मध्यप्रदेश में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर तैयारियां तेज हैं। इसी बीच राजधानी भोपाल के मुख्य स्टेशन और रानी कमलापति पर सुरक्षा सख्त कर दी गई है। जीआरपी और आरपीएफ की टीमें लगातार चेकिंग और गश्त कर रही हैं।

भोपाल में 15 अगस्त को लेकर रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा सख्त
26 सदस्यीय टीम, प्लेटफॉर्म से लेकर पार्किंग तक पैनी नजर
शहरभर में संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत एक्शन के निर्देश

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर तैयारियां तेज हैं। इसी बीच राजधानी भोपाल के मुख्य स्टेशन और रानी कमलापति पर सुरक्षा सख्त कर दी गई है। जीआरपी और आरपीएफ की टीमें लगातार चेकिंग और गश्त कर रही हैं। आरपीएफ के दो डॉग भी जांच में लगाए गए हैं। प्लेटफार्म, गेट, पार्किंग और आसपास के क्षेत्रों में जवान तैनात हैं। संदिग्ध सामान और लावारिस वस्तुओं की जांच की जा रही है। यात्रियों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है। 15 अगस्त तक विशेष अभियान जारी रहेगा। दावा किया जा रहा है कि परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा।
जीआरपी टीम कर रही चेकिंग
भोपाल और रानी कमलापति स्टेशन पर जीआरपी की 26 सदस्यीय टीम रोजाना चेकिंग अभियान चला रही है। टीम स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों, संदिग्ध सामान और लावारिस वस्तुओं पर नजर रख रही है। अधिकारियों के निर्देश पर सामान्य चेकिंग के साथ जरूरत के अनुसार अचानक जांच भी की जा रही है।
पार्किंग पर भी पैनी नजर
रानी कमलापति स्टेशन की पार्किंग में भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। यहां अतिरिक्त जवानों की तैनाती की जा रही है। कुछ दिन पहले पार्किंग क्षेत्र में कुछ लोगों के ड्रिंक पार्टी करने का मामला सामने आने के बाद जीआरपी ने यहां गश्त और निगरानी बढ़ाई है। अब पार्किंग में संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस ने कहा-लावारिस सामान न छुएं
इधर, आरकेएमपी के टीआई अमित शर्मा का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस तक दोनों स्टेशनों पर चेकिंग और गश्त का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। यात्रियों से अपील है कि वे स्टेशन या ट्रेन में कोई संदिग्ध वस्तु या लावारिस सामान दिखाई दे तो उसे खुद न छुएं और तुरंत रेलवे पुलिस या सुरक्षा जवानों को सूचना दें।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अनूपपुर-जैतहरी-वेंकटनगर मुख्य मार्ग पर छुलहा गांव के पुराने रेलवे फाटक के पास बीती देर रात एक भीषण सड़क हादसे में आर्मी जवान समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बोलेरो वाहन सड़क किनारे खराब हालत में खड़े ट्रक से पीछे से जा टकराया।
राजधानी भोपाल में सोमवार को अतिक्रमण और जर्जर हो चुके मकानों के खिलाफ प्रशासन द्वारा बड़ी बुलडोजर कार्रवाई शुरू की गई है। शहर के ऐशबाग इलाके में स्थित 599 जर्जर ईडब्ल्यूएस जनता क्वार्टरों को हटाने का काम सुबह से ही शुरू हो गया है। मौके पर बड़ी-बड़ी जेसीबी मशीनों की मदद से इन भवनों को जमींदोज किया जा रहा है।
राजधानी भोपाल में आचार्य समय सागर महाराज सहित 21 जैन संतों का पिच्छिका परिवर्तन समारोह संपन्न हुआ। ओलंपियन विवेक सागर ने जर्सी पर 'भारत' लिखवाने का संकल्प लिया।
कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर भोपाल में GDG क्लाउड की ओर से DevFest-2026 आयोजित हुआ। 500 से अधिक डेवलपर्स व विद्यार्थियों ने भाग लिया और AI, जेमिनी, क्लाउड व वर्कशॉप्स से जुड़े सत्रों का लाभ उठाया।
सागर के देवरी स्थित नीम घाटी के पास बरमान घाट से लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 3 लोगों की मौत हो गई और 15 से अधिक घायल हो गए। गंभीर घायलों को सागर मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा रहा है।
सतना एयरपोर्ट विस्तार के लिए 92 अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर विरोध तेज हो गया। विधायक ने पुनर्वास और मुआवजे की मांग उठाई, वहीं सरकारी जमीन पर कब्जों के लिए जिम्मेदारों की जवाबदेही तय करने की मांग भी उठी।
कोरोना काल में दो साल तक सेवाएं देने के बाद हटाए गए स्वास्थ्यकर्मी बहाली और समायोजन की मांग उठा रहे हैं। सतना-मैहर के 250 सहित प्रदेश के 4 हजार कर्मचारियों ने राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी को ज्ञापन सौंपा।
सतना के खोहर सहित कई गांवों के किसान 2007 की घोषणा के बावजूद अधिग्रहित जमीन वापस मिलने का इंतजार कर रहे हैं। शिविर में समस्याएं सुनी गईं, लेकिन समय-सीमा और ठोस कार्रवाई तय नहीं हुई।
आईटीआई सतना को पीएम-सेतु योजना के तहत 260 करोड़ रुपये का सहयोग मिलने की तैयारी है। 6.78 करोड़ की लागत से बालक-बालिका छात्रावास बनेंगे, जिनमें 90 विद्यार्थियों के रहने की सुविधा होगी।
विपक्षी नेताओं और युवा कांग्रेस के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर प्रतिबंध के विरोध में भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर प्रदर्शन हुआ। मार्क जुकरबर्ग का पुतला दहन कर 7 दिन में अकाउंट बहाल करने की मांग की गई।