी से बिजली बनाकर ऊंची दर पर बेचने का गणित।
लोकसभा परिसीमन को लेकर पहले जनसंख्या के आधार पर सीटों के पुनर्निर्धारण की चर्चा थी। आशंका थी कि इससे उत्तर भारत के अधिक आबादी वाले राज्यों की सीटें तेजी से बढ़ सकती हैं और जनसंख्या वृद्धि नियंत्रित करने वाले दक्षिणी राज्यों की संसद में राजनीतिक हिस्सेदारी प्रभावित हो सकती है।
बिना किसी फिल्मी पृष्ठभूमि के, केवल अपनी मेहनत और स्वप्रेरणा से अभिनय की बारीकियों को आत्मसात करने वाले अभिनेता प्रमोद पाठक ने ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’, ‘मिर्जापुर’, ‘तलवार’ और वेब सीरीज ‘महारानी’ के ‘मिश्रा जी’ जैसे किरदारों से गहरी छाप छोड़ी है।
मध्यप्रदेश की सियासत में आगामी विधानसभा चुनाव यानी मिशन-2028 की बिसात बिछने के साथ ही मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के भीतर घर वापसी को लेकर घमासान छिड़ गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा पुराने नेताओं को दोबारा पार्टी में लाने और विशेष घर वापसी अभियान चलाने के ऐलान ने संगठन के भीतर दो फाड़ कर दिए हैं।
कुणाल चौधरी अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और उत्तर प्रदेश के सह-प्रभारी हैं। स्टार समाचार से विशेष बातचीत में चौधरी ने राजनीति, अपने काम के तरीके और लक्ष्य पर खुलकर बेबाक राय रखी।
एक तरफ भाजपा 15 नवंबर को आदिवासी समाज के महानायक बिरसा मुंडा की जयंती के सहारे सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का कार्ड खेल रही है, तो दूसरी तरफ कांग्रेस 9 अगस्त के विश्व आदिवासी दिवस के जरिए अपने सियासी वजूद को मजबूत करने की जुगत में है। ‘स्टार समाचार’ की विशेष रिपोर्ट...।
बीमा पॉलिसी बेचने के लिए कंपनियां एजेंटों, बैंकों, ब्रोकरों और दूसरे डिस्ट्रीब्यूशन चैनलों को कमीशन देती हैं। इस व्यवस्था में कमीशन कितना हो, किस उत्पाद पर कितना भुगतान उचित है और क्या ज्यादा कमीशन पाने की होड़ में ग्राहक को उसकी जरूरत से अलग पॉलिसी बेची जा सकती है—इन सवालों पर भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) ने नए सिरे से विचार शुरू किया है।
स्टार समाचार से खास मुलाकात.. हर सवाल का सीधा जवाब
इबोला वायरस अफ्रीकी देशों में तेजी से फैल रहा है। इसके दुर्लभ बुंडिबुग्यो स्ट्रेन का मौजूदा प्रकोप गंभीर है। डीआर कांगो में हजारों पुष्ट मामले और मौतें दर्ज हुई हैं, वहीं नाइजीरिया, युगांडा और केन्या में सामने आए मामलों ने सीमा पार प्रसार की चिंता बढ़ाई है। फिलहाल इसकी वैक्सीन नहीं होना भी एक बड़ी चुनौती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इस प्रकोप को अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातस्थिति घोषित किया है।
मध्य प्रदेश में राज्य स्तरीय पर्यावरण प्रभाव आकलन प्राधिकरण (सिया) के अध्यक्ष एवं पूर्व आईएएस अधिकारी शिवनारायण सिंह चौहान ने पर्यावरण विभाग के अपर मुख्य सचिव अनिरुद्ध मुखर्जी और सदस्य सचिव हर्षल पंचोली पर संस्था के कामकाज में बाधा डालने तथा 237 ‘डीम्ड ईसी’ जारी करने में अनियमितताओं के दोषी तत्कालीन प्रमुख सचिव नवनीत कोठारी एवं सदस्य सचिव उमा महेश्वरी पर कार्रवाई की मांग की है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह