बिना किसी फिल्मी पृष्ठभूमि के, केवल अपनी मेहनत और स्वप्रेरणा से अभिनय की बारीकियों को आत्मसात करने वाले अभिनेता प्रमोद पाठक ने ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’, ‘मिर्जापुर’, ‘तलवार’ और वेब सीरीज ‘महारानी’ के ‘मिश्रा जी’ जैसे किरदारों से गहरी छाप छोड़ी है।

‘महारानी’ में मुख्यमंत्री के ओएसडी 'मिश्रा जी' प्रमोद पाठक से बातचीत
स्टार समाचार वेब
बिना किसी फिल्मी पृष्ठभूमि के, केवल अपनी मेहनत और स्वप्रेरणा से अभिनय की बारीकियों को आत्मसात करने वाले अभिनेता प्रमोद पाठक ने ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’, ‘मिर्जापुर’, ‘तलवार’ और वेब सीरीज ‘महारानी’ के ‘मिश्रा जी’ जैसे किरदारों से गहरी छाप छोड़ी है। उन्होंने स्टार समाचार से अपनी यात्रा के अहम पड़ावों पर बेबाक बात की।
सवाल: व्यावसायिक परिवार से होने के बावजूद अभिनय का चस्का कैसे लगा?
जवाब: एक्टिंग का चस्का बाद में लगा। हॉस्टल के दिनों से फुटबॉल में रुझान था, पर चोटों और व्यावहारिक वजहों से करियर के तौर पर उसे आगे नहीं बढ़ा सका। घर के कारोबार में भी मन नहीं लगा, तो खुद को तलाशने 1996 में मुंबई आया और चर्चगेट की एक मार्केटिंग रिसर्च कंपनी में सर्वाइवल के लिए पहली नौकरी कर ली।
सवाल: जमे-जमाए कारोबार को छोड़कर मुंबई आने पर घरवालों ने सवाल नहीं किया?
जवाब: थोड़ा विरोध जरूर था, पर मैंने माता-पिता से कहा कि बिना मन के खुश नहीं रह पाऊँगा। वे इतने उदार थे कि उन्होंने कहा—जाओ, लौटना चाहो तो दरवाजे हमेशा खुले हैं। इसी भरोसे ने मुझे हिम्मत दी।
सवाल: स्कूल में फुटबॉल खेलते वक्त क्या अंदर का कलाकार कभी जागा था?
जवाब: मुझे पता ही नहीं था कि मेरे अंदर कोई कलाकार है। पाँचवीं से हॉस्टल में था; म्यूजिक टीचर के कहने पर असेंबली और कोरस में गाता जरूर था, पर मन हमेशा फुटबॉल के मैदान में भागने को करता था।
सवाल: बॉम्बे में जॉब के बाद थिएटर से कैसे जुड़े?
जवाब: लगा जैसे कला ने खुद मुझे पकड़ा। खाली शामों में फिल्में और फिर नाटक देखने लगा। पृथ्वी थिएटर के बाद 'अर्पणा' ग्रुप के सुनील शानबाग जी से जुड़ाव हुआ। चाय-नाश्ता, प्रॉप्स और दरबान बनने से शुरुआत हुई; पहला डायलॉग भी गलत बोला, पर सब बेहद सहज रहा।
सवाल: थिएटर कितने साल किया और पसंदीदा रोल कौन सा रहा?
जवाब: थिएटर आज भी लगातार कर रहा हूँ, यह मेरा पहला प्यार है। क्वासार पदमसी के अंग्रेजी नाटक 'पज़ ऑफ़ एल साल्वाडोर' में 'हसूस' का रोल सबसे खास रहा, जहाँ 90 मिनट बिना एंट्री-एग्जिट के स्टेज पर रहना और अंग्रेजी संवाद बोलना बड़ी चुनौती थी; यह शो 10 साल चला।
सवाल: थिएटर के दौरान क्या फिल्मों का विचार था, और स्क्रीन पर कैसे आए?
जवाब: शुरुआत में बस थिएटर ही करना था। फिर 3-4 साल एक इंटरनेशनल शो के लिए बाहर रहा। 2008 के अंत में लौटा तो लगा कि सिर्फ स्टेज से गुजर-बसर मुश्किल है और स्क्रीन पर खुद को परखना भी है, यहीं से स्क्रीन एक्टिंग शुरू हुई।
सवाल: शुरुआती पारिश्रमिक कितना मिला और माता-पिता को कब पता चला?
जवाब: शुरुआत में 100-200 या 400-500 रुपये मिलते थे, पर आनंद सबसे बड़ा था। मुंबई आने के साल भर में पिताजी गुजर गए। बाद में माँ साथ रहने आईं; उन्हें शुरुआत में फुल टाइम एक्टिंग पर फिक्र रहती थी, पर तारीफ और पहचान मिलने पर वे बेहद खुश होती थीं।
सवाल: भारत लौटने के बाद फिल्मों के मौके कैसे मिले, और 'प्रमोद भाई 23' के रिलीज न होने का मलाल रहा?
जवाब: मेरे अनुभवों पर अनुराग कश्यप जी ने 'प्रमोद भाई 23' शॉर्ट फिल्म बनाई थी। उसके रिलीज न होने का झटका नहीं लगा क्योंकि योजना फीचर फिल्म की थी। इसके बाद सुभाष कपूर की 'एक्सप्रेशंस' और 'फंस गए रे ओबामा' से सिलसिला चल पड़ा।
सवाल: क्या थिएटर में कलाकार खोजने लोग आते हैं, और 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' कैसे मिली?
जवाब: कई कास्टिंग डायरेक्टर्स और एजेंट्स लाइव परफॉर्मेंस देखने आते हैं क्योंकि स्टेज पर नेचुरल क्षमता दिखती है। 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के लिए मैं खुद फोटो लेकर पहुँचा था; मुकेश छाबड़ा जी ने 'प्रमोद भाई 23' देखी थी, 'सुल्ताना डाकू' के टेस्ट के एक घंटे बाद सिलेक्शन हो गया।
सवाल: 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में डबल रोल कैसे मिला?
जवाब: रीडिंग में बेटे 'बदुर कुरैशी' के सीन आए तो अनुराग जी ने कहा कि बाप की तरह बेटा भी दिखता होगा, तुम ही पढ़ो—और डबल रोल तय हो गया। इस पर मनोज वाजपेयी जी ने मजाक भी किया था कि फिर मेरे बेटे का रोल नवाज क्यों कर रहा है!
सवाल: 'तलवार' और 'राज़ी' में मेघना गुलज़ार के साथ अनुभव कैसा रहा?
जवाब: 'तलवार' के री-शूट में हनी त्रेहान जी के सुझाव पर जुड़ा। पहली ही मुलाकात में मेघना जी ने पूरी बाउंड स्क्रिप्ट थमा दी। शानदार स्क्रिप्ट के चलते तुरंत हाँ कही, और उसी भरोसे से 'राज़ी' में भी काम करने का मौका मिला।
सवाल: प्रोजेक्ट चुनते वक्त क्या अहम होता है—स्टारकास्ट या स्क्रिप्ट और किरदार?
जवाब: स्क्रिप्ट और किरदार मुझे कितना एक्साइट करते हैं, यही सबसे अहम है। स्टारकास्ट देखकर मैंने कभी प्रोजेक्ट नहीं चुना।
सवाल: 'रईस' में कास्टिंग का अनुभव और बड़े सितारों के साथ काम करने में क्या फर्क लगा?
जवाब: 'रईस' के लिए 6-8 महीनों में कई राउंड्स के टेस्ट के बाद चयन हुआ। मुझे को-एक्टर से ज्यादा किरदार की घबराहट होती है; बड़े कलाकार सेट पर बिल्कुल सहज रखते हैं और सह-कलाकार जैसे ही लगते हैं।
सवाल: 'महारानी' में 'मिश्रा जी' का रोल कैसे मिला, और क्या घर में भी इतनी ही सलाह देते हैं?
