मध्यप्रदेश में अक्सर चर्चा में रहने वाले भाजपा के मऊगंज विधायक एक बार फिर सुर्खियां बटोर रहे हैं। हालांकि इस बार धरना-प्रदर्शन नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से चर्चा में हैं। दरअसल, एक से गायब रहने के बाद, अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मऊगंज विधायक एक बार फिर सुर्खियां बटोर रहे हैं।
भोपाल। स्टार समाचा वेब
मध्यप्रदेश में अक्सर चर्चा में रहने वाले भाजपा के मऊगंज विधायक एक बार फिर सुर्खियां बटोर रहे हैं। हालांकि इस बार धरना-प्रदर्शन नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से चर्चा में हैं। दरअसल, एक से गायब रहने के बाद, अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो ने न केवल क्षेत्र की जनता, बल्कि मध्य प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मचा दी है। वायरल वीडियो में विधायक प्रदीप पटेल अपने बेटे और परिवार के सदस्यों से फोन पर बात करते नजर आ रहे हैं। साथ ही विधायक अपने बेटे को सख्त निर्देश दे रहे हैं कि घर से बाहर बिल्कुल न निकलें। वे कहते हैं-बेटा घर में ही रहना, बाहर मत निकलना। यदि किसी सामान की जरूरत हो, तो उसे आॅनलाइन मंगा लेना, लेकिन किसी भी परिस्थिति में गेट सोच-समझकर ही खोलना।
मैं अब भोपाल में ही रहूंगा...
वीडियो में विधायक कह रहे हैं कि मैं अब भोपाल जा रहा हूं और उनका क्षेत्र में आना-जाना न के बराबर होगा। सबसे चौंकाने वाली बात तब सामने आई जब उन्होंने अपने बेटे से कहा-तीन साल बाद फिर देखेंगे, राजनीति अपने को नहीं करना है। उन्होंने निर्देश दिया कि उनकी अनुपस्थिति में उनके लेटर पैड का इस्तेमाल किया जाए और जरूरी काम अधिकारियों तक पहुंचाए जाएं।
एक राजनीतिक स्टंट!
वायरल वीडियो को लेकर दो तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कुछ लोग इसे विधायक की जान को वास्तविक खतरा मान रहे हैं। वहीं कुछ इसे प्रशासन पर दबाव बनाने का एक राजनीतिक स्टंट करार दे रहे हैं। विधायक ने वीडियो में यह भी कहा कि उनके पास बहुत से फोन आ रहे हैं, लेकिन वे सबको अपनी स्थिति नहीं बता सकते।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सतना में शिक्षक दंपती के सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने करीब आठ लाख रुपये का सामान बरामद किया, सराफा कारोबारी फरार है।
सतना में शादी से इनकार करने पर महिला पर दिनदहाड़े चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।
गोरसरी पहाड़ में डेरा जमाए नर हाथी ई-5 को सुरक्षित पकड़ने वन विभाग का रेस्क्यू अभियान जारी है। मैहर के मां शारदा मंदिर की त्रिकूट पहाड़ी पर तेंदुए की आवाजाही सीढ़ियों तक पहुंच गई।
मध्य प्रदेश में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा की धमाकेदार वापसी हुई है। भोपाल, इंदौर समेत 7 शहरों में 351 बसों के साथ 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' की शुरुआत की गई है। जानिए किराए, रूट, इलेक्ट्रिक बसों की खासियत और सरकार के आगामी लक्ष्यों के बारे में पूरी जानकारी।
सतना जिला अस्पताल में 24 घंटे में तीन गर्भस्थ शिशुओं की मौत और छह माह में 14 मातृ मृत्यु के बाद स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा बैठक बुलाई है। उपचार, रेफरल, संसाधनों और व्यवस्थाओं की जांच होगी।
सतना जिले में पांच स्वास्थ्य केन्द्रों के उन्नयन का प्रस्ताव तैयार हो रहा है। कोठी सीएचसी को 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल, सिंहपुर और परसमनिया को सीएचसी बनाने का प्रस्ताव है।
सीएम हेल्पलाइन एवं मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा के दौरान श्रम सचिव रघुराज राजेन्द्रन ने लंबित प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास के पुंजापुरा में 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा' का स्वागत किया और प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल को सराहा। साथ ही 35 लाख पेंशनर्स के खाते में राशि अंतरित की।
रामपुर बाघेलान के माधवगढ़ और जैतवारा वितरण क्षेत्रों में बिजली चोरी और बकाया वसूली के लिए सघन जांच अभियान चला। माधवगढ़ में 39 और जैतवारा क्षेत्र में 104 प्रकरण दर्ज किए गए।
सतना और मैहर स्टेशनों पर जल्द एम-यूटीएस सहायक यात्रियों के बीच पहुंचकर जनरल टिकट जारी करेंगे। मोबाइल और ब्लूटूथ प्रिंटर से टिकट मिलने पर काउंटर की लंबी कतार, समय और खुले पैसे की परेशानी घटेगी।