अदालत ने दहेज प्रताड़ना और अन्य गंभीर आरोपों से जुड़े केसों में गिरिबाला सिंह की जमानत रद्द करने की मांग वाली याचिकाएं स्वीकार कर ली। इधर ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत केस में सीबीआई ने जांच तेज कर दी है।

अभी-अभी... मध्यप्रदेश: हाईकोर्ट से पूर्व जज को लगा झटका...
गिरिबाला सिंह को सीबीआई ने घर से किया गिरफ्तार
सीबीआई ने गिरिबाला के घर में हाई इंटेंसिटी वाला 3डी कैमरा लगाया
दीवारों की हाइट नापने के साथ घर की हर एंगल पर की जा रही जांच
मुख्य आरोपित समर्थ सिंह से जुड़े तथ्यों का भी मिलान किया जा रहा

भोपाल। स्टार समाचार वेब
ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में बड़ा अपडेट सामने आया है। सीबीआई ने ट्विशा की सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को अरेस्ट कर लिया है। सुबह उनके बंगले पहुंचे सीबीआई अफसरों ने सुसाइड स्पॉट समेत घर की विजुअल रिकॉर्ड की। इसके बाद कहा- आपसे पूछताछ करनी, इसलिए गिरफ्तार किया जाता है।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने पूर्व न्यायाधीश गिरिबाला सिंह को ट्विशा शर्मा मौत केस में मिली अग्रिम जमानत खारिज कर दी है। अवकाशकालीन न्यायाधीश देवनारायण मिश्रा ने कहा-मामले के तथ्यों और लगाए गए आरोपों को देखते हुए भोपाल की सत्र अदालत द्वारा 15 मई को दी गई अग्रिम जमानत को निरस्त किया जाता है। अदालत ने दहेज प्रताड़ना और अन्य गंभीर आरोपों से जुड़े केसों में गिरिबाला सिंह की जमानत रद्द करने की मांग वाली याचिकाएं स्वीकार कर ली। इधर ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत केस में सीबीआई ने जांच तेज कर दी है। आज यानी गुरुवार को को सीबीआई की टीम भोपाल में पूर्व जज गिरिबाला सिंह के बागमुगालिया स्थित घर पहुंची, जहां पूछताछ के साथ-साथ साक्ष्यों की गहन छानबीन शुरू कर दी है।
सास के घर लगाया 3-डी कैमरा
सीबीआई की टीम ने गिरिबाला के घर में हाई इंटेंसिटी वाला 3डी कैमरा लगाया है। इसकी मदद से फर्स्ट फ्लोर पर दीवारों की हाइट नापने के साथ पूरे घर की 360 डिग्री एंगल पर रिकॉर्डिंग की जा रही है। दावा किया जा रहा है कि पूछताछ के बाद सीबीआई की टीम पूर्व जज गिरिबाला सिंह को हिरासत में लेकर ट्विशा के पति समर्थ सिंह को आमने-सामने बैठकर पूछताछ करेगी।
संभावित साक्ष्यों की जांच
जांच एजेंसी घर में मौजूद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, दस्तावेजों और अन्य संभावित साक्ष्यों की जांच की। वहीं, मामले में मुख्य आरोपित समर्थ सिंह से जुड़े तथ्यों का भी मिलान किया जा रहा है। सीबीआई पहले ही समर्थ सिंह के मोबाइल फोन, लैपटॉप और कॉल डिटेल रिकॉर्ड अपने कब्जे में लेकर उनकी फॉरेंसिक जांच शुरू कर चुकी है। अब एजेंसी घटना से पहले और बाद की परिस्थितियों को जोड़कर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां तलाश रही है।
आखिरकार ट्विशा केस में न्याय हुआ
इधर, ट्विशा शर्मा के परिवार की ओर से पैरवी कर रहे वरिष्ठ वकील अनुराग श्रीवास्तव ने हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि आखिरकार ट्विशा केस में न्याय हुआ है। गिरिबाला सिंह 36 वर्षों तक न्यायिक सेवा में रही हैं, इसलिए कानून के प्रति सम्मान दिखाते हुए उन्हें सीबीआई के सामने आत्मसमर्पण कर जांच में सहयोग करना चाहिए।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
जानिए मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन की मुख्य खबरें। कांग्रेस विधायकों का विरोध प्रदर्शन, चंबल परियोजना पर तीखी बहस और 7,765.76 करोड़ रुपए के अनुपूरक बजट पर पूरी जानकारी।
रीवा के समान थाना पुलिस ने वाहन चोरी और मोबाइल स्नैचिंग करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में तीन वारदातों का खुलासा हुआ और चोरी के वाहन व लूटा गया मोबाइल बरामद किया गया।
सीधी के रामपुर नैकिन न्यायालय परिसर में बारिश के दौरान जर्जर दीवार गिरने से दो लोगों की मौत और दो घायल हुए। हादसे ने शासकीय भवनों के रखरखाव और प्रशासनिक जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।
सतना में परिवार संग घूमने गए सराफा कारोबारी के सूने घर से चोर करीब 50 लाख रुपये के जेवर और नकदी ले उड़े। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की तलाश शुरू की।
सतना में सीएमएचओ कार्यालय के स्थानांतरण आदेश पर विवाद गहराया। शिकायत में अस्तित्वहीन उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापना, कार्यभार ग्रहण और वेतन भुगतान के आरोप लगाते हुए स्वतंत्र जांच तथा जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग उठी।
सतना में गंदे और बदबूदार पेयजल की लगातार शिकायतों पर महापौर ने समीक्षा बैठक कर जिम्मेदारों को चेतावनी दी। शुद्ध जलापूर्ति जल्द सुनिश्चित नहीं होने पर परिषद बुलाकर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
सतना जिले में जुलाई 2026 के पोषण राशन वितरण में गंभीर लापरवाही उजागर हुई। गेहूं, फोर्टिफाइड चावल और नमक का 82 प्रतिशत से अधिक आवंटन उठ नहीं सका, जबकि चार नगर परिषदों में उठाव पूरी तरह शून्य रहा।
भोपाल की एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में आरोपी सास गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका पर मंगलवार को सुनवाई नहीं हो सकी। नियमित मजिस्ट्रेट के अवकाश पर होने के कारण मामला टल गया।
मध्य प्रदेश विधानसभा में समान नागरिक संहिता (UCC) बिल पारित हो गया है। जानिए विवाह, तलाक, लिव-इन रिलेशनशिप, उत्तराधिकार और बच्चों के अधिकारों से जुड़े सभी नए प्रावधानों की पूरी जानकारी
इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र के मनोरमागंज में सहायक डाक अधिकारी उर्मिला सैनी की हत्या के मामले में आरोपी पति अखिलेश सैनी का शव विदिशा में मिलने के बाद नया खुलासा हुआ है। मृतका की बेटी ने शव की पहचान पर संदेह जताया है, जिसके चलते पुलिस डीएनए टेस्ट और सिर की तलाश कर रही है।