सतना जिले में तेज हवा और बारिश से गर्मी से राहत मिली, लेकिन गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा। खड़ी और कटी फसल प्रभावित, किसानों की चिंता बढ़ी, मौसम में उतार-चढ़ाव जारी।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
जिले में शुक्रवार को मौसम ने ऐसा रंग बदला कि लोगों को गर्मी से राहत मिली लेकिन किसानों की चिंता बढ़ गई। अचानक हुई बारिश और तेज हवाओं ने खड़ी गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाया, वहीं खलिहानों में रखी फसल भी भीग गई।
झंझावात की गति 40 किमी प्रति घंटा
सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा रहा और धूप-छांव का सिलसिला चलता रहा। उमस भरी गर्मी के बीच लोग बारिश की उम्मीद लगाए बैठे थे जो दोपहर होते-होते पूरी हो गई। जिले के कई हिस्सों में अचानक तेज गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। कुछ स्थानों पर तेज हवाएं भी चलीं, जिससे हालात और बिगड़ गए। मौसम विभाग के मुताबिक हवा की गति 40 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
डेढ़ मिमी बारिश, गर्मी में चौथा स्थान
सतना-मैहर में डेढ़ मिलीमीटर वर्षा तो हुई ही। इस बीच यह जिला अधिकतम तापमान के मामले में चौथे स्थान पर रहा। मौसम विभाग द्वारा जारी शुक्रवार की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिसे दर्ज किया गया, जो सामान्य से कम रहा। इसके बाद भी खजुराहो 40.4 डिसे, रतलाम 39.5 डिसे, नौगांव 39.2 डिसे के बाद सतना शुमार हो गया। जिले का न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस (डिसे) रहा। हवा में नमी बढ़ने से आर्द्रता 49/41 प्रतिशत तक पहुंच गई। सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक 1.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया।
आगे क्या
मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। कहीं-कहीं हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। ऐसे में किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपनी फसल को सुरक्षित स्थान पर रखें, खलिहानों में ढंककर रखें और मौसम के पूवार्नुमान पर नजर बनाए रखें।
अंचल में बरसात
कोटर : पहले हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई लेकिन कुछ ही देर में यह रिमझिम बारिश में बदल गई। तेज हवा के झोंकों के साथ हुई इस बारिश ने किसानों को संभलने का मौका भी नहीं दिया। खलिहानों में खुले में रखी गेहूं की फसल भीग गई जिससे उसकी गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका है। कई किसानों ने बताया कि उन्होंने मौसम साफ समझकर फसल खुले में सुखाने के लिए रखी थी लेकिन अचानक बारिश ने पूरी मेहनत पर पानी फेर दिया।
बिरसिंहपुर: इलाकों में भी हालात कुछ ऐसे ही रहे। यहां तेज हवा के कारण कई खेतों में खड़ी गेहूं की फसल गिर गई। गिरने से दाने काले पड़ने और अंकुरित होने का खतरा बढ़ जाता है, जिससे बाजार में दाम कम मिलते हैं। किसानों का कहना है कि अगर मौसम इसी तरह बना रहा, तो नुकसान कई गुना बढ़ सकता है।
चिंतित हुआ अन्नदाता
जिले में अभी गेहूं की कटाई का काम पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। बड़ी संख्या में खेतों में फसल अभी भी खड़ी है जबकि जहां कटाई हो चुकी है वहां फसल खलिहानों में पड़ी है। ऐसे में यह बारिश दोनों ही स्थितियों में नुकसानदेह साबित हो रही है। खड़ी फसल गिर रही है जबकि कटी फसल भीगकर खराब हो रही है। हालांकि, इस बदले मौसम से आम लोगों को राहत जरूर मिली है। पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी से लोग परेशान थे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल के ऐशबाग इलाके में डबल मर्डर सनसनीखेज मामला। पूर्व एएसआई योगेश मरावी ने पत्नी विनीता और साली मेघा उइके की दिनदहाड़े बेरहमी से हत्या की थी। कोर्ट ने आरोपी को दोहरी उम्रकैद की सजा सुनाई है।
मध्य प्रदेश में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने सीएम हाउस घेराव के लिए विशाल रैली निकाली। रोशनपुरा चौराहे पर पुलिस ने रोका, आंदोलनकारियों की चेतावनी- आदेश मिलने तक जारी रहेगा प्रदर्शन।
सतना के मझगवां में पुश्तैनी जमीन पर प्लांटेशन के विरोध में जयस ने प्रदर्शन किया। वन विभाग पर मनमानी के आरोप लगाते हुए संगठन ने वनाधिकार पट्टे, ग्रामसभा के अधिकार और पेसा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग उठाई।
9,850 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाला सागर-सतना ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे बुंदेलखंड और विंध्य को नई सड़क कनेक्टिविटी दे सकता है। सर्वे और डीपीआर जारी हैं, जबकि नागौद, उचेहरा और पतेरी क्षेत्र में संभावित संपर्क बिंदुओं पर नजरें टिकी हैं।
सांसद गणेश सिंह ने निर्माणाधीन सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का निरीक्षण कर गुणवत्ता और समयसीमा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शासकीय मेडिकल कॉलेज सतना में 150 एमबीबीएस विद्यार्थियों ने श्वेत कोट पहनकर चिकित्सा सेवा की शपथ ली।
सतना नगर निगम की एमआईसी और स्मार्ट सिटी बोर्ड बैठक में पेयजल, सड़क, जल निकासी, खेल सुविधाओं और सौंदर्यीकरण के प्रस्ताव मंजूर हुए। 1080 श्रमिकों की सेवा बढ़ी, 179 हितग्राहियों को आवास योजना में पात्रता मिली।
आज यानी गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य के विकास से जुड़े कई ऐतिहासिक और दूरगामी प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इस बैठक में औद्योगिक विकास, शिक्षा, सिंचाई, आयुष और महिला एवं बाल विकास क्षेत्र से जुड़े कई बड़े फैसले लिए गए। राज्य सरकार ने जबलपुर से इंदौर तक बनने वाले महत्वपूर्ण इकोनॉमिक कॉरिडोर के एकीकृत विकास के लिए एक विशेष कंपनी के गठन को मंजूरी दी है।
मध्यप्रदेश की मंदसौर पुलिस ने बिना नंबर की स्कॉर्पियो से एक करोड़ 29 लाख कैश पकड़ा है। रकम कार में अलग-अलग बॉक्स बनाकर छिपाई गई थी। मामले में उत्तर प्रदेश के दो लोगों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ कर रही है कि रकम किसकी है, कहां से आई और कहां ले जाई जा रही थी।
भोपाल के मिसरोद इलाके में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन के दौरान अभद्र व्यवहार करने वाले TI रतन सिंह को निलंबित कर दिया गया है। 'जय जोहार' नारे को लेकर हुए विवाद और सरकार व विपक्ष की प्रतिक्रिया की पूरी विस्तृत जानकारी पढ़ें।
मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन कर दिया है। रिटायर्ड आईएएस मलय श्रीवास्तव को अध्यक्ष बनाया गया है। जानिए आयोग के कार्य