
बंगाल के हुवली से पीएम मोदी जारी करेंगे 23वीं किस्त
मध्यप्रदेश के पात्र अन्नदाताओं को मिलेंगे 1,634 करोड़
भोपाल/ नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी शनिवार को किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से किसानों के खाते में डालेंगे। मध्यप्रदेश के 81.67 किसानों के खातों में दो-दो हजार रुपए प्रति किसान के हिसाब से 1,634 करोड़ रुपए की राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी। यहां खास बात यह है कि पहले बंगाल के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का पूरा लाभ नहीं मिल पाता था, लेकिन अब राज्य के 44 लाख 42 हजार किसानों को भी योजना का लाभ मिलेगा। इससे वहां के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता मिलेगी। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के अनुसार, 20 जून को पीएम किसान की 23वीं किस्त आएगी। उन्होंने कहा- खरीफ सीजन की शुरुआत से पहले मिलने वाली यह सहायता किसानों के लिए बड़ी राहत होगी।
18,800 करोड़ से अधिक की राशि
शिवराज ने कहा- पीएम-किसान योजना के तहत अब तक 22 किस्तों के माध्यम से देशभर के किसानों के खातों में करीब 4.28 लाख करोड़ रुपए सीधे भेजे जा चुके हैं। 23वीं किस्त के तहत देश के किसानों के खातों में 18,800 करोड़ से अधिक की राशि ट्रांसफर की जाएगी।
मनाया जाएगा किसान उत्सव दिवस
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि 23वीं किस्त जारी होने के अवसर पर पूरे देश में पीएम किसान उत्सव दिवस मनाया जाएगा। देश के 731 कृषि विज्ञान केंद्रों, 113 आईसीएआर संस्थानों, कृषि विवि और राज्य, जिला, ब्लॉक तथा ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। करीब 4 करोड़ किसान विभिन्न स्थानों से इन कार्यक्रमों में शामिल होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुनेंगे।
9.44 करोड़ से अधिक पात्र किसान
पीएम किसान योजना की किस्त इस बार पश्चिम बंगाल से जारी होगी। समारोह दोपहर 03:45 बजे से शुरू होगा। इसके बाद ही 23वीं किस्त जारी की जाएगी। इस बार 23वीं किस्त का लाभ 9.44 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को मिलेगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सीएम हेल्पलाइन एवं मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा के दौरान श्रम सचिव रघुराज राजेन्द्रन ने लंबित प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास के पुंजापुरा में 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा' का स्वागत किया और प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल को सराहा। साथ ही 35 लाख पेंशनर्स के खाते में राशि अंतरित की।
रामपुर बाघेलान के माधवगढ़ और जैतवारा वितरण क्षेत्रों में बिजली चोरी और बकाया वसूली के लिए सघन जांच अभियान चला। माधवगढ़ में 39 और जैतवारा क्षेत्र में 104 प्रकरण दर्ज किए गए।
सतना और मैहर स्टेशनों पर जल्द एम-यूटीएस सहायक यात्रियों के बीच पहुंचकर जनरल टिकट जारी करेंगे। मोबाइल और ब्लूटूथ प्रिंटर से टिकट मिलने पर काउंटर की लंबी कतार, समय और खुले पैसे की परेशानी घटेगी।
दशहरा और नवरात्रि से पहले सतना शहर में बिजली व्यवस्था सुधारने का अभियान शुरू हुआ। बाजार में झुके तार ऊंचे किए जा रहे हैं, जबकि फीडर और डीटीआर स्तर पर लाइन लॉस की जांच होगी।
भोपाल के जहांगीराबाद थाने में वकील से मारपीट और विवाद के बाद निलंबित किए गए TI राजन सिंह अहिरवार का वीडियो सामने आया है। उन्होंने महिला अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए और खुद को बेकसूर बताया।
मध्य प्रदेश के 70 हजार शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! जबलपुर हाईकोर्ट ने पहली नियुक्ति से सेवा जोड़ने और 4 हफ्ते में आदेश पालन के दिए निर्देश। जानिए एरियर, वेतन वृद्धि और पूरी खबर।
इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में फ्लैट में हुए विवाद के बाद पुलिस ने छापेमारी कर 55 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजस्थान से ड्रग्स सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी का 4 दिन बाद निकाह था, जिसे पुलिस ने इंदौर बुलाकर धर दबोचा।
मध्य प्रदेश बीजेपी में करीब 8 महीने बाद पूर्णकालिक प्रदेश संगठन महामंत्री की नियुक्ति हो गई है। आरएसएस पृष्ठभूमि के चंद्रशेखर को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। जानिए कौन हैं चंद्रशेखर और उनका राजनीतिक सफर।
मध्य प्रदेश में 25 सितंबर 2026 से ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से 351 बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। जानिए रूट, सुविधाएं और योजना की पूरी जानकारी।