मध्यप्रदेश के सागर जिले के बंडा में जहरीली शराब कांड के आरोपी 30 हजार के इनामी शिवांजय राजपूत (21 वर्ष) को पुलिस ने रविवार तड़के बहरोल थाना क्षेत्र के कठुआ नाला के पास जंगल में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

30 हजार का इनामी पुलिस मुठभेड़ के बाद हुई गिरफ्तारी
जहरीली शराब कांड में लखेरा भी पहले हो चुका गिरफ्तार

सागर। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के सागर जिले के बंडा में जहरीली शराब कांड के आरोपी 30 हजार के इनामी शिवांजय राजपूत (21 वर्ष) को पुलिस ने रविवार तड़के बहरोल थाना क्षेत्र के कठुआ नाला के पास जंगल में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, घेराबंदी के दौरान शिवांजय ने पुलिस टीम पर तीन फायर किए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दो राउंड फायर किए, जिसमें उसके पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस में जंगल में घेराबंदी करके शुरू किया सर्च अभियान
पुलिस के अनुसार तड़के सूचना मिली थी कि शराब कांड का आरोपी शिवांजय राजपूत निवासी छापरी, थाना बंडा, कठुआ नाला के पास जंगल से निकलकर धामोनी-बहरोल मार्ग होते हुए अपने घर जाने का प्रयास कर रहा है। सूचना पर बान्द्री थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह और बहरोल थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जंगल की घेराबंदी कर सर्चिंग शुरू की।
पुलिस को देखकर आरोपी ने शुरू की फायरिंग
पुलिस टीम को देखकर शिवांजय ने फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें उसके पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल पहुंचाया। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा, तीन जिंदा और तीन खाली कारतूस, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार शिवांजय पूर्व से शराब तस्करी में संलिप्त रहा है और उसके खिलाफ तीन आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
शराब कांड का आरोपी रवि लेखरा भी हो चुका है गिरफ्तार
दो दिन पहले रवि लखेरा भी मुठभेड़ में पकड़ा गया था। जहरीली शराब कांड में आरोपित रवि लखेरा को भी पुलिस ने दो दिन पहले शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया था। इस तरह मामले में अब तक दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
पुलिस ने 30 हजार का इनाम रखा था
बंडा के छापरी गांव में रहने वाला शिवांजय, शराब कांड के मुख्य आरोपी चंद्रभान सिंह राजपूत उर्फ चंदू का रिश्तेदार है। इस अवैध सिंडिकेट की शराब सप्लाई में उसकी बड़ी भूमिका थी। शिवांजय पर अलग-अलग थानों में 3 केस दर्ज हैं। पुलिस ने शराबकांड में उसकी गिरफ्तारी पर 30 हजार का इनाम रखा था।
शराबकांड में किसकी-क्या भूमिका
जांच में शराब बनाने से लेकर गांवों तक सप्लाई करने तक कई लोगों की भूमिका सामने आई है। मामले में अब तक 33 आरोपी बनाए गए हैं। इनमें 19 गिरफ्तार किए जा चुके हैं। एक की मौत हो गई है जबकि एक अस्पताल में भर्ती है। मनीष लोधी और सिद्धार्थ कुशवाहा समेत 12 आरोपी फरार हैं।
रवि लखेरा: शराब बनाने का मास्टरमाइंड
रवि लखेरा मूल रूप से छतरपुर जिले के महोबा का रहने वाला है। वह लंबे समय से उत्तर प्रदेश के ललितपुर की गंगापुरम कॉलोनी में रहता है। पुलिस के मुताबिक, वह अंतरराज्यीय शराब तस्कर है। मध्य प्रदेश-उत्तर प्रदेश समेत कई थानों में उसके खिलाफ करीब 25 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें सबसे ज्यादा आबकारी एक्ट के हैं। पुलिस ने बताया कि रवि को शराब बनाने और इसमें इस्तेमाल होने वाले सामान की अच्छी जानकारी है। वह अपनी टीम के जरिए नकली शराब तैयार करवाता था।
मनीष लोधी: नकली शराब नेटवर्क तैयार किया
मनीष लोधी उर्फ यशवंत सिंह बरेठी शराब दुकान का लाइसेंसी ठेकेदार है। उसने रवि से शराब बनाने का तरीका सीखा। लाइसेंसी कारोबार की आड़ में नकली शराब का धंधा शुरू किया। मनीष पर 11 अपराध दर्ज हैं, जिनमें 6 आबकारी एक्ट से जुड़े हैं। बंडा में सागर रोड पर उसका बार भी था, जिसे मामला सामने आने के बाद सील कर दिया गया।
चंद्रभान उर्फ चंदू: शराब बनाने और सप्लाई का काम
ततरवारा गांव के रहने वाले चंद्रभान सिंह राजपूत उर्फ चंदू को पूरे मामले का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। उस पर नकली शराब बनाने और सप्लाई नेटवर्क चलाने का आरोप है। चंदू के मक्के के खेत में ही नकली शराब तैयार की गई थी। उसके खिलाफ 5 अपराध दर्ज हैं।
शिवांजय राजपूत: शराब बनाने से सप्लाई तक भूमिका
छापरी गांव का रहने वाला शिवांजय राजपूत सप्लाई नेटवर्क की मुख्य कड़ी है। वह चंदू का रिश्तेदार है और मनीष लोधी के संपर्क में था। शराब तैयार होने के बाद उसे आसपास के गांवों तक पहुंचाने में शिवांजय की बड़ी भूमिका रही है।
चंदू के मक्के के खेत में बनाई गई थी अवैध शराब
पुलिस के मुताबिक, 2 सितंबर को ततरवारा में चंदू के मक्के के खेत में अवैध शराब तैयार की गई थी। रवि लखेरा और मनीष लोधी ने शराब बनाने का सामान उपलब्ध कराया। इसके बाद चंदू, शिवांजय और मनीष ने मिलकर करीब 50 पेटी शराब तैयार की। फिर इसे ‘सागर गोल्ड’ के नाम से आसपास के गांवों में सप्लाई किया गया।

मध्यप्रदेश के सागर जिले के बंडा में जहरीली शराब कांड के आरोपी 30 हजार के इनामी शिवांजय राजपूत (21 वर्ष) को पुलिस ने रविवार तड़के बहरोल थाना क्षेत्र के कठुआ नाला के पास जंगल में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया और केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह से अलग-अलग सौजन्य भेंट की। इन बैठकों में प्रदेश के औद्योगिक विकास, वस्त्र क्षेत्र में निवेश, रोजगार सृजन और युवाओं के कौशल विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ।
1984 के सिख विरोधी दंगों की पीड़ित बुजुर्ग महिला को हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। न्यायमूर्ति संजीव कालगांवकर की एकलपीठ ने सीहोर जिला प्रशासन द्वारा सात लाख 23 हजार 800 रुपए की राहत राशि वापस लेने के आदेश और रिकवरी नोटिस को निरस्त कर दिया।
मुख्यमंत्री मोहन यादव की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सागर जिले में बड़ा अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। शाहगढ़ में अवैध शराब आरोपी की जमीन और NH-44 पर सौरभ ढाबे पर बुलडोजर चलाकर करोड़ों की सरकारी भूमि मुक्त कराई गई।
दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ और पितृपक्ष पर यात्रियों की भीड़ से निपटने के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है। पुणे, मुंबई और गया के लिए चलने वाली इन ट्रेनों का इटारसी और भोपाल मंडल में ठहराव रहेगा।
इंदौर में आयोजित यात्री परिवहन विजन समिट-2026 की पूरी जानकारी। जानें कैसे मध्य प्रदेश सरकार निजी भागीदारी, इलेक्ट्रिक बसों और एआई तकनीक से सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक बना रही है।
जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के 30वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालते ही उन्होंने पक्षकारों की पीड़ा, वकीलों के अधिकारों और न्याय प्रणाली पर दिए बेबाक विचार।
ग्वालियर के चर्चित अवैध हथियार खरीद-फरोख्त मामले में शान गन हाउस के संचालक अशोक अग्रवाल की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी है।
मध्य प्रदेश भाजपा कार्यालय में सीएम डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य के विकास और आगामी सेवा संकल्प अभियान की रूपरेखा साझा की। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य में छह नए एक्सप्रेस-वे बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पीथमपुर से मुंबई तक 8-लेन एक्सप्रेस-वे पहले ही बनकर तैयार है।
पांढुर्णा जिले में सदियों पुरानी और खूनी परंपरा के लिए प्रसिद्ध पारंपरिक गोटमार मेला एक बार फिर हिंसा और अफरा-तफरी का गवाह बना। जाम नदी के दोनों किनारों पर बसे पांढुर्णा और सावरगांव के ग्रामीण झंडे पर कब्जे की होड़ में आमने-सामने आ गए, जिसके बाद दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह