स्टार सुबह.. खबरों के सफरनामे में आज (06 नवंबर) बात राहुल गांधी के दावों की... राजनाथ सिंह के पलटवार की... बिहार में लगी सेंध की.. कालका एक्सप्रेस के काल बनने की... एमपी में बिजली विभाग के सीजीएम पर गिरी गाज की

नमस्कार,
स्टार सुबह.. खबरों के सफरनामे में बात राहुल गांधी के दावों की... राजनाथ सिंह के पलटवार की... बिहार में लगी सेंध की.. कालका एक्सप्रेस के काल बनने की... एमपी में बिजली विभाग के सीजीएम पर गिरी गाज की.
नई दिल्ली. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आखिरकार एक बड़ा हमला बोलते हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव की मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर धांधली का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि चुनाव आयोग (ईसी) के माध्यम से 25 लाख वोटों की चोरी की गई, जिसके कारण कांग्रेस जीता हुआ राज्य हार गई। विस्तार से पढ़िए...
जमुई (बिहार). रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार (05 नवंबर 2025) को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के भारतीय सेना पर दिए गए बयान को लेकर उन पर जमकर निशाना साधा। सिंह ने राहुल गांधी पर सशस्त्र बलों को राजनीति में घसीटने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस नेता देश में 'अराजकता' फैलाना चाहते हैं। विस्तार से पढ़िए...
बिहार में बड़ी सेंध... जनसुराज का प्रत्याशी भाजपा में शामिल
बिहार. बिहार में विधानसभा चुनाव के रण के बीच भाजपा ने बड़ी सेंध लगा ली है। इससे राज्य में सियासी हलचल बढ़ गई है। वहीं दावा यह भी किया जा रहा है कि और भी नेता पार्टी में शामिल होंगे। मुंगेर में भाजपा ने जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर को एक बार फिर झटका दिया है। मुंगेर विधानसभा से जनसुराज के प्रत्याशी भाजपा में शामिल हो गए हैं, जिससे मुंगेर विधानसभा में एनडीए की स्थिति मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। विस्तार से पढ़िए..
कालका एक्सप्रेस बनी काल... सात की मौत... टुकड़ों में मिले शव
मिर्जापुर. छत्तीसगढ़ के बिलापुर ट्रेन हादसे में 11 लोगों की मौत का दर्द लोग भूले भी नहीं थे और अगली सुबह उत्तर प्रदेश में हुए हादसे ने झकझोर कार रख दिया। दरअसल, यूपी के मिर्जापुर में कालका एक्सप्रेस ट्रेन से 10-12 श्रद्धालु कट गए। इनमें मौके पर ही सात महिलाओं की मौत हो गई। कई गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद स्टेशन में अफरा-तफरी मच गई। विस्तार से पढ़िए...
भोपाल. मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के चीफ जनरल मैनेजर एके जैन (सीजीएम) को सीएम डॉ. मोहन यादव ने हटाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अन्नदाता का हित हमारे लिए सर्वोपरि है। किसानों के कल्याण के लिए हमारी सरकार पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है। किसानों को हर हाल में 10 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाएगी। विस्तार से पढ़िए...
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरु नानक जयंती के पावन अवसर पर भोपाल के अरेरा कॉलोनी स्थित प्रसिद्ध गुरुद्वारा में माथा टेका। उन्होंने शबद कीर्तन (गुरुवाणी) का श्रवण किया और सभी देशवासियों को 'गुरुपरब' की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री ने वाहेगुरु जी से मध्य प्रदेश के निवासियों की सुख-समृद्धि और सर्व-कल्याण के लिए प्रार्थना की। विस्तार से पढ़िए...
जबलपुर। स्टार. केंद्रीय विद्यालय खमरिया की 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली दो छात्राओं के शव बुधवार की सुबह पिकनिक स्पॉट भदभदा में पत्थरों के बीच फंसे मिले। छात्राओं की तलाश में सुबह से रेस्क्यू आपरेशन चलाया जा रहा था। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। देर शाम परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करते हुए बच्चियों की तलाश शुरू की थी। शव मिलने के बाद अब यह पता लगाने जुटी है कि यह हादसा है या हत्या। विस्तार से पढ़िए..
नई दिल्ली. दुनियाभर में एआई कंपनियां अपने डेटा सेंटर को लेकर काम कर रही हैं। कोई धरती पर या फिर कोई समंदर के अंदर डेटा सेंटर बना रहा है। इस दिशा में गूगल एक कदम आगे निकलता नजर आ रहा है। अब गूगल अंतरिक्ष में एआई कंप्यूटिंग सिस्टम को बनाने जा रहा है, जिसको आगे डेटा सेंटर के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। विस्तार से पढ़िए..
चलते- चलते...
"साथ" के लिए "स्वार्थ " छोड़ दीजिए पर "स्वार्थ " के लिए "साथ" मत छोड़िए...!!
आज की बड़ी खबरें: भारत-फ्रांस के बीच 114 राफेल जेट का महासौदा। मध्य प्रदेश में रुद्राक्ष महोत्सव की तैयारी और एपस्टीन फाइल विवाद पर पहली FIR। पढ़ें देश-प्रदेश का पूरा अपडेट।
हर सुबह खबरों से अपडेट रहें.. स्टार सुबह का 12 फरवरी का बुलेटिन
स्टार सुबह बुलेटिन में (9 फरवरी) देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के साथ हम हाजिर हैं। एक ओर जहाँ रूस में भारतीय छात्रों पर हुए हमले को लेकर विदेश मंत्रालय एक्शन में है।
इस्लामाबाद में 69 की मौत, मॉस्को में रूसी अधिकारी पर फायरिंग, पंजाब में आप नेता की हत्या और मप्र में राजनीतिक नियुक्तियों का काउंटडाउन।
आज की बड़ी खबरें: सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट। सुप्रीम कोर्ट का स्कूलों के लिए ऐतिहासिक फैसला। मध्य प्रदेश में संविदा महासम्मेलन और अनुराग जैन का वर्ल्ड रिकॉर्ड।
देश-दुनिया की प्रमुख खबरें: संसद का बजट सत्र शुरू, बीटिंग द रिट्रीट 2026 संपन्न, मध्य प्रदेश में पुलिस कमिश्नर सहित 14 IPS बदले गए और फास्टैग KYC की अनिवार्यता खत्म।
आज की सुर्खियां मदर ऑफ ऑल डील... धार्मिक मर्यादा और प्रशासनिक निष्ठा के बीच के टकराव से लेकर मध्य प्रदेश के विकास पथ पर बढ़ते कदमों तक फैली हुई हैं।
स्टार सुबह, खबरों के सफरनामे में आज ( 20 जनवरी 2026) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.
खबरों के सफरनामे में आज ( 19 जनवरी 2026) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.
स्टार सुबह, खबरों के सफरनामे में आज ( 17 जनवरी 2026) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह