नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने पूरे देश में तबाही मचा दी है। शुरुआती अनुमानों के अनुसार, इस प्राकृतिक आपदा से देश को करीब 400 अरब नेपाली रुपए का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

तबाही के आंकड़े: हजार से अधिक शव मिले, हजारों लापता
बाढ़ के बाद खासकर आनलाइन बुकिंग में तेजी से कैंसिलेशन

काठमांडू। स्टार समाचार वेब
नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने पूरे देश में तबाही मचा दी है। शुरुआती अनुमानों के अनुसार, इस प्राकृतिक आपदा से देश को करीब 400 अरब नेपाली रुपए का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी हैं, लेकिन बुनियादी ढांचे को पहुंचे नुकसान और मानवीय त्रासदी ने देश की अर्थव्यवस्था, खासकर पर्यटन उद्योग को गहरा झटका दिया है। नेपाल के राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है। अब तक 1,344 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि करीब 5,000 लोग अभी भी लापता हैं। राहत टीमों ने अब तक 13,101 लोगों को सुरक्षित निकालकर बचाया है।
मकान और बुनियादी ढांचा ध्वस्त
बाढ़ से 7,570 से अधिक घर प्रभावित हुए हैं। 55 किलोमीटर सड़कें, 37 पक्के पुल और 68 झूला पुल (कुल 105 पुल) पूरी तरह तबाह या क्षतिग्रस्त हो गए हैं। 1,806 हेक्टेयर उपजाऊ जमीन जलमग्न हो चुकी है। 13 हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स, एक सोलर प्लांट और 2 ट्रांसमिशन लाइनों को नुकसान पहुंचने से लगभग 783 मेगावाट बिजली उत्पादन प्रभावित हुआ है।
कैंसिल हो रही सैलानियों की बुकिंग
सितंबर से नवंबर का समय नेपाल के पर्यटन का पीक सीजन माना जाता है, लेकिन बाढ़ की विभीषिका ने सैलानियों में डर पैदा कर दिया है। काठमांडू के होटलों में आनलाइन बुकिंग्स रद्द होने की दर 20 फीसदी तक पहुंच गई है। नेपाल आने वाले विदेशी पर्यटकों में भारतीय सबसे आगे रहते हैं।
नेपाल कॉलिंग कैंपेन की शुरुआत
पर्यटकों के डर को दूर करने के लिए नेपाल सरकार ने नेपाल कॉलिंग अभियान शुरू किया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि काठमांडू, पोखरा, चितवन, लुंबिनी, जनकपुर, अन्नपूर्णा और एवरेस्ट जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल और सभी एयरपोर्ट पूरी तरह सुरक्षित व खुले हैं। केवल लांगटांग, गोसाइंकुंडा, हेलंबू सर्किट और तामांग हेरिटेज ट्रेल जैसे कुछ विशेष ट्रेकिंग रूट ही प्रभावित हैं।
ग्लेशियर झीलों का खतरा
इस आपदा ने ग्लेशियल झीलों के फटने के खतरे को एक बार फिर रेखांकित कर दिया है। नेपाल सरकार गंडकी और कोशी बेसिन की 4 खतरनाक ग्लेशियर झीलों-लुमडिंग त्शो, होंगु-2, लोअर बरुण, और थुलागी (डोना) का जलस्तर घटाने के लिए 50 करोड़ डॉलर के प्रोजेक्ट पर काम कर रही है।
पुनर्वास के लिए चाहिए आइ अरब
बाढ़ प्रभावितों के तत्काल बचाव, राहत और भोजन-आश्रय के प्रबंधन के लिए नेपाल को अगले 6 महीनों में करीब 8 अरब नेपाली रुपए की जरूरत होगी। सरकार दीर्घकालिक पुनर्वास और पुनर्निर्माण के लिए अंतरराष्ट्रीय सहायता और अन्य वित्तीय संसाधन जुटाने की रूपरेखा तैयार कर रही है।
नेपाल: लापता भारतीयों का भारत कराएगा डीएनए, 9 दिन बाद सुरंग से आई आवाज, मलबे से निकलीं दो जिंदगी
तिब्बत और नेपाल आपदा: 5.0 तीव्रता का भूकंप और विनाशकारी बाढ़ से भारी तबाही

नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने पूरे देश में तबाही मचा दी है। शुरुआती अनुमानों के अनुसार, इस प्राकृतिक आपदा से देश को करीब 400 अरब नेपाली रुपए का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
नेपाल आपदा के 10-11 दिन बाद राहत और बचाव अभियान में बड़ी सफलता मिली है। बेट्रावती में मलबे में दबी 60 साल की महिला और अपर त्रिशूली-1 परियोजना क्षेत्र से एक चीनी नागरिक को सुरक्षित बचाया गया।
अमेरिका ने खार्ग द्वीप के पास ईरानी तेल टैंकर पर हमला किया है। अमेरिका ने एक-के बाद एक यहां चार मिसाइलें गिराईं। इस हमले में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रणनीतिक रूप से अहम खार्ग द्वीप के पास एक ईरानी तेल टैंकर पर वर की चार मिसाइलें गिरीं और उसे खाली कराया जा रहा है।
दक्षिण अमेरिकी देश बोलिविया में एक सैन्य परिसर में हुए जोरदार विस्फोट ने भारी तबाही मचा दी। स्थानीय स्वास्थ्य निदेशक रीटा नेब्रास्का के मुताबिक, हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 60 से ज्यादा लोग घायल हुए। हालांकि, मृतकों की संख्या बढ़कर 15 तक पहुंचने की आशंका जताई गई है।
नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ के बाद हालात अत्यंत चिंताजनक बने हुए हैं। नेपाल-तिब्बत सीमा के पास बर्फ और चट्टानों के हिमस्खलन से शुरू हुई इस त्रासदी में अब तक कम से कम 1,259 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 12 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।
अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की तस्वीर वाला 1 डॉलर का खास सिक्का जारी किया गया है, जो लॉन्च होने के महज 3 घंटे के भीतर ही बिक गया। 1926 के बाद यह पहला मौका है जब किसी जीवित राष्ट्रपति की तस्वीर सिक्के पर छपी है।
तिब्बत में 5.0 तीव्रता के भूकंप के झटके, नेपाल सीमा पर ग्लेशियर टूटने से आई बाढ़ और तबाही की पूरी जानकारी। जानें मृतकों, लापता लोगों और ताजा अपडेट्स के बारे में विस्तार से।
नेपाल में 26 अगस्त को भोटेकोशी-त्रिशूली नदी घाटी में आई विनाशकारी बाढ़ को 7 दिन पूरे हो चुके हैं। जानें मौतों के आंकड़े, हाइड्रोपावर टनलों में बचाव कार्य, सामूहिक दफन और भारत द्वारा दी जा रही मदद की विस्तृत रिपोर्ट
संयुक्त राष्ट्र (UN) की नई रिपोर्ट के मुताबिक, ग्लोबल वार्मिंग को 1.5 डिग्री सेल्सियस के भीतर रोकना अब असंभव हो गया है। जानिए जलवायु परिवर्तन के इस नए और खतरनाक दौर के बारे में पूरी जानकारी।
भारत के पड़ोसी देश नेपाल में हाल ही में आई भीषण और भयानक प्राकृतिक आपदा ने चारों तरफ तबाही का मंजर खड़ा कर दिया है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, इस दिल दहला देने वाली घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1127 हो गई है। आपदा के एक हफ्ते बाद भी सुरक्षा बल और बचाव टीमें मलबे में फंसे लोगों और लापता हुए हजारों लोगों की तलाश में दिन-रात जुटी हुई हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह