मध्यप्रदेश का महाकालेश्वर मंदिर देश का पहला ऐसा मंदिर है, जहां लड्डू प्रसाद की गुणवत्ता और शुद्धता के लिए एफएसएसएआई द्वारा 5 स्टार रेटिंग दी गई है। लड्डू की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए कड़े प्रावधान तय किए गए हैं। इसके तहत लड्डू बनाने में शुद्ध घी, रागी, चना दाल, काजू, किशमिश व अन्य सामग्रियों का निर्धारित मात्रा में उपयोग किया जाता है।

लड्डू की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए कड़े प्रावधान तय किए गए हैं।
प्रशासन का दावा-रोजाना 50 क्विंटल प्रसाद की खपत
प्रसाद की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए सख्त नियम
उज्जैन। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश का महाकालेश्वर मंदिर देश का पहला ऐसा मंदिर है, जहां लड्डू प्रसाद की गुणवत्ता और शुद्धता के लिए एफएसएसएआई द्वारा 5 स्टार रेटिंग दी गई है। लड्डू की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए कड़े प्रावधान तय किए गए हैं। इसके तहत लड्डू बनाने में शुद्ध घी, रागी, चना दाल, काजू, किशमिश व अन्य सामग्रियों का निर्धारित मात्रा में उपयोग किया जाता है। पैकेजिंग के लिए उच्च गुणवत्ता वाले बोर्ड और लेमिनेटेड पेपर का इस्तेमाल होता है, ताकि लड्डू लंबे समय तक ताजा बने रहें। यदि निर्माण में किसी भी प्रकार की गंभीर लापरवाही पाई जाती है, तो 25 लाख रुपए तक का जुर्माना लगाया जाएगा। घटिया या कच्चा माल उपयोग करने पर 5 लाख और प्रसाद के पैकेट में वजन कम पाए जाने पर 2 लाख का जुर्माना निर्धारित किया गया है।
सिंहस्थ महापर्व से पहले सख्ती
यह जानकारी मंदिर की उपप्रशासक सिम्मी यादव ने दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2028 में सिंहस्थ महापर्व को ध्यान में रखते हुए लड्डू प्रसाद की बढ़ती मांग को देखते हुए मंदिर समिति ने टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से अत्याधुनिक मशीनें लगाने की तैयारी की है, जिस पर करीब 40 करोड़ खर्च किए जाएंगे।
प्रसाद तैयार किया जाएगा
लड्डू प्रसाद यूनिट महाकाल मंदिर से लगभग आठ किलोमीटर दूर चिंतामण गणेश मंदिर के पास स्थित है। अब इसे 20 करोड़ की लागत से त्रिवेणी संग्रहालय के पास बने अन्नक्षेत्र (भोजनशाला) में स्थानांतरित किया जा रहा है, जहां अत्याधुनिक लड्डू प्रसाद यूनिट स्थापित की जाएगी और यहीं से प्रसाद तैयार किया जाएगा।
इस तरह रहेगी लड्डू प्रसाद यूनिट
50 हजार वर्गफुट क्षेत्र में 20 करोड़ की लागत से उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा अन्नक्षेत्र में इस यूनिट का निर्माण किया गया है। इसमें बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और प्रथम तल शामिल हैं। बढ़ती मांग को देखते हुए वर्ष 2026-27 के लिए 40 करोड़ का टेंडर जारी किया गया है। अब लड्डू बनाने में आधुनिक मशीनों का उपयोग होगा।
कड़े मापदंड तय किए गए
प्रसाद की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए कड़े मापदंड तय किए गए हैं। आवेदन करने वाले के पास कम से कम 3 साल का खाद्य सामग्री निर्माण का अनुभव होना चाहिए। साथ ही एफएसएसएआई और आईएसओ-22000 का प्रमाणन तथा कम से कम 40 करोड़ रुपए का टर्नओवर होना अनिवार्य है। लड्डुओं की शेल्फ लाइफ कम से कम 15 दिन तय की गई है।
मंत्रोच्चार के साथ बनती है प्रसादी
लड्डू बनाने में देशी घी, बेसन, रागी, पिसी हुई शक्कर, सूखा मेवा, इलायची पाउडर, केसर और जायफल पाउडर का उपयोग किया जाता है। सभी सामग्री पूरी तरह सात्विक होती है और इसमें किसी प्रकार का प्रिजर्वेटिव या कृत्रिम रंग नहीं मिलाया जाता। विशेष बात यह है कि प्रसाद का निर्माण मंत्रोच्चार के साथ किया जाता है।
प्रतिदिन 50 क्विंटल की खपत
महाकालेश्वर मंदिर में प्रतिदिन लगभग 50 क्विंटल लड्डू प्रसाद की खपत होती है, जो विशेष पर्वों पर बढ़कर 100 क्विंटल तक पहुंच जाती है। मंदिर में बेसन के लड्डू 400 रुपए प्रति किलो की दर से उपलब्ध हैं। प्रसाद 50, 100, 200 और 400 रुपए के विभिन्न पैकेट में मिलता है। इसके अलावा रागी के लड्डू भी उपलब्ध हैं।
यह भी पढ़िए...
सीबीआई की रिपोर्ट... तिरुपति मंदिर 250 करोड़ का लड्डू घोटाला
उज्जैन बनेगा वैश्विक 'विज्ञान नगरी': मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया 725 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास

20 जून 2026 का विस्तृत दैनिक पंचांग। आज की तिथि, नक्षत्र, योग, करण और शुभ-अशुभ समय की जानकारी यहाँ प्राप्त करें।
जानिए अंक ज्योतिष के हिसाब से आज यानी 20 जून 2026 को कैसा रहेगा दिन।
पढ़ें 20 जून 2026 का विस्तृत दैनिक राशिफल। मेष, वृषभ, मिथुन समेत सभी 12 राशियों के लिए करियर, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति का सटीक विश्लेषण। आज के शुभ अंक और रंग।
गुजरात के पंचमहाल जिले में स्थित प्रसिद्ध तीर्थस्थल पावागढ़ की पहाड़ियों पर आज सुबह भीषण हादसा हो गया। पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण पहाड़ी पर भू-स्खलन हो गया, जिससे बड़े-बड़े पत्थर और मलबा नीचे गिर पड़े।
जानिए 19 जून 2026 का दिन आपके मूलांक के लिए कैसा रहेगा। अंकज्योतिष के अनुसार करियर, स्वास्थ्य और संबंधों पर आधारित विस्तृत भविष्यफल
19 जून 2026 का संपूर्ण राशिफल यहाँ पढ़ें। मेष, वृष, मिथुन सहित सभी 12 राशियों के लिए करियर, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति के बारे में विस्तार से जानें।
19 जून 2026 का विस्तृत पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और विनायक चतुर्थी व्रत की जानकारी हिंदी में। आज के दिन के ग्रहों की स्थिति और शुभ समय जानें।
अंकज्योतिष के अनुसार, 18 जून 2026 का दिन ग्रहों की विशेष स्थिति और अंकों के प्रभाव से भरा रहेगा। यहाँ 1 से 9 तक के मूलांक के लिए दैनिक फलादेश दिया गया है।
18 जून 2026 का दैनिक राशिफल: जानें मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
18 जून 2026 का पंचांग और आज का शुभ मुहूर्त। जानिए इस दिन बनने वाले दुर्लभ गुरु पुष्य योग और विनायक चतुर्थी का महत्व।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह