मध्यप्रदेश के राजगढ़ में मुस्लिम पिता अब्दुल हक खान अपनी हिंदू बेटी नंदीनी सिमोलिया का कन्यादान करेंगे। राजगढ़ के ओल्ड कलेक्ट्रेट रोड स्थित पुरानी बस स्टैंड के पास रहने वाले अब्दुल हक खान बताते हैं कि यूं तो नंदीनी उनकी साली हैं, मगर उन्होंने उसे बेटी मानकर पाला है।

धर्म की बेड़ियां तोड़ राजगढ़ के मुस्लिम परिवार ने पेश की मिसाल
राजगढ़। स्टार समाचार वेब
आज के दौर में जहां अक्सर धर्म के नाम पर दूरियां बढ़ती दिखती हैं। वहीं राजगढ़ के अब्दुल्ला खान का परिवार 'सर्वधर्म समभाव' की जीवंत मिसाल बनकर उभरा है। इलाके में एक शादी का कार्ड चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें वधू नंदिनी के पिता के रूप में अब्दुल्ला खान का नाम गर्व से अंकित है। कहा जाता है कि प्रेम और मानवता का कोई धर्म नहीं होता, और इस बात को सच कर दिखाया है राजगढ़ के एक मुस्लिम परिवार ने । दरअसल, मध्यप्रदेश के राजगढ़ में मुस्लिम पिता अब्दुल हक खान अपनी हिंदू बेटी नंदीनी सिमोलिया का कन्यादान करेंगे। राजगढ़ के ओल्ड कलेक्ट्रेट रोड स्थित पुरानी बस स्टैंड के पास रहने वाले अब्दुल हक खान बताते हैं कि यूं तो नंदीनी उनकी साली हैं, मगर उन्होंने उसे बेटी मानकर पाला है। दरअसल, नंदीनी के पिता रतिराम की 2010 में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद 2012 में मां फूलवती का भी निधन हो गया। माता-पिता के गुजर जाने के बाद नंदीनी की बड़ी बहन प्रीति (आयशा) ने अब्दुल हक खान से लव मैरिज की और नंदीनी को अपने साथ ससुराल ले आई। तभी से नंदीनी इसी परिवार में पली-बढ़ी और पढ़ाई की।
दोनों धर्मों के लोग शादी में जुटेंगे
अब नंदीनी की शादी 4 अप्रैल को ग्वालियर के अंश परमार के जिंदाबाद हाउस में धूमधाम से होगी। इस दौरान दोनों धर्मों के 1500 से 2000 लोगों के भोजन की व्यवस्था की जा रही है। अब्दुल हक खान ने कहा कि नंदीनी से उनका भले ही खून का रिश्ता ना हो, लेकिन प्यार, जिम्मेदारी और अपनापन से उन्होंने इस रिश्ते को अपना बनाया।
ग्वालियर के कॉलेज से शुरू हुई प्रेम कहानी
अब्दुल हक खान के अनुसार, नंदीनी ने 12वीं तक की पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय से की और आगे की पढ़ाई ग्वालियर के कॉलेज से पूरी की। इस दौरान नंदीनी और ग्वालियर निवासी अंश परमार की दोस्ती हुई, जो बाद में प्यार में बदल गई। जब नंदीनी ने अपने रिश्ते के बारे में अब्दुल हक खान को बताया, तो उन्होंने इसे सहर्ष स्वीकार किया और प्रेम विवाह की मंजूरी दे दी। अब दोनों का विवाह हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न होगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आंध्र प्रदेश में प्रमुख उद्योगपतियों से मुलाकात कर मध्य प्रदेश में निवेश के अवसरों की जानकारी दी। निवेशकों को भोपाल में होने वाले GIS 2027 का दिया न्योता।
पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने इंदौर में प्रेस वार्ता कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट में ₹18 करोड़ के जमीन सौदे, SIR प्रक्रिया में गड़बड़ी और RSS के खातों पर ED जांच की मांग उठाई।
मध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण पर सियासत गरमाई। राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने सरकार से सुप्रीम कोर्ट में ठोस आंकड़े पेश करने की मांग की, वहीं मंत्री राकेश सिंह ने कांग्रेस पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप।
भोपाल के बैरागढ़ में 12 साल की मासूम की हत्या और रेप के विरोध में बजरंग दल-VHP का प्रदर्शन। थाने के घेराव और 2 किमी लंबे जाम की पूरी ग्राउंड रिपोर्ट पढ़ें।
देश भर में पराली जलाने के मामलों में मध्य प्रदेश पहले स्थान पर पहुंच गया है। सैटेलाइट आंकड़ों से चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। वर्ष 2025 में देशभर में पराली जलाने के कुल 33,028 केस सामने आए, जिनमें अकेले मध्य प्रदेश से 17,067 (यानी 50 फीसदी से अधिक) मामले दर्ज किए गए।
राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक टेम्पो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर पुलिया से करीब 15 फीट नीचे नाले में जा गिरा। इस भीषण दुर्घटना में मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के रहने वाले आठ श्रद्धालुओं की जान चली गई, जबकि 17 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनविश्वास अभियान के उद्यम संवाद में चंबल संभाग स्तरीय औद्योगिक सम्मेलन की घोषणा की। ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में ₹1500 करोड़ के ग्लास प्लांट और नए औद्योगिक क्षेत्रों के विकास पर हुई चर्चा।
भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा डेथ केस में सुप्रीम कोर्ट ने सेशन कोर्ट के ट्रायल पर रोक लगा दी है। मामले को दिल्ली ट्रांसफर करने की याचिका पर सुनवाई जारी है। पढ़ें पूरी अपडेट।
भोपाल के बैरागढ़ इलाके में एक 12 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का मामला सामने आया है। गुरुवार रात से लापता बच्ची का शव शुक्रवार को एक खंडहर से बरामद हुआ। पुलिस और FSL टीम मामले की जांच कर रही है।
मध्यप्रदेश की चर्चित दतिया विधानसभा सीट एक बार फिर सियासी और कानूनी चर्चा के केंद्र में है। कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह को नामांकन पत्र में आपराधिक मामले की जानकारी नहीं देने के केस में ग्वालियर हाईकोर्ट से नोटिस जारी होने की जानकारी सामने आई है।