लोक निर्माण विभाग गरोठ में कार्यरत इंजीनियर कमल जैन के पुत्र हर्षल जैन का अपहरण हो गया है। सामने से अपहरणकर्ता ने हर्षल के मोबाइल से ही काल कर 50 लाख रुपए मांगे हैं। हर्षल गुरुवार सुबह से ही घर से गायब था, शाम को कॉल आने पर उसके अपहरण का खुलासा हुआ।

इंजीनियर कमल जैन के पुत्र हर्षल जैन का अपहरण हो गया है।
मंदसौर। स्टार समाचार वेब
लोक निर्माण विभाग गरोठ में कार्यरत इंजीनियर कमल जैन के पुत्र हर्षल जैन का अपहरण हो गया है। सामने से अपहरणकर्ता ने हर्षल के मोबाइल से ही काल कर 50 लाख रुपए मांगे हैं। हर्षल गुरुवार सुबह से ही घर से गायब था, शाम को कॉल आने पर उसके अपहरण का खुलासा हुआ। इसके बाद इंजीनियर थाने पहुंचे। पुलिस इस मामले में जल्द ही खुलासा करने की बात कर रही है। लोनिवि के इंजीनियर 60 वर्षीय कमल कुमार पुत्र बाबुलाल जैन निवासी डाक बंगला परिसर ने शामगढ़ थाने में हाजिर रिपोर्ट लिखाई कि 13 नवंबर को सुबह करीब 6 बजे शासकीय कार्य से भोपाल जा रहा था। पत्नी उमा जैन व पुत्र 26 वर्षीय हर्षल जैन घर पर ही थे। फिर सुबह 10:30 बजे पत्नी उमा का फोन आया कि हर्षल सुबह 8:15 बजे घर से उसके दोस्त की कार (आरजे 45 सीवाय 5738) लेकर गया था जो अभी तक वापस घर नहीं आया है और मोबाईल भी बंद है।
हर्षल के कोटा (राज.) के दोस्त यश बजाज से बात हुई तो उसने कहा कि मेरी कार के चेचट टोल पर टोल कटने का मेसेज आया है। हर्षल मुझे गाड़ी देने कोटा आ रहा होगा जैसे ही हर्षल मेरे पास आता है आपको खबर कर दूंगा। शाम तक यश बजाज के पास भी हर्षल नहीं पहुचा। फिर मुझे शाम 7:27 बजे हर्षल के फोन से कॉल आया व जिस पर अनजान व्यक्ति ने बोला कि आपके लडके का किडनेप हो गया है सुबह तक 50 लाख की व्यवस्था कर लेना बाकी आप समझदार है। उसके बाद फोन कट गया व फोन लगाने पर बंद हो गया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सीएम हेल्पलाइन एवं मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा के दौरान श्रम सचिव रघुराज राजेन्द्रन ने लंबित प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास के पुंजापुरा में 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा' का स्वागत किया और प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल को सराहा। साथ ही 35 लाख पेंशनर्स के खाते में राशि अंतरित की।
रामपुर बाघेलान के माधवगढ़ और जैतवारा वितरण क्षेत्रों में बिजली चोरी और बकाया वसूली के लिए सघन जांच अभियान चला। माधवगढ़ में 39 और जैतवारा क्षेत्र में 104 प्रकरण दर्ज किए गए।
सतना और मैहर स्टेशनों पर जल्द एम-यूटीएस सहायक यात्रियों के बीच पहुंचकर जनरल टिकट जारी करेंगे। मोबाइल और ब्लूटूथ प्रिंटर से टिकट मिलने पर काउंटर की लंबी कतार, समय और खुले पैसे की परेशानी घटेगी।
दशहरा और नवरात्रि से पहले सतना शहर में बिजली व्यवस्था सुधारने का अभियान शुरू हुआ। बाजार में झुके तार ऊंचे किए जा रहे हैं, जबकि फीडर और डीटीआर स्तर पर लाइन लॉस की जांच होगी।
भोपाल के जहांगीराबाद थाने में वकील से मारपीट और विवाद के बाद निलंबित किए गए TI राजन सिंह अहिरवार का वीडियो सामने आया है। उन्होंने महिला अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए और खुद को बेकसूर बताया।
मध्य प्रदेश के 70 हजार शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! जबलपुर हाईकोर्ट ने पहली नियुक्ति से सेवा जोड़ने और 4 हफ्ते में आदेश पालन के दिए निर्देश। जानिए एरियर, वेतन वृद्धि और पूरी खबर।
इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में फ्लैट में हुए विवाद के बाद पुलिस ने छापेमारी कर 55 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजस्थान से ड्रग्स सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी का 4 दिन बाद निकाह था, जिसे पुलिस ने इंदौर बुलाकर धर दबोचा।
मध्य प्रदेश बीजेपी में करीब 8 महीने बाद पूर्णकालिक प्रदेश संगठन महामंत्री की नियुक्ति हो गई है। आरएसएस पृष्ठभूमि के चंद्रशेखर को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। जानिए कौन हैं चंद्रशेखर और उनका राजनीतिक सफर।
मध्य प्रदेश में 25 सितंबर 2026 से ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से 351 बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। जानिए रूट, सुविधाएं और योजना की पूरी जानकारी।