मध्यप्रदेश की नगरीय विकास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी की परेशानियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। जाति प्रमाण पत्र विवाद मंत्री के गले की फांस बन गया है। दरअसल, जाति प्रमाण पत्र से जुड़े केस में गांव में ढोल पिटवाकर सूचना देने के मामले ने नया विवाद खड़ा कर दिया है।

कई मंत्रियों ने सीएम से की अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग
ढोल पिटवाकर लोगों से जाति संबंधी जानकारी मांगना उचित नहीं

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश की नगरीय विकास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी की परेशानियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। जाति प्रमाण पत्र विवाद मंत्री के गले की फांस बन गया है। दरअसल, जाति प्रमाण पत्र से जुड़े केस में गांव में ढोल पिटवाकर सूचना देने के मामले ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। सरकार के कई मंत्रियों ने इस पर नाराजगी जताते हुए सीएम डॉ. मोहन यादव और जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह से संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मंत्रियों का कहना है कि जाति प्रमाण पत्र से जुड़े केसों की जांच के लिए स्क्रीनिंग कमेटी अपना काम कर रही है, लेकिन सुनवाई से पहले बागरी के पैतृक गांव और ससुराल में ढोल पिटवाकर लोगों से जाति के संबंध में जानकारी मांगना उचित नहीं था।
टीआरआई अफसर पर हो कार्रवाई
इस मुद्दे को लेकर मंत्री गौतम टेटवाल, लखन पटेल, दिलीप अहिरवार और प्रतिमा बागरी ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि पहले भी कई जाति प्रमाण पत्र मामलों की जांच हुई है, लेकिन इस तरह ढोल पिटवाकर सूचना देने की परंपरा कभी नहीं रही। मंत्रियों ने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई जनजातीय कार्य विभाग के टीआरआई के एक अधिकारी के निर्देश पर कराई गई।
सीएम तलब करेंगे जानकारी
मुख्यमंत्री और जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह ने मंत्रियों को भरोसा दिलाया कि पूरे मामले की जानकारी ली जाएगी। यदि किसी स्तर पर अनुचित कार्रवाई हुई है तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
कांग्रेस नेता ने की थी शिकायत
गौरतलब है कि कांग्रेस नेता प्रदीप अहिरवार की शिकायत के बाद 6 जुलाई को स्क्रीनिंग कमेटी ने प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र मामले की सुनवाई की थी। सुनवाई से पहले ढोल पिटवाकर सूचना देने की प्रक्रिया को लेकर अब सरकार के भीतर भी सवाल उठ रहे हैं। मंत्रियों का कहना है कि इस तरह के आदेश देने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
यह भी पढ़िए...
विंध्य में कांग्रेस जातिवाद की आग में झुलसी, भाजपा संतुलन साधकर बना रही बढ़त
भागवत बोले-जाति आधारित राजनीति तब खत्म होगी, जब समाज खुद करेगा बराबरी का व्यवहार

मध्य प्रदेश में ग्रामीणों को रोजगार देने वाली योजना वीबी-जी रामजी की शुरुआत हो गई है। योजना के तहत ग्रामीणों को दिए जाने वाले कामों को विस्तार किया गया है। मनरेगा केवल गांवों में कुएं, तालाब और सड़क बनाने जैसे कामों तक ही सीमित थी।
मध्यप्रदेश की नगरीय विकास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी की परेशानियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। जाति प्रमाण पत्र विवाद मंत्री के गले की फांस बन गया है। दरअसल, जाति प्रमाण पत्र से जुड़े केस में गांव में ढोल पिटवाकर सूचना देने के मामले ने नया विवाद खड़ा कर दिया है।
मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर भरौला स्थित सिद्ध बाबा मंदिर के समीप गुरुवार तड़के 4 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। आर्टिका कार हाइवे पर खड़े ट्रक से भिड़ गई।
ग्वालियर के सिंधिया राजघराने का दशकों पुराना संपत्ति विवाद सुलझने की राह पर है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी बुआओं के बीच अरबों रुपये की शाही विरासतों के बंटवारे पर अंतिम सहमति बनी। जानें क्या है समझौते का मूल मंत्र।
मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति को लेकर विवाद गहरा गया है। निकाह काजी मोहम्मद मआज़ खान ने दो पदों से इस्तीफा देकर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया है। जानें पूरा मामला।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट बैठक में सरदार सरोवर बांध परियोजना विवाद सुलझने, कर्मचारियों की पदोन्नति, हर जिले में IT पार्क और 'नमो हरित नगर योजना' सहित कई अहम फैसलों को मंजूरी दी गई।
दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तारीख नजदीक है। कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती ने टिकट को लेकर पार्टी हाईकमान को बड़ी छूट दी है। जानिए दतिया की चुनावी हलचल और संभावित प्रत्याशियों के नाम।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश की प्रमुख उपलब्धियों को साझा किया। सरदार सरोवर परियोजना में राज्य को बड़ी आर्थिक राहत, रक्षा क्षेत्र में निवेश और शिक्षा-संस्कृति में मध्यप्रदेश के प्रथम आने की विस्तृत जानकारी।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने 96 हजार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को वर्ष 2019 से 2023 के बकाया एरियर्स का भुगतान करने के आदेश दिए हैं। सरकार पर 1400 करोड़ का वित्तीय भार। जानें पूरी अपडेट
सीधी के भुईमाड़ थाने में प्रधान आरक्षक पर लाठी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, जबकि घटना ने पुलिस सुरक्षा और संसाधनों की कमी पर सवाल खड़े किए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह