मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के तीन इमली इलाके में खड़ी बसों में वेल्डिंग के दौरान आग भड़क गई। एक-एक करके पांच बसें आग की चपेट में आ गईं और वहां खड़े कई दोपहिया वाहन भी जल गए। बसों से उठता धुआं आसपास इलाके में फैलने लगा।

इंदौर में आसपास खड़ी बसों में फैली आग।
सिलेंडर फटने से दहशत, पहले भी हो चुका हादसा
पार्षद मनीष शर्मा धरने पर बैठे, बसें हटाने की मांग
मौके पर खड़े कई दोपहिया वाहन भी आग से जले

इंदौर। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के तीन इमली इलाके में खड़ी बसों में वेल्डिंग के दौरान आग भड़क गई। एक-एक करके पांच बसें आग की चपेट में आ गईं और वहां खड़े कई दोपहिया वाहन भी जल गए। बसों से उठता धुआं आसपास इलाके में फैलने लगा। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाने की कोशिश शुरू की। इस दौरान इलाके के रहवासी पार्षद और एमआईसी सदस्य मनीष शर्मा के साथ ट्रैवल्स आॅफिस के गेट पर आकर बैठ गए। वे यहां से बसों को हटाने की मांग करने लगे। रहवासियों का कहना है कि इसके पहले भी बसों में आग लगने का हादसा हो चुका है। ऐसे में रहवासी इलाके में बसों के खड़े होने से उनकी जान को खतरा बना रहता है।
सिलेंडर में भी हुआ धमाका
दरअसल, जहां बसें खड़ी थी वहां उनकी मरम्मत का काम किया जाता है। यहां बस में वेल्डिंग का काम किया जा रहा था, इसी दौरान इसमें से निकली चिंगारी ने एक बस को अपनी चपेट में ले लिया और देखते-देखते पास खड़ी अन्य बसें भी इसकी चपेट में आ गईं। लोगों का कहना है कि बस में आग लगने के बाद वहां रखे सिलेंडर में भी ब्लास्ट हुए, इसके बाद इलाके में दहशत का माहौल हो गया।
रहवासियों की जान खतरे में पड़ी
पार्षद मनीष शर्मा का कहना है कि पहले जब बसों में आग लगी थी तब उन्होंने यहां से इन्हें हटाने के लिए कहा था, लेकिन बसें नहीं हटाई गईं और एक बार फिर रहवासियों की जान खतरे में पड़ गई। पार्षद सड़क पर ही रहवासियों के साथ धरने पर बैठ गए और कहा कि जब तक यहां से बसों को नहीं हटाया जाता है वे प्रदर्शन जारी रखेंगे।
यह भी पढ़िए...
भोपाल टिंबर मार्केट अग्निकांड: बरखेड़ी में 20 फीट ऊंची आग की लपटें, रेलवे ट्रैक पर दहशत
उत्तरप्रदेश में हड़कंप: गाजियाबाद में 15 मंजिला बिल्डिंग में आग... छह फ्लोर खाक, घर छोड़कर भागे रहवासी


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले चर्चित गोरकर बंधुओं के दोहरे हत्याकांड में फरार दो आरोपियों को नीलगंगा पुलिस ने करोहन क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान दोनों आरोपियों ने पुलिस टीम पर हमला कर भागने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई के दौरान दोनों के पैर में गोली लगी।
मध्य प्रदेश में 21 साल के लंबे इंतजार के बाद 25 सितंबर को बड़े तामझाम के साथ मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की शुरुआत की गई। भेल दशहरा मैदान से केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिन 351 आधुनिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था, उनकी जमीनी हकीकत 24 घंटे के भीतर ही बेनकाब हो गई।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद पुलिस महकमे और प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। यह धमकी राज्य आपातकालीन सेवा डायल-112 के आधिकारिक व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर पर भेजी गई थी।
सूने आंगनों में खिलखिलाहट की गूंज और तरसती बांहों को आखिरकार एक अधूरा-सा सुकून मिल गया। मध्य प्रदेश में ममता का दायरा और परिवारों का दिल इस कदर बढ़ा है कि बीते पांच वर्षों के सभी रिकॉर्ड पीछे छूट गए। लगातार दूसरे साल यह साबित हुआ है कि समाज की सोच में एक मानवीय बदलाव आ रहा है।
जबलपुर में लगातार बारिश के बाद बरगी बांध का जलस्तर 101% पार हो गया है। जलस्तर नियंत्रित करने के लिए 5 गेट खोले गए हैं, जिससे नर्मदा के घाटों पर जलस्तर बढ़ने की संभावना है।
भोपाल के अवधपुरी में कांग्रेस के पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। वे लंबे समय से सिकल सेल बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। पुलिस जांच में जुटी।
त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भोपाल मंडल से गुजरने वाली 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा, नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 2 ट्रेनों के मार्ग भी बदले गए हैं।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 3 से 5 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक होने जा रही है। शताब्दी वर्ष के समापन और संगठनात्मक बदलावों पर चर्चा के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
मंडला नगर पालिका CMO गजानन नाफड़े 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार। 15 लाख के भुगतान के एवज में मांग रहे थे कमिशन।
सतना में शिक्षक दंपती के सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने करीब आठ लाख रुपये का सामान बरामद किया, सराफा कारोबारी फरार है।