कोर्ट में जज के बदलते ही केस के फैसले भी बदल जाते हैं। सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस बीवी नागरत्ना ने इस पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि बेंच के जज बदलने के बाद फैसलों में बदलाव करना सही नहीं है। न्यायिक स्वतंत्रता की विकसित समझ हमें इस बात की गारंटी देती है कि न्यायाधीश द्वारा दिया गया निर्णय बदलते समय के साथ भी बरकरार रहेगा।

जस्टिस नागरत्ना हरियाणा के सोनीपत में स्थित ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी में पहुंची थी।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
कोर्ट में जज के बदलते ही केस के फैसले भी बदल जाते हैं। सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस बीवी नागरत्ना ने इस पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि बेंच के जज बदलने के बाद फैसलों में बदलाव करना सही नहीं है। न्यायिक स्वतंत्रता की विकसित समझ हमें इस बात की गारंटी देती है कि न्यायाधीश द्वारा दिया गया निर्णय बदलते समय के साथ भी बरकरार रहेगा। यह फैसले स्याही से लिखे जाते हैं, रेत से नहीं। जस्टिस नागरत्ना ने कहा- कानून, शासन और प्रशासन में मौजूद सभी का दायित्व है कि वो फैसलों का सम्मान करें। फैसलों से जुड़ी जरूरी चीजों पर ही आपत्तियां उठाएं। जज बदलने के कारण इन फैसलों को खारिज न किया जाए।
लिखने वाले जज बदल गए
दरअसल, जस्टिस नागरत्ना हरियाणा के सोनीपत में स्थित ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी में पहुंची थी। इस दौरान न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में उन्होंने कहा कि फैसलों को सिर्फ इसलिए खारिज नहीं करना चाहिए, क्योंकि उन्हें लिखने वाले जज बदल गए हैं।
न्यायपालिका की स्वतंत्रता जरूरी
सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस नागरत्ना कहती है कि न्यायपालिका का कर्तव्य है कि वो कानून का शासन सुनिश्चित करे। न्यायपालिका की स्वतंत्रता फैसलों के अलावा न्यायाधीशों के आचरण से भी सुरक्षित रहती है। वहीं, निष्पक्ष न्यायिक प्रणाली के लिए न्यायपालिका को राजनीति से अलग रखना आवश्यक है।
कई बार पलटे ‘सुप्रीम’ फैसले
सुप्रीम कोर्ट कई बार अपने ही फैसलों को पलट चुका है। इसी साल मई में सर्वोच्च न्यायालय ने विकास कार्यों के लिए पर्यावरण मंजूरी को अनिवार्य बताया था। 28 नवंबर को उखक बीआर गवई की अध्यक्षता वाली बेंच ने फैसला पलटते हुए इस प्रतिबंध को हटा दिया था।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर, शिवसेना (UBT) के 6 सांसद एकनाथ शिंदे गुट में शामिल। जानें लोकसभा में अब क्या है समीकरण और उद्धव ठाकरे की प्रतिक्रिया।
भारत और UAE के बीच रक्षा सहयोग मजबूत हो रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यूएई ब्रह्मोस मिसाइल और आकाशतीर एयर डिफेंस सिस्टम खरीदने की योजना बना रहा है।
लखनऊ के अलीगंज में एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग। पहली मंजिल से कूदने से कई छात्र घायल। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद, राहत और बचाव कार्य जारी।
पश्चिम बंगाल की भाजपा सरकार ने 2026 के लिए आज अपना पहला विकास-उन्मुख बजट पेश किया है, जिसमें युवाओं, महिलाओं, सरकारी कर्मचारियों और समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों पर विशेष फोकस किया गया है। वहीं आशा कार्यकर्ताओं के मासिक मानदेय में 5,000 रुपए की वृद्धि की गई है।
बिहार के समस्तीपुर जिले का रहने वाला सवा लाख का इनामी कुख्यात ललन सिंह उर्फ लल्लन देर रात सहारनपुर में यूपी एसटीएफ से मुठभेड़ में मारा गया। मुठभेड़ सरसावा-नकुर रोड पर हुई। इस दौरान उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। उसकी तलाश में टीम दबिश दे रही है।
तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में सीफूड एक्सपोर्ट फैक्ट्री में अमोनिया गैस रिसाव से 2 की मौत और 64 घायल। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने जाँच के लिए समिति गठित की।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT ने 6 दिनों की जाँच रिपोर्ट सीएम योगी को सौंपी। 150 संदिग्धों में से 25 पर कार्रवाई तय। चंपत राय और अनिल मिश्रा समेत कई पदाधिकारियों पर गिर सकती है गाज। अब तक 2 करोड़ की रिकवरी।
भारतीय नौसेना में तीन स्वदेशी युद्धपोतों INS दूनागिरी, संशोधक और अग्रय को शामिल किया गया। जानें इनकी मारक क्षमता, तकनीकी खूबियां और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में इनका महत्व।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को कोलकाता में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह शामिल हुए। इस बार योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम कोलकाता के ऐतिहासिक रेड रोड पर हुआ। पीएम ने ताड़ासन, अर्धचक्रासन, भद्रासन और त्रिकोणासन किया। उनके साथ 35 हजार लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का विरोध प्रदर्शन जारी है। फाउंडर अभिजीत दीपके ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया है।