×

लाल निशान पर खुला बाजार... सेंसेक्स टूंटा, निफ्टी में भी गिरावट 

घरेलू बाजार गुरुवार को लाल निशान पर खुला।  शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में भारी गिरावट दर्ज की गई। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी भी पहुंच गई। इससे निवेशकों में उदासी छा गई। इधर, सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में गुरुवार को गिरावट देखने को मिली।

By: Arvind Mishra

Feb 12, 202610:57 AM

view4

view0

लाल निशान पर खुला बाजार... सेंसेक्स टूंटा, निफ्टी में भी गिरावट 

घरेलू बाजार गुरुवार को लाल निशान पर खुला।

  • चांदी 1200 तक और सोना 660 रुपए सस्ता
  • आईटी और आटो शेयरों में दर्ज की बिकवाली
  • दक्षिण कोरिया के बाजार में 2.60% की बढ़त

मुंबई। स्टार समाचार वेब

घरेलू बाजार गुरुवार को लाल निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में भारी गिरावट दर्ज की गई। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी भी पहुंच गई। इससे निवेशकों में उदासी छा गई। इधर, सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में गुरुवार को गिरावट देखने को मिली। दरअसल, भारतीय शेयर मार्केट में आज यानी गुरुवार वाले कारोबारी दिन की शुरुआत निगेटिव रही। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 265.21 अंक या 0.31 प्रतिशत फिसल गया। दिन की शुरुआत सेंसेक्स ने 83,968.43 के लेवल पर की है। वहीं, एनएसई निफ्टी 50 में भी गिरावट देखने को मिल रही है। निफ्टी 50  47.15 अंक या 0.18 फीसदी टूटकर 25,906.70 के लेवल पर ओपन हुआ था। सुबह तक, सेंसेक्स 381 अंक की गिरावट के साथ 83,851 अंक पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 50 107 अंक टूट गई थी और 25,846 के लेवल पर ट्रेड कर रही थी।

टॉप गेनर और लूजर

कारोबारी दिन के दौरान एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, आईटीसी और पावरग्रिड टॉप गेनर रहे थे। वहीं टॉप लूजर की लिस्ट में टेक महिंद्रा, एचसीएलटेक, टीसीएस, एटरनल और इंडिगो रहे थे।

ग्लोबल मार्केट में मिला-जुला कारोबार

दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 2.60 फीसदी ऊपर 5,495 पर कारोबार कर रहा है। वहीं जापान का निक्केई इंडेक्स फ्लैट है। ये 57,605 के स्तर पर आ गया है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.84 प्रतिशत गिरकर 27,036 पर है। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.12 फीसदी ऊपर 4,137 के स्तर पर कारोबहार कर रहा है। अमेरिका का डाउ जोंस 0.13 फीसदी गिरकर 50,121 पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.16 प्रतिशत गिरकर 23,066 और एसएंडपी 500 6,941 पर फ्लैट बंद हुआ।

सोना चांदी की कीमतों में गिरावट

इधर, सोने-चांदी की कीमतों में गुरुवार को गिरावट देखने को मिली। सोना 660 रुपए सस्ता होकर 1.58 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं चांदी 1200 रुपए गिरकर 2.62 लाख प्रति किलो पर आ गई। एमसीएक्स पर गुरुवार को चांदी की कीमतें चार प्रतिशत की तेजी के साथ 2.62 लाख रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं सोना की कीमतों में 1,957 रुपए का उछाल देखने को मिला। सोना 1.25 फीसदी चढ़कर 1.58 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले दिन बुधवार को चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी दर्ज की गई और यह 4,000 रुपए उछलकर 2.68 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई। वहीं, सोने के भाव में भी मजबूती रही और यह 1.61 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के पार निकल गया।

COMMENTS (0)

RELATED POST

लाल निशान पर खुला बाजार... सेंसेक्स टूंटा, निफ्टी में भी गिरावट 

लाल निशान पर खुला बाजार... सेंसेक्स टूंटा, निफ्टी में भी गिरावट 

घरेलू बाजार गुरुवार को लाल निशान पर खुला।  शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में भारी गिरावट दर्ज की गई। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी भी पहुंच गई। इससे निवेशकों में उदासी छा गई। इधर, सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में गुरुवार को गिरावट देखने को मिली।

Loading...

Feb 12, 202610:57 AM

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार... सेंसेक्स और निफ्टी दोनों उछले

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार... सेंसेक्स और निफ्टी दोनों उछले

शेयर बाजार की आज ग्रीन ओपेनिंग हुई। शुरुआती कारोबार में दोनों बेंचमार्क इंडेक्स बढ़त के साथ खुले। सेंसेक्स 65 अंक चढ़कर 84,339 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 40 अंकों की छलांग लगाते हुए 25,975 पर पहुंच गया।

Loading...

Feb 11, 202611:22 AM

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी ₹1.60 लाख तक सस्ती, देखें ताजा रेट

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी ₹1.60 लाख तक सस्ती, देखें ताजा रेट

Gold Silver Price Crash 10 Feb 2026: सोने और चांदी के भाव में आज गिरावट आई है। चांदी अपने रिकॉर्ड स्तर से ₹1.60 लाख नीचे गिर गई है। दिल्ली, मुंबई, भोपाल सहित प्रमुख शहरों के रेट्स यहाँ देखें।

Loading...

Feb 10, 20264:18 PM

बाजार में लौटी हरियाली... चांदी 5500 रुपए फिसली और सोना भी धड़ाम

बाजार में लौटी हरियाली... चांदी 5500 रुपए फिसली और सोना भी धड़ाम

भारतीय बाजार मंगलवार को हरे निशान पर खुला। वहीं पिछले दिन यानी सोमवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 485.35 अंक उछलकर 84,065.75 अंक पर बंद हुआ था, जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 173.60 अंक की बढ़त के साथ 25,867.30 पर बंद हुआ था।

Loading...

Feb 10, 202610:43 AM

सर्राफा बाजार में तेजी, चांदी 14800 और सोना 3000 रुपए महंगा

सर्राफा बाजार में तेजी, चांदी 14800 और सोना 3000 रुपए महंगा

बीते सप्ताह की भारी उतार-चढ़ाव के बाद सोमवार को सोना और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। बुलियन की वेबसाइट के अनुसार चांदी 14800 रुपए उछलकर 2.65 लाख रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं सोना 3050 रुपए चढ़कर 1.58 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

Loading...

Feb 09, 202611:32 AM