प्रतियोगी परीक्षाओं और बोर्ड परीक्षाओं में पेपर लीक, नकल और परीक्षा से जुड़े अन्य अपराधों पर लगाम लगाने और उनकी जल्द सुनवाई के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य के भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में चार विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया गया है।

पेपर लीक, नकल व परीक्षा से जुड़े अन्य अपराधों पर लगेगी लगाम
चार्जशीट पेश होने के तीन माह के भीतर ट्रायल पूरा करने का लक्ष्य
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशों के बाद उठाए गए इस कदम

भोपाल। स्टार समाचार वेब
प्रतियोगी परीक्षाओं और बोर्ड परीक्षाओं में पेपर लीक, नकल और परीक्षा से जुड़े अन्य अपराधों पर लगाम लगाने और उनकी जल्द सुनवाई के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य के भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में चार विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया गया है। इसके साथ ही मध्यप्रदेश, इस तरह की विशेष अदालतें स्थापित करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशों के बाद उठाए गए इस कदम का मुख्य उद्देश्य परीक्षा प्रणाली में युवाओं का भरोसा कायम रखना और ईमानदार विद्यार्थियों के हितों की रक्षा करना है। गौरतलब है कि नकल और पेपर लीक जैसी घटनाएं युवाओं की मेहनत पर पानी फेरती हैं। ऐसे में इन फास्ट ट्रैक अदालतों के सक्रिय होने से अपराधियों पर कानूनी शिकंजा कसने और मामलों के त्वरित निपटारे की उम्मीद जताई जा रही है।
तीन माह में ट्रायल पूरा करने का लक्ष्य
इन विशेष अदालतों में पुलिस द्वारा चार्जशीट दाखिल होने के बाद मात्र तीन महीने के भीतर ट्रायल पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। हालांकि यह एक तय प्रशासनिक लक्ष्य है। मामलों की प्रभावी पैरवी के लिए राज्य शासन ने विशेष अभियोजकों की नियुक्ति की है, जो अदालत में साक्ष्यों को मजबूती से पेश करने और गवाहों की प्रक्रिया को व्यवस्थित रखने का काम करेंगे।
एसपी के नेतृत्व में एसआईटी
संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षकों के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) भी गठित किए गए हैं ताकि जांच और अभियोजन की प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके। त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के लिए इन चारों फास्ट ट्रैक कोर्ट के अंतर्गत जिलों का दायरा तय किया गया है।
संभागवार जिलों का विभाजन
भोपाल कोर्ट: इसके अंतर्गत भोपाल, सीहोर, रायसेन, बैतूल, नर्मदापुरम, हरदा, राजगढ़ और विदिशा जिले शामिल हैं।
इंदौर कोर्ट: यह अदालत इंदौर, धार, रतलाम, झाबुआ, मंदसौर, उज्जैन, देवास सहित पूरे मालवा-निमाड़ के मामलों की सुनवाई करेगी।
ग्वालियर कोर्ट: इसके दायरे में ग्वालियर, भिंड, मुरैना, शिवपुरी, गुना, दतिया, अशोकनगर और टीकमगढ़ जिले आएंगे।
जबलपुर कोर्ट: जबलपुर, सागर, रीवा, सतना, छिंदवाड़ा, शहडोल और महाकोशल-बुंदेलखंड क्षेत्र के अन्य जिलों को जोड़ा गया है।

मध्यप्रदेश की चर्चित दतिया विधानसभा सीट एक बार फिर सियासी और कानूनी चर्चा के केंद्र में है। कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह को नामांकन पत्र में आपराधिक मामले की जानकारी नहीं देने के केस में ग्वालियर हाईकोर्ट से नोटिस जारी होने की जानकारी सामने आई है।
मध्यप्रदेश में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है। हाईकोर्ट के हालिया फैसले के बाद ओबीसी प्रतिनिधियों, प्रकरण के याचिकाकर्ताओं और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की।
प्रतियोगी परीक्षाओं और बोर्ड परीक्षाओं में पेपर लीक, नकल और परीक्षा से जुड़े अन्य अपराधों पर लगाम लगाने और उनकी जल्द सुनवाई के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य के भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में चार विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया गया है।
मध्यप्रदेश के शिवपुरी में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर ओबीसी महासभा के बैनर तले आयोजित एक विशाल प्रदर्शन के दौरान तीखी नोक-झोंक का मामला सामने आया है। कलेक्ट्रेट परिसर में ज्ञापन सौंपने पहुंचे प्रदर्शनकारियों के बीच शिवपुरी से भाजपा के विधायक देवेंद्र जैन भी पहुंचे थे।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 20 अक्टूबर को उज्जैन से अयोध्या तक 950 किमी की 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा' शुरू करेंगे। जानिए इस 70 दिवसीय पैदल यात्रा का रूट, धार्मिक अनुष्ठान और मुख्य उद्देश्य।
भोपाल के नीलम पार्क में कोरोना काल के आयुष डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ का 11वें दिन भी प्रदर्शन जारी। अर्धनग्न होकर और PPE किट पहनकर स्वास्थ्यकर्मियों ने संविदा बहाली की मांग की।
मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का पोर्टल दोबारा खोलने को लेकर मंत्री निर्मला भूरिया और नरेंद्र शिवाजी पटेल के बयानों में विरोधाभास सामने आया है। जानें पूरी खबर और कांग्रेस की प्रतिक्रिया।
भोपाल के ऐशबाग इलाके में डबल मर्डर सनसनीखेज मामला। पूर्व एएसआई योगेश मरावी ने पत्नी विनीता और साली मेघा उइके की दिनदहाड़े बेरहमी से हत्या की थी। कोर्ट ने आरोपी को दोहरी उम्रकैद की सजा सुनाई है।
मध्य प्रदेश में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने सीएम हाउस घेराव के लिए विशाल रैली निकाली। रोशनपुरा चौराहे पर पुलिस ने रोका, आंदोलनकारियों की चेतावनी- आदेश मिलने तक जारी रहेगा प्रदर्शन।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह