उत्तरप्रदेश के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बीती देर रात दिल्ली से आई एयर इंडिया की फ्लाइट में उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब एक न्यायाधीश को परोसे गए भोजन में फंगस पाया गया। इस पर आपत्ति जताने के बाद मामला और बढ़ गया और केबिन क्रू के व्यवहार को लेकर हंगामा हो गया।

जो भोजन परोसा गया, उसमें फंगस लगा हुआ बताया गया, जिसे देखकर उन्होंने आपत्ति जताई।

लखनऊ। स्टार समाचार वेब
उत्तरप्रदेश के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बीती देर रात दिल्ली से आई एयर इंडिया की फ्लाइट में उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब एक न्यायाधीश को परोसे गए भोजन में फंगस पाया गया। इस पर आपत्ति जताने के बाद मामला और बढ़ गया और केबिन क्रू के व्यवहार को लेकर हंगामा हो गया। इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार दिल्ली से लखनऊ आने के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट ए आई 1720 से यात्रा कर रहे थे। रात 9:40 बजे लखनऊ पहुंचने वाली इस उड़ान में उनकी सीट 1 ए थी। यात्रा के दौरान उन्हें जो भोजन परोसा गया, उसमें फंगस लगा हुआ बताया गया, जिसे देखकर उन्होंने आपत्ति जताई।
जज से अभद्र व्यवहार किया
आरोप है कि शिकायत करने पर केबिन क्रू सदस्य मनप्रीत और प्रीति ने समस्या का समाधान करने के बजाय अभद्र व्यवहार किया। साथ ही एयर इंडिया के कस्टमर सर्विस कर्मचारी सुफियान पर भी दुर्व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, संबंधित कर्मचारियों ने उक्त दूषित भोजन को फ्लाइट से बाहर ले जाने से भी रोकने की कोशिश की।
पुलिस ने दर्ज किया केस
न्यायाधीश के साथ मौजूद सुमित गुप्ता ने इस पूरे मामले में स्थानीय पुलिस को एयरलाइन कर्मियों के खिलाफ लिखित तहरीर देकर इसे यात्रियों की सुरक्षा और अधिकारों के साथ गंभीर लापरवाही बताया है। इस संबंध में एसीपी कृष्णा नगर रजनीश वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
बहराइच के कोतवाली क्षेत्र में बारिश के दौरान बिजली के पोल में उतरे करंट से 17 वर्षीय किशोर मोहम्मद हमजा की मौत। घटना के बाद परिवार में मातम। पुलिस जांच में जुटी।
भारत सरकार ने पहली बार आधिकारिक तौर पर भारतीय सेना के उन छह सैनिकों के नामों का खुलासा किया है जो ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देश के लिए शहीद हो गए थे। छह शहीदों के नाम राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की वेबसाइट पर रोल आफ आनर खंड में प्रकाशित किए गए हैं।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है। दोनों ने ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को इस्तीफा भेजा। ट्रस्टी नृपेंद्र मिश्रा ने एक चर्चा के दोरान बताया कि चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे की सूचना मुझे मिली है।
तेलंगाना में आय से अधिक संपत्ति के केस में अक्सर पुरुष अधिकारियों की संलिप्तता अधिक देखी गई है। हालांकि, इस बार एक महिला अधिकारी के यहां मिले बेहिसाब धन ने सबको चौंका दिया है। एसीबी द्वारा की गई छापामारी के दौरान अचल संपत्तियों के साथ-साथ नकद, लग्जरी वाहनों और महंगे आभूषणों का बड़ा जखीरा बरामद हुआ है।
रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर लारी गांव के समीप बीती देर रात ट्रक और पिकअप वाहन के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में पिकअप पर सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी और जमीन घोटाले को लेकर बड़ा अपडेट। ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, संजय सिंह ने SIT को सौंपे दस्तावेज।
नासा 2030 तक ISS को प्रशांत महासागर के पॉइंट निमो में गिराने की तैयारी में है। जानिए इस डीऑर्बिट प्लान की पूरी प्रक्रिया और पर्यावरणविदों द्वारा उठाए गए गंभीर सवालों के बारे में।
महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी (MVA) गठबंधन की बैठक में विधायकों की भारी गैरमौजूदगी। क्या MVA का अंत नजदीक है? जानिए उद्धव ठाकरे ने सहयोगियों से क्या पूछा।
अरुणाचल प्रदेश के केयी पान्योर जिले में मूसलाधार बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही। 1 की मौत, 4 लापता। वायुसेना और SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।
क्या पासपोर्ट भारतीय नागरिकता का सबूत है? विदेश मंत्रालय के ताजा बयान और बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले के संदर्भ में जानें भारतीय नागरिकता के कानूनी दस्तावेज और नियम।