बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर बेंच ने एक अहम फैसले में कहा कि बड़े बच्चे आजाद इंसान हैं। वे माता-पिता की प्रॉपर्टी नहीं हैं। कोर्ट ने साफ किया कि अगर कोई बालिग महिला अपनी मर्जी से किसी के साथ रहना चाहती है, तो उसकी कस्टडी के लिए हेबियस कॉर्पस याचिका दायर नहीं की जा सकती।

याचिका खारिज: बेटी की कस्टडी मांग रही मां की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को कोर्ट ने किया खारिज
अदालत का रुख: लड़की ने कोर्ट में कहा-मैं बालिग हूं और अपनी मर्जी से युवक के साथ रह रही हूं
मुख्य बिंदु: कस्टडी मामलों में बच्चों की भलाई और इच्छा सर्वोपरि है, माता-पिता का अधिकार नहीं
नागपुर। स्टार समाचार वेब
व्यक्तिगत स्वतंत्रता और बालिगों के अधिकारों पर एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर पीठ ने स्पष्ट किया है कि बालिग संतान अपने माता-पिता की संपत्ति नहीं हैं। कोर्ट ने कहा कि यदि कोई वयस्क अपनी मर्जी से किसी के साथ रहना चाहता है, तो उसकी कस्टडी पाने के लिए बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर नहीं की जा सकती। न्यायालय ने यह टिप्पणी एक मां की याचिका को खारिज करते हुए की, जिन्होंने अपनी बालिग बेटी की कस्टडी मांगी थी।
नागपुर पीठ की अहम टिप्पणी- एक बालिग व्यक्ति स्वतंत्र है। यदि कोई वयस्क अपनी मर्जी से किसी के साथ रहना चाहता है, तो उसे गैर-कानूनी कस्टडी नहीं माना जा सकता।
व्यक्तिगत स्वतंत्रता का सम्मान
हाईकोर्ट ने कहा कि लड़की अब बालिग है और संविधान उसे अपना जीवनसाथी और रहने की जगह चुनने का पूर्ण अधिकार देता है। हेबियस कॉर्पस याचिका तभी प्रभावी होती है जब किसी को अवैध रूप से हिरासत में रखा गया हो। इस मामले में लड़की अपनी स्वेच्छा से रह रही है।
संतान का कल्याण सर्वोपरि
सुप्रीम कोर्ट के पुराने फैसलों का हवाला देते हुए पीठ ने कहा कि कस्टडी से जुड़े मामलों में बच्चे का कल्याण और उसकी इच्छा सबसे ऊपर होती है, माता-पिता के अधिकार उसके बाद आते हैं। इन तथ्यों को ध्यान में रखते हुए नागपुर पीठ ने मां की याचिका खारिज कर दी।
एक नजर में पूरा मामला
मामला नागपुर का है, जहां एक लड़की 17 वर्ष की उम्र में घर से लापता हो गई थी। सीसीटीवी फुटेज में वह एक युवक के साथ जाती दिखाई दी। पुलिस ने तलाश कर लड़की को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया था। हालांकि, कुछ समय बाद लड़की दोबारा घर छोड़कर चली गई। इसके बाद मां ने बेटी की कस्टडी पाने के लिए हाई कोर्ट का रुख किया।
अदालत में लड़की का बयान
सुनवाई के दौरान अदालत ने लड़की से सीधे बातचीत की। लड़की ने स्पष्ट रूप से अदालत को बताया कि वह अब बालिग हो चुकी है। अपनी मर्जी से उस युवक के साथ रह रही है और आगे भी उसी के साथ रहना चाहती है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने संसद में हो रहे गतिरोध को लेकर आज जवाब दिया है। शाह ने बुधवार को कहा कि सरकार हर मुद्दे पर तैयार है, लेकिन विपक्ष सदन को चलने दे। आज 3 बजे से चर्चा शुरू करें। मैं सदन में बैठूंगा, सुनूंगा और कल 3 बजे सबको जवाब दू्ंगा।
बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर बेंच ने एक अहम फैसले में कहा कि बड़े बच्चे आजाद इंसान हैं। वे माता-पिता की प्रॉपर्टी नहीं हैं। कोर्ट ने साफ किया कि अगर कोई बालिग महिला अपनी मर्जी से किसी के साथ रहना चाहती है, तो उसकी कस्टडी के लिए हेबियस कॉर्पस याचिका दायर नहीं की जा सकती।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर बुधवार को सुभाषित शेयर किया है। पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर भारतीय के युवाओं को देश की सबसे बड़ी शक्ति भी बताया। प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए एक्स पोस्ट पर लिखा, हमारे युवा साथी देश का भविष्य ही नहीं, वर्तमान की सबसे बड़ी शक्ति भी हैं।
कोलकाता से आ रही इंडिगो फ्लाइट का बीती देर रात को इंजन फेल हो गया जिसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इसके बाद चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई। फ्लाइट के लैंडिंग से ठीक पहले बाएं इंजन में खराबी आ गई थी।
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भारी बारिश के कारण एक बड़ा हादसा सामने आया है। बीती रात घाटकोपर-कुर्ला इलाके में भूस्खलन होने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में अब तक छह लोगों के शव बरामद किए गए हैं, जबकि कई अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर के प्रशासनिक और वित्तीय कामकाज को बेहतर बनाने के लिए फुल-टाइम CEO की तलाश तेज कर दी है। देशभर से आए 5,200 आवेदनों में से 18 उम्मीदवारों का इंटरव्यू शुरू हो गया है।
भारत और चीन के बीच सीमा विवाद फिर गहरा गया है। अरुणाचल प्रदेश में 27 भौगोलिक स्थानों के आधिकारिक नामकरण के बाद चीन की बौखलाहट पर विदेश मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि बॉर्डर पर शांति के बिना द्विपक्षीय संबंधों में सुधार संभव नहीं है।
झारखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर बयान देते हुए लखनऊ की टीडीपीएल (TDPL) कंपनी पर सवाल उठाए और विपक्ष पर छात्रों की आड़ में राजनीति करने का आरोप लगाया।
15 अगस्त 2026 को देश 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। बीजेपी के 'हर घर तिरंगा' अभियान के बीच पीएम मोदी ने देशवासियों से घर-घर तिरंगा लहराने और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने की अपील की है।
सुप्रीम कोर्ट ने गंभीर साइबर अपराधों और निजी जानकारी के खुलासे के खिलाफ दायर याचिका पर केंद्र सरकार को सख्त निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने तीनों मंत्रालयों से अभ्यावेदन पर विचार करने को कहा है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह