अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध के चलते मध्यप्रदेश में अब रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत बढ़ने लगी है। जनता की बढ़ती मांग को देखते हुए इंदौर जिला प्रशासन ने नए कनेक्शनों पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। दरअसल, एलपीजी गैस संकट के कारण कमर्शियल गैस की सप्लाई सीमित की गई है।

मध्यप्रदेश में अब रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत बढ़ने लगी है।
इंदौर। स्टार समाचार वेब
अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध के चलते मध्यप्रदेश में अब रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत बढ़ने लगी है। जनता की बढ़ती मांग को देखते हुए इंदौर जिला प्रशासन ने नए कनेक्शनों पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। दरअसल, एलपीजी गैस संकट के कारण कमर्शियल गैस की सप्लाई सीमित की गई है। अब घरेलू एलपीजी के नए कनेक्शन पर भी रोक लगा दी गई है। गैस कंपनियों द्वारा अपने पोर्टल पर नए कनेक्शन के लिए सब्सक्रिप्शन वाउचर जारी नहीं किए जा रहे हैं। इसलिए इंदौर में नए कनेक्शन की प्रक्रिया को रोक दिया गया है। हालांकि एजेंसी संचालकों द्वारा नए कनेक्शन के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। वहीं, केवाइसी की प्रक्रिया पोर्टल पर लगातार की जा रही है।
छात्रों को नहीं मिल रहीं टंकियां
बगैर कनेक्शन के गैस सिलेंडर लेकर खाना बनाने वालों की परेशानी इन दिनों बढ़ गई है। गैस की किल्लत के कारण ब्लैक में सिलेंडर नहीं मिल रही थी अब नए कनेक्शन पर रोक से फजीहत बढ़ने वाली है। बाहर से कामकाज के लिए आने वाले और पढ़ाई के लिए शहर में मौजूद विद्यार्थियों को टंकियां नहीं मिल रही थीं।
आदेश मिलते ही फिर शुरू होगी प्रक्रिया
नया कनेक्शन लेने के लिए एजेंसियों पर पहुंचे तो बताया कि कंपनियों ने नए कनेक्शन पर रोक लगा दी है। जिला आपूर्ति नियंत्रक एमएल मारू ने बताया कि आयल कंपनियों द्वारा जैसे ही एसवी जारी करने की प्रक्रिया पुन: प्रारंभ की जाएगी, पात्र उपभोक्ताओं को नए गैस कनेक्शन प्रदान किए जाएंगे। इस संबंध में उपभोक्ताओं को अलग से सूचना भी दी जाएगी।
पांच किलो का छोटा सिलेंडर मौजूद
ऐसे उपभोक्ता जिनके पास एलपीजी कनेक्शन नहीं है उनके लिए छोटा पांच किग्रा का सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए उपभोक्ता गैस एजेंसियों से तुरंत छोटे सिलेंडर का कनेक्शन प्राप्त कर सकते हैं। जिला प्रशासन ने गैस एजेंसियों और आयल कंपनियों के सेल्स अधिकारियों को निर्देशित किया है कि नए कनेक्शन जारी होने तक पांच किग्रा का सिलेंडर कनेक्शन उपलब्ध कराए।

New ges canection kab chalu hoga kripya ditel bataye ges ki baje se bahut problem hai 300 Rs ges hai 1kg

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को राखी बांधी। इस दौरान महिलाओं की सुरक्षा और माउंट आबू में होने वाले कार्यक्रम पर विशेष चर्चा हुई।
एम्स भोपाल के डॉक्टरों ने मध्य भारत में 9 महीने के बच्चे के दोनों कानों में सफल कॉक्लियर प्रत्यारोपण कर रचा इतिहास। जानिए इस जटिल सर्जरी और आधुनिक तकनीक की पूरी जानकारी।
NFHS-6 के नए आंकड़ों के मुताबिक मध्य प्रदेश में बाल विवाह की स्थिति पर विस्तृत रिपोर्ट। जानिए ग्रामीण-शहरी अंतर और आगर मालवा, हरदा, राजगढ़ जैसे जिलों के आंकड़े।
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं कक्षा में 75% या उससे अधिक अंक लाने वाले मेधावी विद्यार्थियों को 1 सितंबर को लैपटॉप के लिए ₹25,000 की राशि डीबीटी (DBT) के माध्यम से मिलेगी।
मध्यप्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क से बीते 21 दिनों से लापता दक्षिण अफ्रीकी मादा चीता निर्वा को आखिरकार वन्यजीव निगरानी टीम ने सुरक्षित खोज निकाला है। रेडियो कॉलर के सिग्नल बंद होने के कारण मानसून के घने जंगलों में उसकी लोकेशन ट्रेस करना एक बड़ी चुनौती बन गया था।
भोपाल में कांग्रेस नेता आशीष तिवारी ने महंगाई और मिलावटखोरी को लेकर भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने तेल, शक्कर, दाल के बढ़ते दामों पर अंकुश लगाने और मिलावट के मुख्य सरगनाओं पर कार्रवाई की मांग की।
मध्य प्रदेश के मंत्री कुंवर विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई अभद्र टिप्पणी के खिलाफ रिटायर्ड मेजर जनरल श्याम श्रीवास्तव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार को घेरा और कड़ी कार्रवाई की मांग की।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने 50 हजार से अधिक संविदा डाटा एंट्री ऑपरेटरों के पक्ष में बड़ा फैसला सुनाया है। सरकार की अपील खारिज कर 2400 ग्रेड पे बरकरार रखा गया है।
नेपाल में आई भीषण बाढ़ की त्रासदी में मध्य प्रदेश के कई नागरिक फंस गए हैं। संकट से निपटने के लिए दिल्ली स्थित मध्य प्रदेश भवन में कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओंकारेश्वर के मांधाता पर्वत पर बन रहे एकात्म धाम में पंचायतन मंदिर का शिलान्यास किया। जानिए मंदिर की विशेषताएँ और सिंहस्थ 2028 से जुड़े आयोजनों की पूरी जानकारी।