ईडी ने इंदौर के पाथ इंडिया ग्रुप के ठिकानों पर छापा मारा है। यह कार्रवाई अनिल अंबानी के हालिया बैंक लोन घोटाले से जुड़ी हुई है। दरअसल, ईडी ने मंगलवार सुबह इंदौर के पाथ इंडिया ग्रुप के ठिकानों पर छापेमारी की। ईडी की टीम पांच-छह गाड़ियों के साथ पाथ ग्रुप के कार्यालय और निदेशकों के आवासों पर पहुंची और जांच शुरू की।

ईडी ने इंदौर के पाथ इंडिया ग्रुप के ठिकानों पर छापा मारा है।

इंदौर। स्टार समाचार वेब
ईडी ने इंदौर के पाथ इंडिया ग्रुप के ठिकानों पर छापा मारा है। यह कार्रवाई अनिल अंबानी के हालिया बैंक लोन घोटाले से जुड़ी हुई है। दरअसल, ईडी ने मंगलवार सुबह इंदौर के पाथ इंडिया ग्रुप के ठिकानों पर छापेमारी की। ईडी की टीम पांच-छह गाड़ियों के साथ पाथ ग्रुप के कार्यालय और निदेशकों के आवासों पर पहुंची और जांच शुरू की। पाथ ग्रुप के एमडी नितिन अग्रवाल हैं, जबकि निपुण अग्रवाल, सक्षम अग्रवाल, नीति अग्रवाल और संतोष अग्रवाल डायरेक्टर के पद पर हैं। इसके अलावा आशीष अग्रवाल और आदित्य उपाध्याय इंडिपेंडेंट डायरेक्टर हैं। यह छापेमारी अनिल अंबानी से संबंधित बैंक लोन घोटाले की जांच का हिस्सा है। ईडी को इनपुट मिले थे कि अनिल अंबानी की एक कंपनी और पाथ ग्रुप के बीच कई निर्माण कार्यों को लेकर समझौते हुए हैं। ईडी को संदेह है कि इन समझौतों की आड़ में करोड़ों रुपए की राशि इधर-उधर की गई है।
ईडी की टीम ने मंगलवार को पाथ ग्रुप के अलग-अलग ठिकानों से दस्तावेज, कंप्यूटर और डिजिटल डिवाइस जब्त किए हैं। वहीं दावा किया जा रहा है कि जांच के दौरान बड़े पैमाने पर हवाला और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ रिकॉर्ड ईडी के हाथ लगे हैं। इससे बड़ा खुलासा होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि अभी जांच चल रही है। ईडी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
दस साल पहले पाथ ग्रुप पर आयकर विभाग ने भी छापा मारा था। उस समय सामने आया था कि राजस्थान में एक हाईवे निर्माण परियोजना का ठेका अनिल अंबानी की कंपनी को मिला था, जिसे पाथ ग्रुप को पेटी कॉन्ट्रैक्ट के तौर पर सौंपा गया।
इस प्रोजेक्ट को लेकर दो अलग-अलग अनुबंध बनाए गए थे। एक आधिकारिक और दूसरा गोपनीय। इस गुप्त करार में यह प्रावधान था कि कंपनी को मिलने वाली अतिरिक्त राशि को अन्य कंपनियों के माध्यम से शिफ्ट किया जाएगा।
आयकर विभाग की जांच में यह भी सामने आया था कि इस राशि को देशभर की अलग-अलग कंपनियों से ट्रांसफर किया गया और फिर यह पैसा दुबई के माध्यम से दोबारा भारत में लाया गया। इन लेन-देन से लाभ उठाने वाली कंपनियों के तार अनिल अंबानी के ग्रुप से जुड़े हुए पाए गए थे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
नर्मदा नदी पर बने बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 23 लोगों को बचाया जा चुका है। रेस्क्यू आपरेशन के दौरान जब एक मां का शव उसके चार साल के मासूम बेटे को सीने से लगाए मिला, तो वहां मौजूद हर शख्स की रूह कांप उठी।
मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। भोपाल, सतना और बालाघाट में बारिश हुई, जबकि टीकमगढ़ में ओलावृष्टि दर्ज की गई। मौसम विभाग ने 27 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।
मध्यप्रदेश के स्कूलों में करीब 10 हजार अतिथि शिक्षकों की भर्ती के लिए पोर्टल 3.0 पर प्रक्रिया शुरू। नए और पुराने आवेदकों के लिए प्रोफाइल अपडेट और दस्तावेज सत्यापन अनिवार्य
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में 'कृषि कर्मयोगी कार्यशाला' का शुभारंभ किया। किसान कॉल सेंटर की कार्यप्रणाली परखी और किसानों की आय बढ़ाने के लिए 16 विभागों को एक साझा प्लेटफॉर्म पर लाने की पहल की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुजालपुर के हाटकेश्वर धाम में पं. कमल किशोर नागर की श्रीमद्भगवत् कथा में शामिल हुए। उन्होंने सनातन संस्कृति, गौसेवा और भावी पीढ़ी के संस्कारों पर जोर दिया।
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा में आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां मुरैना में तोमर परिवार के घर शादी की तैयारियां चल रही थीं। हादसे की खबर मिलते ही खुशियां मातम में बदल गईं। उज्जैन में दुल्हन पक्ष को भी सूचना दी गई।
मध्य प्रदेश के धार जिले में टायर फटने से अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। वाहन ने 3-4 बार पलटी खाई। इस दौरान सड़क के दूसरी ओर जाकर स्कॉर्पियो से भी टकराया। हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई, 13 घायल हैं।
भोपाल के शबरी नगर में प्रेम थापा और गट्टू पिस्टल गैंग ने यश उर्फ भय्यू के साथ की बर्बरता। मारपीट के बाद अमानवीय व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में उद्यानिकी फसलों के रकबे को 30 लाख हेक्टेयर तक ले जाने का लक्ष्य रखा है। मसाला उत्पादन में MP देश में पहले स्थान पर है। जानें उज्जैन में फ्लोरीकल्चर सेंटर और मखाना खेती की नई योजनाएं।