मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज सुबह अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने बाबा महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने प्रात: कालीन भस्म आरती में शामिल होकर भगवान श्री महाकालेश्वर का आशीर्वाद लिया।

अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने बाबा महाकाल के दर्शन किए।
भस्म आरती में हुई शामिल.. किए महाकाल के दर्शन
बोलीं- महाकाल के बुलावे बिना कोई नहीं आता है..
उज्जैन। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज सुबह अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने बाबा महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने प्रात: कालीन भस्म आरती में शामिल होकर भगवान श्री महाकालेश्वर का आशीर्वाद लिया। दरअसल, तड़के तीन बजे मंदिर पहुंचीं तमन्ना भाटिया नंदी हाल में बैठकर भक्ति भाव से भस्म आरती में शामिल हुईं। इस दौरान वे मस्तक पर चंदन लगाए पूरी तरह बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आईं। दो घंटे तक उन्होंने भस्म आरती का दिव्य नजारा देखा। आरती के बाद अभिनेत्री ने नंदीजी का पूजन-अभिषेक किया और नंदी के कान में अपनी मनोकामना कही। इसके बाद चांदी द्वार से भगवान महाकाल को पुजारी के हाथों जल अर्पित कर आशीर्वाद लिया।

भस्म आरती का अनुभव दिव्य
तमन्ना भाटिया ने कहा कि जब तक बाबा महाकाल का बुलावा नहीं आता, तब तक कोई भी यहां दर्शन करने नहीं आ सकता। उन्होंने कहा कि महाकाल मंदिर में होने वाली भस्म आरती का अनुभव बेहद दिव्य और अद्भुत होता है, जिसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता।
भक्ति में लीन रहीं अभिनेत्री
तमन्ना भाटिया ने कहा कि देशभर में श्री महाकालेश्वर मंदिर ही एकमात्र ऐसा स्थान है, जहां करीब दो घंटे तक चलने वाली भस्म आरती को देखने और उसमें शामिल होने का अवसर मिलता है। इस दौरान उन्होंने मंदिर की आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति माहौल की भी सराहना की।
मंदिर समिति ने किया स्वागत
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से इंजीनियर शिवाकांत पांडे ने अभिनेत्री तमन्ना भाटिया का स्वागत और सम्मान किया। वहीं मंदिर परिसर में अभिनेत्री की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था भी विशेष रूप से बढ़ाई गई थी।
यह भी पढ़िए...
उज्जैन: बाबा महाकाल मंदिर के शिखर पर लहराएगा ब्रह्म ध्वज
महाकाल मंदिर में अब ऑनलाइन कर सकेंगे अन्नदान: 1.10 लाख में पूरे दिन की भोजन प्रसादी


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अंक ज्योतिष के अनुसार 12 अगस्त 2026 का दिन मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा जानिए। जानिए करियर, धन, स्वास्थ्य और रिश्तों का हाल।
12 अगस्त 2026, बुधवार के दिन हरियाली अमावस्या और सूर्य ग्रहण का संयोग बन रहा है. जानिए मेष, वृषभ, मिथुन से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल, करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन का सटीक भविष्यफल.
जानिए 12 अगस्त 2026, बुधवार का संपूर्ण दैनिक पंचांग। इस दिन की तिथि (अमावस्या), नक्षत्र (पुष्य/आश्लेषा), शुभ-अशुभ मुहूर्त, राहुकाल और ग्रहों की स्थिति
हज-2027 के लिए प्रोविजनल चयनित यात्रियों के लिए अग्रिम हज राशि जमा करने की अंतिम तारीख 17 अगस्त 2026 तक बढ़ा दी गई है। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
11 अगस्त 2026 का मूलांक राशिफल पढ़ें। अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए करियर, धन और स्वास्थ्य का हाल।
11 अगस्त 2026 का राशिफल पढ़ें। मेष, वृषभ, मिथुन से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानें ज्योतिषीय भविष्यफल और उपाय।
11 अगस्त 2026 का विस्तृत दैनिक पंचांग। जानें आज के दिन की तिथि, नक्षत्र, योग, करण, सूर्योदय-सूर्यास्त का समय और सभी शुभ-अशुभ मुहूर्त की सटीक जानकारी।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सावन के दूसरे सोमवार को इस यात्रा में शामिल होकर कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की और स्वयं दादा गुरु के साथ कांवड़ उठाकर यात्रा में सहभागिता की।
भगवान शिव के प्रिय श्रावण मास के दूसरे सोमवार पर देशभर के शिवालयों में आस्था और भक्ति का अद्भुत जनसैलाब उमड़ पड़ा। रिमझिम और तेज बारिश के बावजूद शिवभक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। इस बार सावन सोमवार के साथ प्रदोष व्रत का विशेष संयोग बनने से शिव आराधना का महत्व और बढ़ गया।
10 अगस्त 2026 के लिए मूलांक 1 से 9 तक का संपूर्ण अंक ज्योतिष भविष्यफल। जानिए आज आपकी आर्थिक स्थिति, करियर, स्वास्थ्य और लव लाइफ पर अंकों का प्रभाव।