एलपीजी बुकिंग करने के बाद कितने दिन में रसोई गैस सिलेंडर की डिलीवरी होगी, यह उपभोक्ताओं को एसएमएस भेजकर कंपनियों को बताना पड़ेगा। यह निर्देश राज्य शासन की अपर मुख्य सचिव रश्मि अरुण शमी ने सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) संस्थाओं और आयल कंपनियों के प्रतिनिधियों व जिला आपूर्ति अधिकारियों को दिए हैं।

AI तस्वीर

भोपाल। स्टार समाचार वेब
एलपीजी बुकिंग करने के बाद कितने दिन में रसोई गैस सिलेंडर की डिलीवरी होगी, यह उपभोक्ताओं को एसएमएस भेजकर कंपनियों को बताना पड़ेगा। यह निर्देश राज्य शासन की अपर मुख्य सचिव रश्मि अरुण शमी ने सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) संस्थाओं और आयल कंपनियों के प्रतिनिधियों व जिला आपूर्ति अधिकारियों को दिए हैं। बीती देर शाम वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उन्होंने कहा कि शहर के जिन स्थानों में पीएनजी पाइप-लाइन गई है, उसके आसपास के क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को आयल कंपनी द्वारा अवगत कराया गया है कि वह पीएनजी कनेक्शन प्राप्त करने के लिए तत्काल आवेदन करें। इसके बाद भी जो उपभोक्ता पीएनजी कनेक्शन प्राप्त नहीं करें तो आगामी तीन माह में एलपीजी का कनेक्शन बंद किया जा सकता है। पीएनजी कनेक्शन के लिए उन्होंने सीजीडी संस्थाओं को शिविर लगाने को भी कहा। उन्होंने कहा कि पीएनजी पाइप लाइन जिन क्षेत्रों में बिछ चुकी है, वहां आवासीय परिसर, स्कूल, हॉस्टल, कॉलेज, कम्युनिटी किचन और आंगनवाड़ी केंद्रों को आवेदन प्राप्त होने के पांच दिन में पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध कराएं। पीएनजी कनेक्शन की प्रगति की निगरानी के लिए जिला स्तर पर कलेक्टर, एडीएम, जिला आपूर्ति अधिकारी और संबंधित सीजीडी संस्थाओं के अधिकारी समीक्षा करेंगे।
पीएनजी कनेक्शन का लक्ष्य करें तय
अपर मुख्य सचिव ने कहा कि सभी सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) संस्थाएं अगले तीन माह में दिए जाने वाले पीएनजी कनेक्शन का लक्ष्य निर्धारित करें। इसके साथ ही सीजीडी संस्थाओं द्वारा प्रतिदिन किए जा रहे आवेदन एवं उसके विरुद्ध दिए जा रहे पीएनजी कनेक्शन की सतत निगरानी की जाए। शमी ने कहा कि प्रदेश में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत एलपीजी की कालाबाजारी रोकने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। अब तक 2593 स्थानों पर जांच कर नौ मामलों में एफआईआर की गई है। 583 पेट्रोल पंपों की जांच में दो मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है।
मैन पावर बढ़ाया जाएगा
एसीएस शमी ने जिला आपूर्ति अधिकारियों को एमपीआईडीसी के जिला अधिकारी, जिले में स्थित पालिटेक्निक तथा आईटीआई से प्रशिक्षणार्थियों की सूची सीजीडी संस्था को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। सीजीडी संस्था द्वारा इन प्रशिक्षणार्थियों को वर्तमान वेंडर के साथ क्लब कर मैन पावर बढ़ाया जाएगा।
आवेदनों को 24 घंटे के अंदर स्वीकृति
केंद्र सरकार के निर्देशानुसार पीएनजी कनेक्शन प्रदाय करने के लिए पांच विभागों नगरीय प्रशासन एवं विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक निर्माण एवं मप्र औद्योगिक विकास निगम द्वारा सीजीडी संस्थाओं को उनके आवेदन करने के 24 घंटे में पाइप-लाइन बिछाने की आरओयू अनुमति देने के आदेश जारी किए गए हैं। विभाग द्वारा 10 आरओयू आवेदनों की 24 घंटे के अंदर स्वीकृति जारी की गई है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रीवा के मार्तण्ड क्रमांक-1 केंद्र में शुक्रवार से हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी की 38,700 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू होगा। इसके लिए 471 शिक्षकों की तैनाती की गई है।
रीवा के मार्तण्ड क्रमांक-1 केंद्र में शुक्रवार से हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी की 38,700 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू होगा। इसके लिए 471 शिक्षकों की तैनाती की गई है।
रीवा में मात्र 1.35 किलोग्राम वजन वाले प्रीमैच्योर नवजात को 36 दिनों के गहन उपचार के बाद नई जिंदगी मिली। डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और कंगारू मदर केयर की मदद से शिशु स्वस्थ हुआ।
रीवा नगर निगम की पार्किंग निविदाओं में शामिल एक ठेकेदार के दस्तावेजों में कथित विसंगतियां सामने आने के बाद विवाद गहरा गया है। शिकायतकर्ता ने जांच और आवंटन प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की है।
रीवा के जवा थाना क्षेत्र में युवक से कथित मारपीट के मामले में आरक्षक और डॉयल 112 के तीन चालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। ऑडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
सीधी जिले के पोंडी गांव में 55 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मुख्य आरोपी एक माह पहले ही हत्या के पुराने मामले में सजा काटकर जेल से बाहर आया था।
सिंगरौली के वैढ़न क्षेत्र से 17 वर्षीय नाबालिग युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने एक युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है और पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
सिंगरौली के बरगवां थाना क्षेत्र में विवाहिता का शव कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। मायके पक्ष ने दहेज प्रताड़ना के बाद हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच जारी है।
सुप्रीम कोर्ट ने रिव्यू पिटीशन पर फैसला सुनाते हुए सेवा में कार्यरत 1.5 लाख से अधिक शिक्षकों के लिए TET पास करना अनिवार्य रखा है। हालांकि, कोर्ट ने परीक्षा उत्तीर्ण करने की समय सीमा बढ़ाकर 31 अगस्त 2028 कर दी है। शिक्षक संगठनों ने इस फैसले का विरोध किया है।
इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने संयोगितागंज स्थित सरकारी स्कूल के प्राचार्य राजकुमार चेलानी को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। जानें पूरा मामला।