रूस में हाल ही में चाकू से हुए हमले में चार भारतीय छात्र घायल हो गए। इस घटना ने दुनियाभर का ध्यान खींचा। विदेश मंत्रालय के ताजा आंकड़ों की माने तो दुनिया भर में भारतीय छात्रों द्वारा दर्ज की गई शोषण और नस्लीय भेदभाव की कुल शिकायतों में से 50 फीसदी रूस से आती हैं, जहां मॉस्को प्रमुख केंद्र बन चुका है।

2025 में 196 देशों से कुल 350 शिकायतें आईं, जिनमें से 200 से ज्यादा अकेले रूस से थीं।
मॉस्को। स्टार समाचार वेब
रूस में हाल ही में चाकू से हुए हमले में चार भारतीय छात्र घायल हो गए। इस घटना ने दुनियाभर का ध्यान खींचा। विदेश मंत्रालय के ताजा आंकड़ों की माने तो दुनिया भर में भारतीय छात्रों द्वारा दर्ज की गई शोषण और नस्लीय भेदभाव की कुल शिकायतों में से 50 फीसदी रूस से आती हैं, जहां मॉस्को प्रमुख केंद्र बन चुका है। 2025 में 196 देशों से कुल 350 शिकायतें आईं, जिनमें से 200 से ज्यादा अकेले रूस से थीं। पिछले तीन सालों में इन मामलों में भारी उछाल देखा गया है। साल 2023 में विदेशों से भारतियों पर हमले की 68 शिकायतें थीं, जो 2024 में 78 हो गईं और 2025 में बढ़कर 201 तक पहुंच गईं।
रूस में भारतीय छात्रों का शोषण
रूस में ज्यादातर भारतीय मेडिकल छात्र राजस्थान, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल और तमिलनाडु से आते हैं। कम ट्यूशन फीस और आसान एडमिशन प्रक्रिया की वजह से रूस मेडिकल शिक्षा के लिए लोकप्रिय है, लेकिन बढ़ती शिकायतें सुरक्षा पर सवाल उठा रहीं हैं।
समर्थन की कमी को स्वीकारा
फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट्स एसोसिएशन के सदस्यों ने बड़े पैमाने पर नस्लीय भेदभाव, दुर्व्यवहार और समर्थन की कमी को स्वीकार किया है। आॅल एफएमजी के कोआॅर्डिनेटर डी. कौशल ने दावा किया कि रूसी नियमों के बावजूद कुछ विश्वविद्यालय 1,200 से अधिक छात्रों को प्रवेश देते हैं और बाद में निकाल देते हैं।
छात्रों की सुरक्षा पर गंभीर चिंता
लोकसभा में पूछे गए सवाल के जवाब में विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा कि विदेशों में भारतीय मिशनों पर समर्पित अधिकारी तैनात हैं। उन्होंने कहा- हमारे मिशन विदेशों में नामांकित भारतीय छात्रों के साथ नियमित संपर्क बनाए रखते हैं और उन्हें वहां रहने के दौरान आने वाली चुनौतियों और खतरों के बारे में जानकारी देते हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि ईरान अपना संवर्धित यूरेनियम अमेरिका को देने के लिए तैयार है। जानें यूरेनियम एनरिचमेंट क्या है और होर्मुज संकट पर 40 देशों की बैठक का पूरा अपडेट।
म्यांमार के नए राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग ने थिंगयान नए साल पर बड़ा कदम उठाते हुए सभी मृत्युदंड की सजाओं को उम्रकैद में बदला। पूर्व राष्ट्रपति विन म्यिंट भी जेल से हुए आजाद।
इंडोनेशिया के पश्चिम कालीमंतन में एक निजी हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 6 यात्रियों और 2 क्रू मेंबर्स सहित सभी 8 लोगों की मौत हो गई। बचाव दल घने जंगलों में अभियान चला रहे हैं।
वर्जीनिया के पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर जस्टिन फेयरफैक्स ने अपनी अलग रह रही पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और इसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। यह घटना वाशिंगटन, डीसी के एनांडेल स्थित उनके घर की बताई जा रही है। इस घटना की सूचना उनके बेटे ने 911 पर कॉल करके दी।
इस्लामाबाद शांति वार्ता से पहले ईरान ने अमेरिका से अपने 100 अरब डॉलर के फ्रोजन एसेट्स अनफ्रीज करने की मांग की है। जानें भारत समेत किन देशों में फंसा है ईरान का पैसा।
अमेरिकी प्रतिबंध झेल रहे चीनी टैंकर रिच स्टैरी को होर्मुज में रोका गया। जानें ईरानी तेल प्रतिबंधों, यूरोपीय गठबंधन और ट्रम्प के ईरान के साथ बातचीत के प्रस्ताव पर 5 बड़े अपडेट्स।
फाइनेंशियल टाइम्स की एक खोजी रिपोर्ट ने दावा किया है कि ईरान ने मध्य पूर्व में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने के लिए चीनी सैटेलाइट 'TEE-01B' का उपयोग किया है। इस रिपोर्ट ने वैश्विक भू-राजनीति में हलचल पैदा कर दी है।
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पश्चिम एशिया में स्थिरता के लिए चार-सूत्रीय शांति प्रस्ताव का अनावरण किया है। संप्रभुता, साझा सुरक्षा और आर्थिक विकास पर केंद्रित इस प्लान के मायने समझें।
ईरान के सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने अमेरिका पर संदिग्ध मंशा का आरोप लगाया है। होर्मुज में नाकाबंदी और गुरुवार को होने वाली संभावित पीस डील पर पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान पर समुद्री नाकाबंदी लागू कर दी है। होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की जांच शुरू, चीन को टैरिफ की धमकी और भारत के लिए ईरान का बड़ा बयान। पढ़ें विस्तार से।