जवाब: सुभाष कपूर जी के यहाँ से फोन आया। 'मिर्जापुर' के बाद पॉलिटिकल शो को लेकर झिझक थी, पर यह किरदार राजनीतिक समझ के बावजूद 'अफ़सर टाइप' और अलग ढंग का है। घरवाले मेरे नॉन-कन्वेंशनल जीवन को देखते हुए सलाह के मामले में थोड़ा दूर ही रहते हैं।
सवाल: किस तरह के किरदार पसंद हैं, और क्या कभी कोई रोल देखकर लगा कि नहीं हो पाएगा?
जवाब: अलग-अलग किरदार करने में मजा आता है। अब कॉमेडी, नेगेटिव या रोमांटिक—कुछ नया और चुनौतीपूर्ण करना चाहता हूँ। अभी तक किसी रोल को देखकर हाथ खड़े नहीं किए; चुनौती जितनी बड़ी हो, आकर्षण उतना बढ़ता है।
सवाल: सेट पर सुझाव देने की कितनी आजादी मिलती है, और ओटीटी के खुलेपन पर क्या कहेंगे?
जवाब: निर्देशक के मार्गदर्शन में करीब 95% समय किरदार गढ़ने और सुझाव देने की आजादी मिलती है। ओटीटी और खुलेपन को लेकर कहूँगा कि कला समाज का आईना है, चीजें समाज में पहले से हैं, बस स्क्रीन बढ़ी है; परिवार के साथ क्या देखना है, यह समाज और दर्शकों की चॉइस है।
सवाल: फिल्मों के एजेंडे और असफलता या खराब रिव्यू के बावजूद आगे बढ़ने को कैसे देखते हैं?
जवाब: एजेंडा या नजरिया हर कोई लाता है, उसे स्वीकारना या नकारना दर्शकों की समझ पर है। नाकामी या खराब रिव्यू से डरना नहीं चाहिए—जो घुड़सवारी करेगा वह गिरेगा भी; गिरकर संभलना और जोखिम लेना ही रचनात्मकता है।
सवाल: रील बनाकर खुद को एक्टर समझने वाले युवाओं और AI को लेकर क्या कहेंगे?
जवाब: आज के युवाओं में कैमरा और कॉन्फिडेंस अच्छा है, पर रील और प्रोफेशनल एक्टिंग में फर्क है; मेहनत, रिजेक्शन और जुनून परखकर ही आएं। AI हर तकनीक की तरह फायदे-नुकसान साथ लाता है, शुरुआती दौर में है, इसलिए इसका जिम्मेदार इस्तेमाल और सही संतुलन जरूरी है।
सवाल: 'मैं अटल हूँ' के बाद किसकी बायोपिक करना चाहेंगे, और पसंदीदा निर्देशक व कलाकार कौन हैं?
जवाब: महाराणा प्रताप, सरदार पटेल या स्पोर्ट्स से जुड़े ऐतिहासिक किरदार आकर्षित करते हैं, जहाँ चुनौती अधिक हो। पसंदीदा निर्देशकों में टैरेंटिनो, सत्यजीत रे और आज के कई निर्देशक हैं; कलाकारों में अमिताभ बच्चन, नसीरुद्दीन शाह, ओम पुरी, प्राण, अमरीश पुरी, नरगिस, मधुबाला, मीनाक्षी शेषाद्रि, माधुरी, श्रीदेवी और 'महारानी' में विनीत कुमार ('काला नाग') पसंद रहे। मेरे लिए किरदार ही मुख्य या सह-कलाकार से बड़ा है।
सवाल: संवेदनशील मुद्दों पर कुछ ही कलाकार खुलकर क्यों बोलते हैं, बाकी चुप क्यों रहते हैं?
