एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कुल वन और वृक्ष आवरण 8,27,357 वर्ग किमी है, जो देश के 25.17 प्रतिशत भौगोलिक क्षेत्र को कवर करता है। इसमें वनावरण का क्षेत्रफल 7,15,343 वर्ग किमी (21.76 प्रतिशत) और वृक्ष आवरण का क्षेत्रफल 1,12,014 वर्ग किमी (3.41प्रतिशत) है।

भोपाल। देश के साथ मध्यप्रदेश में भी वन क्षेत्र में उल्लेखनीय इजाफा हुआ है। भारत का वन क्षेत्र 2013 में 6,98,712 वर्ग किमी से बढ़कर 2023 में 7,15,343 वर्ग किमी हो गया है। वर्ष 2021 की तुलना में वनावरण में 156.41 वर्ग किमी की दर्ज की गई है। वहीं क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे अधिक वन क्षेत्र वाले शीर्ष तीन राज्य में मध्यप्रदेश 77,073 वर्ग किमी के साथ पहले पायदान पर है। इसके बाद दूसरे स्थान पर अरुणाचल प्रदेश 65,882 वर्ग किमी और तीसरे स्थान पर छत्तीसगढ़ 55,812 वर्ग किमी है। एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कुल वन और वृक्ष आवरण 8,27,357 वर्ग किमी है, जो देश के 25.17 प्रतिशत भौगोलिक क्षेत्र को कवर करता है। इसमें वनावरण का क्षेत्रफल 7,15,343 वर्ग किमी (21.76 प्रतिशत) और वृक्ष आवरण का क्षेत्रफल 1,12,014 वर्ग किमी (3.41प्रतिशत) है।
रिपोर्ट के अनुसार वर्ष- 2021 की तुलना में वन और वृक्ष आवरण में 1,445 वर्ग किमी की वृद्धि दर्ज की गई है, जिसमें वनावरण में 156 वर्ग किमी और वृक्ष आवरण में 1,289 वर्ग किमी की वृद्धि शामिल है। क्षेत्रफल के आधार पर सर्वाधिक वन और वृक्ष आवरण वाले राज्यों में मध्यप्रदेश (85,724 वर्ग किमी), अरुणाचल प्रदेश (67,083 वर्ग किमी) और महाराष्ट्र (65,383 वर्ग किमी) शामिल हैं।
रिपोर्ट के अनुसार वनावरण के संदर्भ में भी मध्यप्रदेश (77,073 वर्ग किमी), अरुणाचल प्रदेश (65,882 वर्ग किमी) और छत्तीसगढ़ (55,812 वर्ग किमी) शीर्ष पर हैं। भारत का कुल कच्छ वनस्पति आवरण 4,992 वर्ग किमी है। वहीं, बांस धारित क्षेत्र 1,54,670 वर्ग किमी तक विस्तारित हुआ है, जिसमें पिछले आंकलन की तुलना में 5,227 वर्ग किमी की वृद्धि दर्ज की गई है। बाहय वन वृक्षों से औद्योगिक काष्ठ का वार्षिक संभावित उत्पादन 91.51 मिलियन घन मीटर आंका गया है।
कार्बन स्टॉक के संदर्भ में, भारत के वनों में कुल 7,285.5 मिलियन टन कार्बन स्टॉक का आकलन किया गया है, जो पिछले आंकलन की तुलना में 81.5 मिलियन टन की वृद्धि दशार्ता है। इसके अलावा, भारत का कार्बन स्टॉक 30.43 बिलियन टन सीओ-2 समतुल्य तक पहुंच चुका है, जो जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने में एक अहम कदम है।
रिपोर्ट के मुताबिक वन एवं वृक्षारोपण में पांच राज्यों में सर्वाधिक बढ़ोत्तरी हुई है। इसमें छत्तीसगढ़ नंबर वन है। छत्तीसगढ़ में 684 वर्ग किमी, उसके बाद उत्तर प्रदेश में 559 वर्ग किमी, फिर ओडिशा में 559 वर्ग किमी क्षेत्र बढ़ा है। जबकि राजस्थान में वन एवं वृक्षारोपण क्षेत्र में 394 वर्ग किमी का इजाफा हुआ है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
गुना बायपास पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद करीब 40 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इसमें एक ही परिवार के लोग सवार थे।
मध्य प्रदेश में चक्रवात और टर्फ सिस्टम सक्रिय होने से भोपाल-ग्वालियर सहित 45 जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट। रीवा और सिवनी में बिजली गिरने से 4 की मौत। जबलपुर-पन्ना में ओलावृष्टि की संभावना। जानें ताजा मौसम अपडेट।
भोपाल के शारदा विहार में आरएसएस की दो दिवसीय समन्वय बैठक आयोजित की जा रही है। जानें संघ शताब्दी वर्ष की कार्ययोजना और भाजपा समेत अन्य संगठनों की भागीदारी पर लेटेस्ट अपडेट।
सतना के निजी अस्पताल में ब्रेन ट्यूमर ऑपरेशन के बाद हंगामा, परिजनों ने गलत इलाज का आरोप लगाया। विवाद के बाद अस्पताल ने इलाज का पैसा लौटाया, पुलिस हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ।
सतना जिले में तेज हवा और बारिश से गर्मी से राहत मिली, लेकिन गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा। खड़ी और कटी फसल प्रभावित, किसानों की चिंता बढ़ी, मौसम में उतार-चढ़ाव जारी।
जबलपुर से अयोध्या धाम के लिए नई साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन शुरू, 13 ट्रिप तक संचालन। सतना सहित कई स्टेशनों पर ठहराव, यात्रियों को बेहतर सुविधा और त्योहार सीजन में बड़ी राहत मिलेगी।
दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को लेकर राज्य सरकार के फैसले पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि लंबे समय से कार्यरत शिक्षकों को राहत देने के लिए सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू या क्यूरेटिव पिटीशन दायर की जाए।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने आज सुबह वाराणसी के श्रीराम भंडार में स्थानीय व्यंजनों का आनंद लिया। उनकी सादगी ने लोगों का दिल जीत लिया। उन्हें अपने बीच पाकर स्थानीय लोगों को यकीन ही नहीं हुआ। लोग उनसे मिलकर उत्साहित हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की सादगी देख प्रभावित हुए और मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
मध्यप्रदेश के राजगढ़ में मुस्लिम पिता अब्दुल हक खान अपनी हिंदू बेटी नंदीनी सिमोलिया का कन्यादान करेंगे। राजगढ़ के ओल्ड कलेक्ट्रेट रोड स्थित पुरानी बस स्टैंड के पास रहने वाले अब्दुल हक खान बताते हैं कि यूं तो नंदीनी उनकी साली हैं, मगर उन्होंने उसे बेटी मानकर पाला है।
मध्यप्रदेश के मंडला जिले के एनएच-30 स्थित मंडला-रायपुर मार्ग पर देर रात 12 बजे दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज बिछिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।