मध्यप्रदेश पुलिस की सिपाही भर्ती प्रक्रिया में फर्जीवाड़ा कर परीक्षा देने वाले 22 अभ्यर्थियों के खिलाफ प्रदेशभर में 21 मामले दर्ज किए गए हैं। परीक्षा से पहले और बाद में बायोमेट्रिक संशोधन से फर्जीवाड़ा किया।

भोपाल. स्टार समाचार वेब. मध्यप्रदेश पुलिस की सिपाही भर्ती प्रक्रिया में फर्जीवाड़ा कर परीक्षा देने वाले 22 अभ्यर्थियों के खिलाफ प्रदेशभर में 21 मामले दर्ज किए गए हैं। परीक्षा से पहले और बाद में बायोमेट्रिक संशोधन से फर्जीवाड़ा किया।
पुलिस महानिरीक्षक कानून व्यवस्था, अंशुमान सिंह ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि वर्ष 2023 में मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित पुलिस आरक्षक जीडी और रेडियो की ऑनलाइन लिखित परीक्षा में 6,52,057 उम्मीदवार शामिल हुए थे। लिखित परीक्षा में सफल 55,220 अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा चयन शाखा, मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 16 अक्टूबर से 20 नवंबर 2024 के बीच आयोजित की गई थी, जिसके उपरांत कुल 6423 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
सिंह ने बताया कि द्वितीय चरण की शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान नवंबर 2024 में मुरैना परीक्षा केंद्र पर 05 अभ्यर्थियों को अपने स्थान पर किसी अन्य व्यक्ति को परीक्षा में शामिल करने के संदेह में पकड़ा गया था। इन पर तत्काल प्रकरण पंजीबद्ध कर कानूनी कार्रवाई की गई थी। इस अनुभव के आधार पर, पुलिस मुख्यालय भोपाल ने 21 अप्रैल 2025 को निर्देश जारी किए कि अंतिम परिणाम जारी होने के बाद सभी सफल अभ्यर्थियों का चरित्र सत्यापन और नियुक्ति प्रक्रिया के दौरान उनकी आवंटित इकाइयों से बायोमेट्रिक और आधार हिस्ट्री की दोबारा जांच कराई जाए।
जांच के दौरान कुछ जिलों में अभ्यर्थियों के दस्तावेजों में संदिग्ध भिन्नता पाई गई। गहन जांच में यह सामने आया कि कुछ अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा से ठीक पहले अपने आधार कार्ड का बायोमेट्रिक संशोधन कराया था और लिखित परीक्षा के तुरंत बाद फिर से बायोमेट्रिक संशोधन कराया। ऐसे संदिग्ध अभ्यर्थियों की गहन जांच की गई, जिसमें उनके हस्ताक्षर नमूना, हस्तलिपि और फिंगर प्रिंट लिए गए। साथ ही, परीक्षा के दौरान उनके द्वारा दिए गए फिंगर प्रिंट और हस्तलिपि के नमूनों को प्राप्त कर उनकी भी जांच की गई। अभ्यर्थियों की वास्तविक लोकेशन की तकनीकी जांच में भी भिन्नता पाई गई, जिसके आधार पर विभिन्न जिलों में प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
अब तक कुल 21 प्रकरण 22 अभ्यर्थियों के विरुद्ध दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें मुरैना में 07, शिवपुरी में 06, श्योपुर में 02 तथा इंदौर, दतिया, ग्वालियर, अलीराजपुर, राजगढ़ और शहडोल में 01-01 प्रकरण शामिल हैं।
विवेचना में यह भी सामने आया है कि कुछ आधार कार्ड वेंडरों ने अतिरिक्त लाभ प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थियों के आधार कार्ड को बिना पूरी तरह जांच किए अपने सिस्टम में संशोधन के लिए अपलोड किया था।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस आरक्षक भर्ती-2023 की प्रक्रिया में फर्जीवाड़े एवं अनियमितता की सूचना मिलने पर सख्त कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के आपराधिक कृत्य, जिनमें योग्य अभ्यर्थियों के साथ अन्याय होता है, मध्यप्रदेश में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यादव ने कहा कि पुलिस मुख्यालय द्वारा स्वत: संज्ञान लेते हुए सभी सफल अभ्यर्थियों के बायोमेट्रिक डाटा और आधार हिस्ट्री की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है। प्रथम दृष्ट्या इम्परसोनेशन पाए जाने पर अभ्यर्थियों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर कठोर कार्रवाई की गई है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
CII इंटरनेशनल एनर्जी कॉन्फ्रेंस में सीएम डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश की ऊर्जा योजनाओं पर चर्चा की। जानिए कैसे एमपी सौर, पवन और 24 घंटे हरित ऊर्जा के साथ देश का अग्रणी राज्य बन रहा है।
असम के नागांव जिले में 34वीं बटालियन सीआरपीएफ कैंप में हुई गोलीबारी में बालाघाट के हेड कांस्टेबल विष्णु प्रसाद बघेल शहीद हो गए। गुरुवार को पैतृक गांव में उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
भोपाल में मास्टर प्लान की मांग और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कांग्रेस ने नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। जानें पूरी खबर, सुप्रीम कोर्ट के फैसले और राजनीतिक प्रतिक्रिया की विस्तृत जानकारी।
मैहर जिले में 32 बाल मृत्यु मामलों में बर्बल ऑटॉप्सी नहीं होने पर कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को फटकार लगाई। तीन दिन में जांच पूरी कर सीडीआर पोर्टल पर रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए गए।
भोपाल के कमला नेहरू सांदीपनि विद्यालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छात्राओं और शिक्षकों के साथ आत्मीय संवाद किया। जानें उन्होंने क्या दिए सफलता के टिप्स और शिक्षा पर क्या कहा।
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, मध्य प्रदेश समाचार, डॉ. मोहन यादव, सामान्य प्रशासन विभाग, सीएम हेल्पलाइन, लोक सेवा गारंटी, MP News, Jan Vishwas Abhiyan
मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के कुशवाह समाज पर दिए गए 'गुलाटी' वाले बयान पर भारी विवाद और विरोध के बाद, उन्होंने पत्र जारी कर अपने शब्द वापस लिए और समाज से माफी मांगी।
मध्य प्रदेश कांग्रेस संगठन में 'संगठन सृजन अभियान' के तहत सभी प्रकोष्ठ और जिला इकाइयां तत्काल प्रभाव से भंग कर दी गई हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने भोपाल में आवासीय भवनों के व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण मामले में मध्य प्रदेश सरकार को बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने जांच समिति पर रोक लगाते हुए हाईकोर्ट के सभी स्टे आर्डर निरस्त कर दिए हैं।
रीवा के चोरहटा क्षेत्र में अवैध पत्थर लोड हाईवा की टक्कर से 13 वर्षीय छात्रा गंभीर घायल हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने वाहन में तोड़फोड़ की और अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई की मांग उठाई।