निर्देशक अपूर्व लखिया संग अभिनेता सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म मातृभूमि का नाम बीते दिनों से चर्चा का विषय बना हुआ है। तय रिलीज डेट होने के बावजूद इस फिल्म को आगे बढ़ाया गया है और अभी तक इसकी थिएटर्स रिलीज की तारीख तय नहीं हो पाई है।

अभी तक फिल्म की थिएटर्स रिलीज की तारीख तय नहीं हो पाई
मेकर्स फिल्म को पास कराने वरिष अफसरों से भी संपर्क साध रहे
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
निर्देशक अपूर्व लखिया संग अभिनेता सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म मातृभूमि का नाम बीते दिनों से चर्चा का विषय बना हुआ है। तय रिलीज डेट होने के बावजूद इस फिल्म को आगे बढ़ाया गया है और अभी तक इसकी थिएटर्स रिलीज की तारीख तय नहीं हो पाई है। अभी मातृभूमि को लेकर जो लेटेस्ट अपडेट सामने आ रहा है, उसे जानकर अगर आप सलमान के फैंस हैं, तो झटका लगेगा। बताया जा रहा है कि सेंसर बोर्ड की तरफ से अभी मातृभूमि की स्क्रीनिंग को लेकर संज्ञान नहीं लिया गया है।
सेंसर बोर्ड में अटकी मातृभूमि
कुछ दिन पहले ये खबर सामने आई थी कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड यानी सीबीएफएसी में सलमान खान की मातृभूमि की स्क्रीनिंग की जाएगी, ताकि बोर्ड इसे देखने के बाद फिल्म की रिलीज के लिए सर्टिफिकेट दे। अब इस मामले पर एक रिपोर्ट में नया और हैरान करने वाला दावा किया गया है।
चीन के नाम से हो रहा परहेज
बताया जा रहा है कि सेंसर बोर्ड के समक्ष मातृभूमि की स्क्रीनिंग का प्रोग्रेस अभी सही दिशा में नहीं चल रहा है। इसकी वजह से अभी बोर्ड के मेंबर्स ने इस मूवी को देखा ही नहीं है और ये भी तय नहीं है कि कब इसकी स्क्रीनिंग पर विचार होगा। चीन से संबंधित होने की वजह से मातृभूमि में देरी हो रही है।
2026 में रिलीज होना मुश्किल
मेकर्स फिल्म को पास कराने के लिए कई सरकारी अधिकारियों से संपर्क भी कर रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही इसको लेकर कोई समाधान सामने आ जाए। इस तरह से सलमान खान की मातृभूमि पर जरूर अपडेट आया है। रिपोर्ट के सामने आने के बाद ये कहा जा सकता है कि इस साल तो मातृभूमि को सिनेमाघरों में नहीं रिलीज किया जा सकता है।
गलवान वॉर पर आधारित फिल्म
गौरतलब है कि 2020 में लद्दाख की गलवान घाटी में भारत और चीन की सेना के बीच सैन्य झड़प देखने को मिली थी। इस मुद्दे पर निर्देशक अपूर्व लखिया ने मातृभूमि फिल्म को बनाया है। फिल्म में कुछ तथ्य और साक्ष्य को लेकर सेंसर बोर्ड में ये फिल्म अटक गई है, जिसकी जांच चल रही है।

निर्देशक अपूर्व लखिया संग अभिनेता सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म मातृभूमि का नाम बीते दिनों से चर्चा का विषय बना हुआ है। तय रिलीज डेट होने के बावजूद इस फिल्म को आगे बढ़ाया गया है और अभी तक इसकी थिएटर्स रिलीज की तारीख तय नहीं हो पाई है।
गणेश चतुर्थी के मौके पर सैफ अली खान ने खुद मिट्टी से इको-फ्रेंडली बप्पा तैयार किए। करीना कपूर ने सैफ और छोटे बेटे जेह की मिट्टी की मूर्ति बनाते हुए तस्वीरें शेयर की हैं।
बिग बॉस 20 के नए प्रोमो में कंटेस्टेंट काजी तौकीर ने अपने 'I am a Rockstar, Baby!' अंदाज से सलमान खान को भी अपना फैन बना लिया है। जानिए शो के लेटेस्ट अपडेट और वायरल मीम्स के बारे में।
हनुमान अंश बॉक्स आफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म भारत में 150 करोड़ रुपए के कलेक्शन के करीब पहुंच गई है। इसी बीच फिल्म को रिलीज हुए 33 दिन पूरे हो गए हैं और इसकी टीम ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके लखनऊ स्थित आधिकारिक आवास पर मुलाकात की।
बिग बॉस 20 के घर में शुरू हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा। माही विज के खुलासे, अरिश्फा-काजी की तीखी झड़प और कंटेस्टेंट्स के बीच की तकरार की पूरी विस्तृत खबर पढ़ें।
जानिए ‘बिग बॉस 20’ के कंटेस्टेंट कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू के संघर्ष की कहानी। कैसे उन्होंने ट्रक ड्राइवर बनने का सपना देखा, आधे घंटे में पहली नौकरी छोड़ी और शेफ से सोशल मीडिया क्रिएटर बने।
शांत शुरुआत और बिना किसी बड़े पीआर के 7 अगस्त को सिनेमाघरों में उतरी फिल्म हनुमान अंश ने बॉक्स आफिस पर इतिहास रच दिया है। शुरुआत में दर्शकों के लिए तरस रही इस छोटी फिल्म ने अपनी मजबूत कहानी और पॉजिटिव वर्ड आफ माउथ के दम पर वो कर दिखाया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।
बिग बॉस सीजन 20 के सेट पर सलमान खान का नया अंदाज देखने को मिला। काउबॉय लुक में नजर आए सलमान खान ने कैमरे के सामने आ रहे लोगों और पैपराजी पर अपनी नाराजगी जताई।
फिल्म हनुमान अंश का बॉक्स आफिस कलेक्शन 80 करोड़ रुपए के पार हो चुका है। पांच दिन बाद यह फिल्म सरहद पार पहुंच जाएगी। इसकी वर्ल्डवाइड रिलीज का एलान हो चुका है। 7 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म ने सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक अब तक 83.76 करोड़ कमा लिए हैं।
दावा किया जा रहा है कि अभिनेता अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ ने विमल के एक ऐड से उनके जुड़ाव को लेकर चल रहे विवाद पर महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन को अपने जवाब दे दिए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि जवाबों के बारे में और जानकारी नहीं दी गई है, क्योंकि यह मामला कानूनी पचड़ों में है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह