संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को आइना दिखाया। अफगानिस्तान की स्थिति पर आयोजित बैठक के दौरान भारत ने पाकिस्तान द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे फिटना अल हिंदुस्तान शब्द को सरकारी स्तर पर फैलाया जा रहा दुष्प्रचार करार दिया।

दुनिया को गुमराह करने की हर कोशिश नाकाम होगी
संयुक्त राष्ट्र में भारत ने फिर पाक को लगाई फटकार
यूएन में भारत के स्थायी प्रतिनिधि हरीश ने धो डाला
बच्चों को अनाथ बनाना आतंक पर कार्रवाई नहीं
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को आइना दिखाया। अफगानिस्तान की स्थिति पर आयोजित बैठक के दौरान भारत ने पाकिस्तान द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे फिटना अल हिंदुस्तान शब्द को सरकारी स्तर पर फैलाया जा रहा दुष्प्रचार करार दिया। भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वथानेनी हरीश ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि अपने ही देश के भीतर सक्रिय समूहों को फिटना अल हिंदुस्तान बताना तथ्यों से परे एक ऐसा नैरेटिव है, जिसे धार्मिक शब्दावली का सहारा देकर पेश किया जा रहा है। हरीश ने कहा-एक ओर पाक अंतरराष्ट्रीय कानून और इस्लामी एकजुटता की बातें करता है, जबकि दूसरी ओर रमजान जैसे पवित्र महीने में सैन्य कार्रवाई करता है। यह उसके दोहरे रवैये को दर्शाता है। पड़ोसी देशों पर अपनी समस्याओं का ठीकरा फोड़ना या आरोप मढ़ना पाकिस्तान की पुरानी आदत रही है। दुनिया को गुमराह करने की उसकी यह कोशिश सफल नहीं होगी।
नफरत की फैक्ट्री पाक से निकला नैरेटिव
भारत ने कहा-इस तरह की शब्दावली पाकिस्तान के सत्ता प्रतिष्ठान से संचालित उस सोच का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य अपने नागरिकों का ध्यान देश की वास्तविक राजनीतिक और आर्थिक चुनौतियों से हटाना है। भारत के खिलाफ स्थायी शत्रुता का माहौल बनाकर सत्ता और संसाधनों पर नियंत्रण बनाए रखने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने इसे पाकिस्तान की संगठित नफरत की फैक्ट्री का परिणाम बताया।
अफगान में हवाई हमलों पर भी उठाए सवाल
भारत ने अफगानिस्तान में पाकिस्तान द्वारा किए गए सैन्य हवाई हमलों की आलोचना करते हुए कहा- किसी नरसंहार को सैन्य अभियान का नाम देने से जिम्मेदारी खत्म नहीं हो जाती। निर्दोष नागरिकों की हत्या, उन्हें घायल करना और बच्चों को अनाथ बनाना आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई नहीं कहा जा सकता। भारत ने आरोप लगाया कि इन हमलों से अफगान नागरिकों को भारी नुकसान और पीड़ा झेलनी पड़ी है।
फिटना अल हिंदुस्तान विवाद
पिछले वर्ष पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सक्रिय आतंकवादी संगठनों और उग्रवादी समूहों को फिटना अल हिंदुस्तान की श्रेणी में रखना शुरू किया था। पाकिस्तान का दावा था कि ये संगठन भारत के इशारे पर काम कर रहे हैं। हालांकि इस संबंध में कोई सार्वजनिक सबूत पेश नहीं किया गया। भारत ने अब यूएन के मंच से इस पूरे नैरेटिव को खारिज करते हुए इसे भ्रामक और राजनीतिक उद्देश्यों से प्रेरित अभियान बताया है।
यह भी पढ़िए...
यूएन की दो टूक- इमरान की एकांत कैद और अमानवीय हिरासत करो खत्म
कश्मीरी महिलाओं पर टिप्पणी पड़ी भारी... यूएन में नापाक चेहरा उजागर
यूएन में भारत की दो टूक... टूटे और जले हुए एयरबेस को जीत बता रहा पाकिस्तान

महाराष्ट्र के जलगांव जिले से एक भीषण सड़क हादसा हो गया। आज यानी मंगलवार को सुबह एक तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच हुई भिड़ंत में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने घटना की पुष्टि की है।
कर्नाटक में नया सीएम बनते ही विभागों को लेकर कलह शुरू हो गई है। पहले रामलिंगा रेड्डी ने शपथ लेने के दो दिन बाद इस्तीफा दे दिया और काफी मान-मनौव्वल के बाद उसे वापस लिया। अब मंत्री कृष्णा बायरे गौड़ा भी अपनी शिकायतें लेकर कांग्रेस आलाकमान से मिलने दिल्ली पहुंचे हैं।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को आइना दिखाया। अफगानिस्तान की स्थिति पर आयोजित बैठक के दौरान भारत ने पाकिस्तान द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे फिटना अल हिंदुस्तान शब्द को सरकारी स्तर पर फैलाया जा रहा दुष्प्रचार करार दिया।
खान ग्लोबल स्टडीज के डायरेक्टर फैजल खान उर्फ खान सर को पटना सिविल कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। जिला जज की अदालत में सुनवाई के बाद उनकी गिरफ्तारी पर कोर्ट ने अगले आदेश तक रोक लगा दी है। पुलिस से केस डायरी की मांग की गई है।
लोकसभा चुनाव के बाद दिल्ली में INDI ब्लॉक की पहली बैठक हुई। ममता बनर्जी की पहल पर आयोजित इस बैठक में 23 दल शामिल हुए, जबकि आंतरिक मतभेदों के चलते AAP और DMK ने दूरी बनाए रखी।
पश्चिम बंगाल में टीएमसी के 21 सांसदों ने बीजेपी प्रभारी भूपेंद्र यादव के घर बैठक की। इससे पहले राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रे ने इस्तीफा देकर ममता बनर्जी के 15 साल के शासन को अराजक बताया।
पश्चिम बंगाल की फलता सीट से टीएमसी के उम्मीदवार रहे जहांगीर खान को बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने जहांगीर खान को नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा से पकड़ा है। टीएमसी का पूर्व विधायक जहांगीर खान देश छोड़कर नेपाल भागने की फिराक में था।
राजस्थान की राजधानी जयपुर में अतिक्रमण को लेकर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हो रही है। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। जयपुर समेत कई जिलों से फोर्स मंगवाई गई है। प्रशासन ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
टीवी पत्रकार अंजना ओम कश्यप ने खान सर के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में ₹2 करोड़ का मानहानि मुकदमा दायर किया है। वहीं पटना में फायरिंग मामले में FIR के बाद खान सर की कोचिंग सील होने का खतरा भी मंडरा रहा है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
गुजरात के सूरत में एक बड़ा हादसा सामने आया है। अश्विनी कुमार इलाके में ज्वेलरी निर्माण इकाई के ETP/सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से चार मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह