भारतीय क्रिकेट टीम ने इंदौर में खेले गए 5 मैचों की टी-20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज को 14 रन से हरा दिया है। इस रोमांचक जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। मैच के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीत का पूरा श्रेय अपने गेंदबाजों की स्पष्ट रणनीति और अनुशासन को दिया।

भारतीय कप्तान अय्यर ने कहा-अभिषेक-प्रिंस की पारियां भी अहम रहीं
वेस्टइंडीज के कप्तान शाई ने भारतीय गेंदबाजों की खुलकर सराहना की
इंदौर। स्टार समाचार वेब
भारतीय क्रिकेट टीम ने इंदौर में खेले गए 5 मैचों की टी-20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज को 14 रन से हरा दिया है। इस रोमांचक जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। मैच के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीत का पूरा श्रेय अपने गेंदबाजों की स्पष्ट रणनीति और अनुशासन को दिया। मैच के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान कप्तान श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा कि मैदान पर सभी गेंदबाज अपनी योजनाओं को लेकर पूरी तरह आश्वस्त और स्पष्ट थे। अय्यर ने कहा, जब भी मैंने किसी गेंदबाज को गेंद सौंपी, वह हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार था। कप्तान के तौर पर आपको अपने गेंदबाजों से यही उम्मीद होती है। अय्यर ने वेस्टइंडीज की तारीफ करते हुए कहा कि ऐसी टीमों को हल्के में नहीं लिया जा सकता। ऐसे मैदानों, जहां बड़े स्कोर बनते हैं, वहां अपनी रणनीति पर टिके रहना और आक्रामक खेल दिखाना ही जीत की कुंजी है।
अभिषेक, ईशान और प्रिंस की पारियां निर्णायक
कप्तान अय्यर ने बल्लेबाजों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि पावरप्ले में अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग और उसके बाद ईशान किशन द्वारा पारी को संभालने का तरीका शानदार था। अय्यर ने बताया कि ईशान किशन पिछले कुछ महीनों से लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। मैच के अंत में प्रिंस यादव की छोटी लेकिन तेज-तर्रार पारी बेहद अहम साबित हुई, जिसने टीम के स्कोर को एक मजबूत स्थिति तक पहुंचाया।
रिकॉर्ड्स की झड़ी: अभिषेक ने रचा इतिहास

इंदौर के इस मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने कई शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किए। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 2,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने महज 1,024 गेंदों में यह मुकाम हासिल कर सूर्यकुमार यादव (1,164 गेंद) को पीछे छोड़ दिया। अभिषेक ने इस साल टी-20 इंटरनेशनल में अपने 68 छक्के पूरे कर लिए हैं। उन्होंने एक कैलेंडर ईयर (2026) में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में सूर्यकुमार यादव (68 छक्के, साल 2022) के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। वहीं स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा टी-20 फॉर्मेट में 50 कैच पूरे करने वाले पांचवें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।
शाही होप बोले- गेंदबाजी में और बेहतर कर सकते थे
वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने हार के बाद स्वीकार किया कि उनकी टीम गेंदबाजी और पावरप्ले की शुरूआत में और बेहतर प्रदर्शन कर सकती थी। होप ने कहा- क्रिकेट में जीत और हार का अंतर बहुत कम होता है। हमने कुछ बाउंड्री आसानी से दे दीं। उन्होंने अभिषेक और ईशान की साझेदारी को खतरनाक बताया और रोस्टन चेज की गेंदबाजी की तारीफ की, जिन्होंने विकेट लेकर टीम की वापसी कराई। होप ने माना कि पारी के अंत में ओस का प्रभाव दिखा और गेंद अधिक टर्न करने लगी थी। साथ ही, उन्होंने दबाव में बेहतरीन यॉर्कर डालने के लिए भारतीय गेंदबाजों की खुलकर सराहना की।

क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के दूसरे और आखिरी मुकाबले में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है।इस उपलब्धि के साथ ही उन्होंने इंग्लैंड के स्टार आलराउंडर बेन स्टोक्स को पीछे छोड़ दिया, जो लंबे समय से इस सूची में शीर्ष पर काबिज थे।
मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार (27 नवंबर) को आधिकारिक घोषणा करते हुए रोहित शर्मा को आईपीएल 2027 के लिए दोबारा कप्तान नियुक्त किया है। हार्दिक पांड्या के पंजाब किंग्स में ट्रेड होने और अर्शदीप सिंह के टीम से जुड़ने के बाद यह फैसला लिया गया है।
क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में भारत के खिलाफ टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड ने 5 विकेट पर 246 रन बनाए, स्टंप्स पर टॉम ब्लंडेल 53 और ग्लेन फिलिप्स 36 रन बनाकर नाबाद लौटे। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनने के बाद भारतीय गेंदबाज हेगले ओवल की कंडीशंस का पूरा फायदा नहीं उठा सके।
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की उम्मीद बरकरार रखने के लिए भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में हर हाल में जीत चाहिए। जानें पिच का हाल, प्लेइंग इलेवन की कशमकश, गुरनूर बराड़ की संभावना और दोनों टीमों का स्क्वाड।
15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने UAE के खिलाफ 53 गेंदों में 204 रनों की ऐतिहासिक पारी का श्रेय युवराज सिंह की टिप्स को दिया है। जानिए मैच से पहले हुई बातचीत और बदलाव की पूरी कहानी।
महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने चीन को 6-2 से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की और 12 अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंचा। इस जीत से भारतीय महिला हॉकी टीम वर्ल्ड रैंकिंग में सर्वश्रेष्ठ 5वें स्थान पर पहुंच गई है। जानें जापान और कोरिया के मैचों का हाल भी।
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के खिलाफ इंडिया-ए की ओर से 204 रनों की तूफानी पारी खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी ने बताया कि उन्होंने कैसे गेंदबाजों के खिलाफ यह विश्व रिकॉर्ड बनाया।
दिल्ली के कप्तान प्रियांश आर्य ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में तमिलनाडु के खिलाफ 68 गेंदों में नाबाद 181 रन बनाकर केएल राहुल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जानें इस ऐतिहासिक पारी और वर्ल्ड रिकॉर्ड के बारे में।
भारत-न्यूजीलैंड वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने के बाद कप्तान शुभमन गिल ने मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने के फैसले पर सफाई दी। जानिए दोस्ती, फॉर्म और टीम की रणनीति पर गिल ने क्या कहा।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया है। सोमवार को मुकाबले के आखिरी दिन भारत को जीत के लिए 8 विकेट की जरूरत थी और टी-ब्रेक से पहले 5 बल्लेबाज आउट भी हो गए थे, जिससे आखिरी डेढ़ सेशन में जीत के लिए 5 विकेट की दरकार थी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह