राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित राज्य स्तरीय अभियंता दिवस समारोह का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सीएम ने कहा- सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया ने इंजीनियरिंग को नई दिशा दी थी। इंजीनियर में इंजन जैसी क्षमता होती है जो विकास को आकार देती है।

सीएम ने 95 और 86 वर्ष के बुजुर्ग सेवानिवृत्त इंजीनियरों को भी सराहा
इंजीनियर में इंजन जैसी क्षमता, नया मार्ग खोलता है भविष्य की संभावनाएं
पीडब्ल्यूडी-सीएसआईआर-एएमपीआरआई के बीच ऐतिहासिक समझौता
भोपाल। स्टार समाचार वेब
राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित राज्य स्तरीय अभियंता दिवस समारोह का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में लोक निर्माण विभाग और सीएसआईआर-एएमपीआरआई के बीच सीमेंट-विहीन कंक्रीट के उपयोग के लिए एक महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस तकनीक के तहत बिना तराई के भी टिकाऊ सड़क निर्माण का परीक्षण किया जाएगा। सीएम ने राज्य में बिना सीमेंट सड़क बनाने की इस पहल और पीडब्ल्यूडी द्वारा अपने स्तर पर बजट जुटाने के निर्णय की सराहना की। सीएम ने कहा- सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया ने इंजीनियरिंग को नई दिशा दी थी। इंजीनियर में इंजन जैसी क्षमता होती है जो विकास को आकार देती है। नया मार्ग विकास का रोडमैप तैयार करता है और भविष्य की आर्थिक गतिविधियों के द्वार खोलता है।

5 श्रेणियों में उत्कृष्ट सम्मान
समारोह लोक निर्माण से लोक कल्याण की अवधारणा पर आयोजित किया गया था, जिसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले अभियंताओं को 5 प्रमुख श्रेणियों में पुरस्कृत किया गया। इसमें मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया पुरस्कार, विश्वकर्मा पुरस्कार, विक्रमादित्य, रानी दुर्गावती पर्यावरण हितैषी पुरस्कार और राजा भोज पुरस्कार शामिल हैं।
समाधान खोजना इंजीनियर का काम
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि इंजीनियरों का मूल स्वभाव खोजी, अनुशासित और परफेक्शन से भरा होना चाहिए। उन्होंने कहा 9 महीने में 85 फीसदी इंजीनियरों की ट्रेनिंग पूरी हो चुकी है, जिससे वे आधुनिक चुनौतियों से निपट सकें। एमपीआरडीसी वर्तमान में 30,000 करोड़ के काम करा रहा है, जिसे बढ़ाकर 2 लाख करोड़ करने का लक्ष्य है।
440 से ज्यादा ब्लैक स्पॉट, हादसों में आई कमी
पीडब्ल्यूडी के प्रमुख सचिव सुखवीर सिंह ने जानकारी दी कि राज्य में 440 से अधिक दुर्घटना जन्य ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए हैं, जिन्हें फ्लाईओवर और बायपास बनाकर समाप्त किया जा रहा है। बेहतर प्लानिंग के कारण 2025 और 2026 में सड़क दुर्घटनाओं में कमी दर्ज की गई है।

मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती 2025 के अंतर्गत वर्ग-2 और वर्ग-3 में पद बढ़ाने और द्वितीय काउंसलिंग शुरू करने की मांग को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में चल रहा अभ्यर्थियों का आंदोलन 26वें दिन भी जारी रहा।
भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। जानिए सिंचाई परियोजनाओं, आदिवासी शिक्षकों और अन्य फैसलों की पूरी जानकारी।
सतना में बीबीए छात्रा से मारपीट के वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने चार युवतियों पर एफआईआर दर्ज कर पूछताछ की। मोबाइल जब्त कर साइबर सेल डिलीट डाटा रिकवर कर रहा है। युवक की भूमिका भी जांच में है।
करोड़ों खर्च के बावजूद सतना की सड़कें गड्ढों और जाम से बेहाल हैं। रीवा रोड पर दिनभर वाहनों का दबाव रहता है। बेसमेंट पार्किंग शुरू नहीं होने से सड़क किनारे पार्किंग और अव्यवस्था बढ़ रही है।
सतना से आठ किलोमीटर दूर छुलहनी क्षेत्र में 100 केवीए ट्रांसफॉर्मर खराब होने से 300 घरों की बिजली सात दिन से बंद है। सामूहिक बकाये के बीच नियमित बिलधारकों की परेशानी ने जवाबदेही पर सवाल उठाए।
रेलवे ने रेल वन ऐप पर सीजन टिकट बुकिंग की सुविधा आसान की है। अब एक यूजर अपने टिकट समेत छह यात्रियों के लिए टिकट बना सकेगा। उम्र, वैधता और पहचान संबंधी नियम लागू होंगे।
सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को व्यंकटेश लोक में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम होगा। 10 हजार दीपों से परिसर सजेगा। सांसद, महापौर और जनप्रतिनिधियों ने तैयारियों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने कहा।
राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित राज्य स्तरीय अभियंता दिवस समारोह का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सीएम ने कहा- सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया ने इंजीनियरिंग को नई दिशा दी थी। इंजीनियर में इंजन जैसी क्षमता होती है जो विकास को आकार देती है।
राजधानी के रिहायशी इलाकों में चल रहीं व्यावसायिक गतिविधियों पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में होने वाली अहम सुनवाई टल गई है। जज के अवकाश पर होने के कारण कोर्ट की कार्रवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले की अगली सुनवाई की तारीख बाद में तय होगी।
मध्यप्रदेश में इस महीने दो बड़ी राजनीतिक गतिविधियां देखने को मिलेंगी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के 19 सितंबर को इंदौर में प्रस्तावित छात्रों की गूंज कार्यक्रम से ठीक पहले, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 17 सितंबर को मध्यप्रदेश आ रहे हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह