एलपीजी बुकिंग करने के बाद कितने दिन में रसोई गैस सिलेंडर की डिलीवरी होगी, यह उपभोक्ताओं को एसएमएस भेजकर कंपनियों को बताना पड़ेगा। यह निर्देश राज्य शासन की अपर मुख्य सचिव रश्मि अरुण शमी ने सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) संस्थाओं और आयल कंपनियों के प्रतिनिधियों व जिला आपूर्ति अधिकारियों को दिए हैं।
अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध के चलते मध्यप्रदेश में अब रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत बढ़ने लगी है। जनता की बढ़ती मांग को देखते हुए इंदौर जिला प्रशासन ने नए कनेक्शनों पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। दरअसल, एलपीजी गैस संकट के कारण कमर्शियल गैस की सप्लाई सीमित की गई है।
मध्यप्रदेश में भी अब अफवाह के चलते पट्रोल के लिए मारी-मारी की स्थिति निर्मित होने लगी है। इंदौर में बीती देर सोशल मीडिया पर फैली एक अफवाह ने कई जगहों पर ईंधन आपूर्ति की पूरी व्यवस्था बिगाड़ दी है। वैश्विक परिस्थितियों के कारण पेट्रोल-डीजल की किल्लत होने की झूठी खबर के चलते बीती रात से ही पेट्रोल पंपों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत के बीच भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड ने एक नई प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिन उपभोक्ताओं ने सालाना कोटे के 12 सिलिंडर रिफिल करा लिए हैं, उन्हें नई बुकिंग के लिए हेलो बीपीसीएल एप पर जाकर सवालों के जवाब देने होंगे।
मिडिल ईस्ट में जंग की वजह से हालात खराब है। ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच जंग छिड़ी है। इस जंग का सबसे बड़ा असर पड़ा है होर्मुज की खाड़ी पर है। वो पतला समुद्री रास्ता जिससे दुनिया का 20 फीसदी तेल और गैस गुजरता है।
अमेरिका-इजरायल और ईरान तनाव के कारण भारत में एलपीजी सप्लाई प्रभावित। यूपी और पंजाब में लाइन में लगे बुजुर्गों की मौत। गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए छापेमारी जारी।
ईरान-इजराइल संघर्ष के चलते भारत में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई बाधित। FHRAI ने पेट्रोलियम मंत्री को लिखा पत्र। जानें किन शहरों में होटल और रेस्टोरेंट का काम हुआ ठप्प।
इंडिगो की 1200 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल होने के बाद DGCA ने FDTL के दूसरे चरण पर अस्थायी रोक लगाई। पायलटों को अब पहले की तरह 36 घंटे का साप्ताहिक आराम मिलेगा।




















