भारतीय पहलवान विनेश फोगाट एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इंटरनेशनल टेस्ट एजेंसी (आईटीए) ने उन्हें दिसंबर 2025 में डोप टेस्ट मिस करने के मामले में नोटिस जारी किया है। यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब वह नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट के जरिए वापसी की तैयारी कर रही हैं।

आईटीए भारतीय पहलवान की सफाई से संतुष्ट नहीं
विनेश के पास फैसले को चुनौती देने के लिए 6 दिन
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
भारतीय पहलवान विनेश फोगाट एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इंटरनेशनल टेस्ट एजेंसी (आईटीए) ने उन्हें दिसंबर 2025 में डोप टेस्ट मिस करने के मामले में नोटिस जारी किया है। यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब वह नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट के जरिए वापसी की तैयारी कर रही हैं। आईटीए के अनुसार, 18 दिसंबर 2025 को एक डोपिंग कंट्रोल आफिसर तय समय पर जांच के लिए पहुंचे थे, लेकिन विनेश को लोकेट नहीं कर सके। इस पूरे मामले की समीक्षा के बाद अब उन्हें आधिकारिक नोटिस भेजा गया। नियमों के मुताबिक, पीटीआर में शामिल खिलाड़ियों को रोजाना सुबह 6 बजे से रात 11 बजे के बीच एक घंटे का स्लॉट तय करना होता है, जिसमें वे बिना किसी पूर्व सूचना के टेस्ट के लिए उपलब्ध रहें। विनेश इस नियम का पालन करने में नाकाम रहीं।
अब एक बच्चे की मां
अपनी सफाई में विनेश ने बताया कि वह उस दिन बेंगलुरु से चंडीगढ़ यात्रा कर रही थीं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि उन्होंने हाल ही में एक बच्चे को जन्म दिया है। टेस्ट मिस होने के बाद उन्होंने डीसीओ के साथ सहयोग भी किया। उन्होंने यह भी कहा कि वह हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र से जुड़ी एक मीटिंग के लिए चंडीगढ़ में थीं।
छिपाई अपनी लोकेशन
हालांकि, आईटीए पहलवान की दलीलों से संतुष्ट नहीं हुआ। एजेंसी ने कहा कि विनेश यह साबित नहीं कर पाईं कि उनकी ओर से कोई लापरवाही नहीं हुई। खासकर तब जब उन्होंने टेस्ट से पहले या उसी दिन एसएमएस, ईमेल या ऐप के जरिए अपनी लोकेशन अपडेट नहीं की। अब विनेश के पास 4 मई से एक हफ्ते का समय है, जिसमें वह इस फैसले के खिलाफ प्रशासनिक समीक्षा की मांग कर सकती हैं। अगर यह साबित होता है कि यह चूक लापरवाही के कारण हुई, तो आईटीए का फैसला अंतिम माना जाएगा।
यौन उत्पीड़न के लगाए आरोप
राहत की बात यह है कि यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंंग और वर्ल्ड एंटी-डोपिंग एजेंसी के नियमों के अनुसार एक बार टेस्ट मिस करने पर कोई सस्पेंशन नहीं होता, लेकिन अगर 12 महीनों के भीतर तीन बार ऐसा होता है, तो खिलाड़ी को दो साल तक के बैन का सामना करना पड़ सकता है। यह नोटिस उन्हें उस समय मिला है, जब उन्होंने हाल ही में पूर्व डब्ल्यूएफआई प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। विनेश ने दावा किया कि वह उन छह पीड़ितों में शामिल हैं। यही नहीं, उन्होंने गोंडा में होने वाले नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में पक्षपात को लेकर भी चिंता जताई थी।
यह भी पढ़िए...
भारतीय कुश्ती को बड़ा झटका: पहलवान रीतिका हुड्डा डोप टेस्ट में फेल, मिली निलंबन की सजा


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए BCCI ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। शुभमन गिल कप्तान होंगे, वहीं यशस्वी जायसवाल को बाहर रखा गया है। विराट कोहली की फिटनेस पर सबकी नजरें।
भारत के सबसे युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने आज एक बार फिर क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया। जी हां... श्रीलंका-ए के खिलाफ ट्राई सीरीज के खिताबी मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी का जलवा देखने को मिला। रविवार को दांबुला के रणगिरि दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में वैभव ने श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।
वैभव सूर्यवंशी को लेकर उठे विवादों के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला। आगामी इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे पर युवा खिलाड़ी के साथ रहेंगे उनके माता-पिता।
भारतीय क्रिकेट टीम के एक और खिलाड़ी ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जी हां... इशान किशन ने तीन साल बाद भारत के वनडे सेटअप में वापसी की और उन्होंने दिखा दिया कि वो वनडे टीम में शामिल किया जाने के हकदार हैं। इशान ने अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के लिए अहम शतकीय पारी खेली और टीम के स्कोर को 402 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
फीफा वर्ल्ड कप-2026 में अर्जेंटीना ने अपने खिताब बचाने के अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए अल्जीरिया को 3-0 से हराया। इस जीत के नायक लियोनेल मेसी रहे। मेसी ने वर्ल्ड कप में अपने गोलों की संख्या 16 तक पहुंचाकर जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोजे के सर्वाधिक गोलों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
आईसीसी की ताजा महिला टी20 रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रगति की है।
FIFA World Cup 2026 में सोमाली रेफरी उमर अब्दुलकादिर ऑर्टन को अमेरिका में एंट्री नहीं मिली। फीफा ने मानवीय आधार पर उन्हें टूर्नामेंट की पूरी फीस देने का फैसला किया है।
आईपीएल-2026 में अपने विस्फोटक बल्लेबाजी से गदर मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी का बल्ला ट्राई सीरीज में खामोश हो गया है। आज यानी सोमवार को इंडिया-ए की ओर से श्रीलंका-ए के खिलाफ के मुकाबले में भी 15 साल के वैभव बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में मोरक्को ने ब्राजील को 1-1 की बराबरी पर रोका। इस मैच में मोरक्को फुटबॉल टीम ने वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार पूरी तरह विदेशों में जन्मे 11 खिलाड़ियों की शुरुआती प्लेइंग-11 मैदान में उतारकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ आज बर्मिंघम में आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला खेलेगी। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत करना चाहेगी।