इंदौर की देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में आज यानी मंगलवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पहुंचे राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 221 स्टूडेंट को पीएचडी की उपाधि दी। दो साल के बाद हो रहे इस आयोजन में विभिन्न परीक्षाओं में अव्वल रहे 150 स्टूडेंट को गोल्ड मेडल भी दिया गया।

समारोह में पहुंचे राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 221 स्टूडेंट को पीएचडी की उपाधि दी।
इंदौर। स्टार समाचार वेब
इंदौर की देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में आज यानी मंगलवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पहुंचे राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 221 स्टूडेंट को पीएचडी की उपाधि दी। दो साल के बाद हो रहे इस आयोजन में विभिन्न परीक्षाओं में अव्वल रहे 150 स्टूडेंट को गोल्ड मेडल भी दिया गया। 78 साल की सुषमा मोघे को भी गोल्ड मेडल दिया गया। वहीं समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा- देवी अहिल्या बाई होल्कर का जन्म 500 साल पहले हुआ था। उन्होंने महिला शिक्षा पर जोर दिया। अभी बेटी बचाओ अभियान चलाया जा रहा है, जिस तरह बेटियां आगे बढ़ रही हैं आने वाले समय में बेटा बढ़ाओ पर सोचना पड़ेगा। राज्यपाल ने स्टूडेंट से कहा कि लक्ष्य निर्धारित करके आगे बढ़ते रहें। कठिनाइयां आती रहेंगी। आप जितने नम्र रहेंगे उतने आगे रहेंगे। जितने अकड़ में रहेंगे उतना पीछे होते जाएंगे।

दो साल बाद हुआ दीक्षांत समारोह
कुलपति प्रोफेसर राकेश सिंघई ने बताया कि बीते दो वर्षों से दीक्षांत समारोह आयोजित नहीं हुआ था, इसलिए छात्रों में ज्यादा उत्साह दिखा। जिन छात्रों ने पीएचडी की है, वे देश के विकास में योगदान देंगे। यही हमने सभी स्टूडेंट को संदेश दिया है। आयोजन में सांसद शंकर लालवानी भी शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. नारायण व्यास थे।
सवा से डेढ़ घंटे का समारोह
राज्यपाल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित दीक्षांत समारोह को इस बार समयबद्ध और संक्षिप्त (केवल सवा से डेढ़ घंटे) में संपन्न कराया गया। सभी मेडल और डिग्रियों का वितरण इसी समयावधि में किया जाएगा। राज्यपाल ने परिसर में ही एनीमिया जागरूकता कार्यक्रम रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
महिलाओं की संख्या अधिक
यह दीक्षांत समारोह विशेष इसलिए भी है, क्योंकि इसमें शैक्षणिक सत्र 2023-24 और 2024-25 दोनों का दीक्षांत एक साथ आयोजित किया गया। पीएचडी डिग्री प्राप्त करने वाले शोधार्थियों में महिलाओं की संख्या अधिक है।
सुषमा मोघे को भी गोल्ड मेडल
78 साल की स्टूडेंट सुषमा मोघे ने बताया कि मैं केंद्रीय स्कूल से रिटायर हूं। पढ़ाई के लिए उम्र की सीमा खत्म होने का लाभ मुझे मिला है। मेरी मातृभाषा मराठी है। इसलिए मैंने मराठी में एमए किया। मुझे मातृभाषा की सेवा करने का अवसर मिला। अब मैं मराठी से हिंदी में अनुवाद करूंगी। इसमें मुझे फायदा मिलेगा। आज मुझे बहुत तालियां मिली, मैं बहुत खुश हूं।
ग्रुप में बुलाए शोधार्थी और मेडलिस्ट
समारोह को सुव्यवस्थित रखने के लिए शोधार्थियों को 6-6 के समूह में मंच पर आमंत्रित किया, जबकि मेडल प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 2-2 के समूह में बुलाया। पीएचडी डिग्री के लिए 221 शोधार्थी समारोह में शामिल हुए। वहीं 121 विद्यार्थी मेडल प्राप्त किए, जिनमें 90 से अधिक छात्राएं हैं।
दो डीलिट् उपाधियों से समारोह की शुरुआत
दीक्षांत समारोह की शुरुआत दो डीलिट उपाधियों के वितरण से हुई। इस वर्ष अंग्रेजी विषय में यह उपाधि शासकीय कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अशोक सचदेवा और सीनियर प्रोफेसर डॉ. मनीषा शर्मा पांडेय को प्रदान की गई। इसके बाद 192 गोल्ड मेडल और 21 सिल्वर मेडल वितरित किए जाएंगे।
सागर की साक्षी का छह मेडल
इस वर्ष का दीक्षांत समारोह स्टूडेंट्स की उपलब्धियों के लिहाज से भी खास रहा। सागर की छात्रा साक्षी जैन को 6 मेडल और झाबुआ की भव्या त्रिपाठी को 5 मेडल प्रदान किए गए। वहीं, 25 से अधिक विद्यार्थियों को 2 से 4 मेडल मिले।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में 25 सितंबर 2026 से ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से 351 बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। जानिए रूट, सुविधाएं और योजना की पूरी जानकारी।
अमरपाटन के निजी स्कूल में फीस बकाया होने पर कक्षा 10वीं के छात्र को परीक्षा से रोकने का आरोप है। विवाद के बाद छात्र और भाई से मारपीट मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
मैहर के बिगौड़ी गांव में भैयालाल कोल की हत्या के बाद तनाव और भय की चर्चा है। कुछ घरों पर ‘घर बिकाऊ है’ लिखे मिले। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
मैहर कलेक्टर कार्यालय में कर्मचारियों की कमी दूर करने सतना से तीन लिपिक भेजे गए। मूल पदस्थापना सतना में रखते हुए अंतर-जिला कार्य व्यवस्था के अधिकार और नियमों को लेकर प्रशासनिक सवाल उठ रहे हैं।
पीएमश्री और सांदीपनि विद्यालयों में सत्र 2026-27 से डिजिटल हॉलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड लागू होगा। विद्यार्थियों के अंक, सीखने की क्षमता, व्यवहार, सामाजिक-भावनात्मक और शारीरिक विकास का समग्र आकलन किया जाएगा।
सतना के भैंसाखाना चौक में मसाला लदा पिकअप 200 केवीए ट्रांसफार्मर से टकरा गया। ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई। बिजली कंपनी ने ढाई लाख रुपये नुकसान बताया और एफआईआर दर्ज कराई।
मध्य प्रदेश में नए यूपीआई चार्ज (MDR) के विरोध में व्यापारियों का 'नो-UPI डे' प्रदर्शन। भोपाल, इंदौर और जबलपुर में 2000 रुपए से अधिक के यूपीआई भुगतान बंद। जानिए क्या हैं नए नियम और विरोध की वजह।
मध्यप्रदेश के सागर जिले के जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी और 30 हजार के इनामी बदमाश मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर की बुधवार को पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मालथौन थाना क्षेत्र के नोनिया-सेसई रोड घाटी पर हुई मुठभेड़ में मनीष के पैर में गोली लगी।
अदालत ने सीलिंग की प्रक्रिया में बरती जा रही लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि रहवासी क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधियां नहीं होनी चाहिए और सीलिंग या डिमोलिशन की कार्रवाई बिना किसी रुकावट के जारी रहेगी।
दतिया विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह के निर्वाचन को जबलपुर हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। भाजपा नेता ने चुनावी शपथपत्र में 1991 के आपराधिक मामले की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है।