जवाब: हर किसी की राय हो सकती है, पर सार्वजनिक मंच पर रखना जरूरी नहीं; बोलना या चुप रहना स्वतंत्र अभिव्यक्ति और चॉइस है। कई बार बड़े चेहरों की बात पर लोग बिना सोचे-समझे असर में आ जाते हैं, इसलिए किसी को बोलने या चुप रहने के लिए जज नहीं करना चाहिए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
बिना किसी फिल्मी पृष्ठभूमि के, केवल अपनी मेहनत और स्वप्रेरणा से अभिनय की बारीकियों को आत्मसात करने वाले अभिनेता प्रमोद पाठक ने ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’, ‘मिर्जापुर’, ‘तलवार’ और वेब सीरीज ‘महारानी’ के ‘मिश्रा जी’ जैसे किरदारों से गहरी छाप छोड़ी है।
मध्यप्रदेश की सियासत में आगामी विधानसभा चुनाव यानी मिशन-2028 की बिसात बिछने के साथ ही मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के भीतर घर वापसी को लेकर घमासान छिड़ गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा पुराने नेताओं को दोबारा पार्टी में लाने और विशेष घर वापसी अभियान चलाने के ऐलान ने संगठन के भीतर दो फाड़ कर दिए हैं।
कुणाल चौधरी अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और उत्तर प्रदेश के सह-प्रभारी हैं। स्टार समाचार से विशेष बातचीत में चौधरी ने राजनीति, अपने काम के तरीके और लक्ष्य पर खुलकर बेबाक राय रखी।
एक तरफ भाजपा 15 नवंबर को आदिवासी समाज के महानायक बिरसा मुंडा की जयंती के सहारे सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का कार्ड खेल रही है, तो दूसरी तरफ कांग्रेस 9 अगस्त के विश्व आदिवासी दिवस के जरिए अपने सियासी वजूद को मजबूत करने की जुगत में है। ‘स्टार समाचार’ की विशेष रिपोर्ट...।
बीमा पॉलिसी बेचने के लिए कंपनियां एजेंटों, बैंकों, ब्रोकरों और दूसरे डिस्ट्रीब्यूशन चैनलों को कमीशन देती हैं। इस व्यवस्था में कमीशन कितना हो, किस उत्पाद पर कितना भुगतान उचित है और क्या ज्यादा कमीशन पाने की होड़ में ग्राहक को उसकी जरूरत से अलग पॉलिसी बेची जा सकती है—इन सवालों पर भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) ने नए सिरे से विचार शुरू किया है।
स्टार समाचार से खास मुलाकात.. हर सवाल का सीधा जवाब
इबोला वायरस अफ्रीकी देशों में तेजी से फैल रहा है। इसके दुर्लभ बुंडिबुग्यो स्ट्रेन का मौजूदा प्रकोप गंभीर है। डीआर कांगो में हजारों पुष्ट मामले और मौतें दर्ज हुई हैं, वहीं नाइजीरिया, युगांडा और केन्या में सामने आए मामलों ने सीमा पार प्रसार की चिंता बढ़ाई है। फिलहाल इसकी वैक्सीन नहीं होना भी एक बड़ी चुनौती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इस प्रकोप को अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातस्थिति घोषित किया है।
मध्य प्रदेश में राज्य स्तरीय पर्यावरण प्रभाव आकलन प्राधिकरण (सिया) के अध्यक्ष एवं पूर्व आईएएस अधिकारी शिवनारायण सिंह चौहान ने पर्यावरण विभाग के अपर मुख्य सचिव अनिरुद्ध मुखर्जी और सदस्य सचिव हर्षल पंचोली पर संस्था के कामकाज में बाधा डालने तथा 237 ‘डीम्ड ईसी’ जारी करने में अनियमितताओं के दोषी तत्कालीन प्रमुख सचिव नवनीत कोठारी एवं सदस्य सचिव उमा महेश्वरी पर कार्रवाई की मांग की है।
मैदान पर पसीना बहाता हुआ एक युवा खिलाड़ी, जिसकी आंखों में देश के लिए मेडल जीतने का सपना है, और दूसरी तरफ जिन्हें खेल का ‘क, ख, ग’ भी नहीं मालूम, वे नेता और उनके ‘राजदुलारे’ खेल संघों के सर्वेसर्वा बने बैठे हैं। पढ़िए स्टार समाचार की विशेष रिपोर्ट...।
मध्य प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में इन दिनों एक बड़ा सवाल तैर रहा है-क्या सूबे की अफसरशाही साहस के संकट से जूझ रही है। नियमों का इकबाल बुलंद करना तो दूर, व्यवस्था में कोई ऐसा दबंग चेहरा नजर नहीं आता जो मनमानी करने वालों पर सीधे नकेल कस सके।