मई और जून के मौसम में उलटफेर से इस साल मानसून का गणित उलझ गया है। सवाल यह है कि क्या मानसून अपने सामान्य समय पर दस्तक देगा या फिर देरी से आयेगा। मई में आमतौर पर भीषण गर्मी और नौतपा रहता है, वहीं जून में शुरुआती दिनों में आंधी और बारिश की स्थिति बनती है।

जल्दी आते-आते रुका मानसून, समय पर पहुंचने की आहट
भ्मेपाल. स्टार समाचार वेब
मई और जून के मौसम में उलटफेर से इस साल मानसून का गणित उलझ गया है। सवाल यह है कि क्या मानसून अपने सामान्य समय पर दस्तक देगा या फिर देरी से आयेगा। मई में आमतौर पर भीषण गर्मी और नौतपा रहता है, वहीं जून में शुरुआती दिनों में आंधी और बारिश की स्थिति बनती है। सामान्यत: इन स्थितियों में प्री-मानसून की हलचल और फिर मानसून का प्रवेश होता है। लेकिन इस साल मई और जून में मौसम का समीकरण बदला हुआ नजर आया। मई जहां आंधी, बारिश और ओले वाला मौसम रहा, वहीं जून में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी और लू जैसे हालात बने। हालांकि 11 जून को मानसून की हलचलों में तेजी देखी जा रही है, जिसके आगे बढ़ने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार मानसून की हलचलें तेज हुईं है। मौसम विभाग ने 14-15 जून को मध्य और पूर्वी भारत के हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रवेश करने की संभावना जताई है। मानसून की उत्तरी सीमा वर्तमान में मुंबई, अहिल्यानगर, आदिलाबाद, भवानीपटना, पुरी और बालुरघाट से होकर गुजर रही है। उत्तर-पूर्व राजस्थान और पूर्वी यूपी में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात भी बने हुए हैं। वहीं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक एक ट्रफ लाइन सक्रिय है। बंगाल की खाड़ी में उत्तरी ओडिशा के ऊपर बने चक्रवात के कम दबाव क्षेत्र में परिवर्तित होकर पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। तमिलनाडु पर शियर जोन भी बना हुआ है। इन सभी परिस्थितियों के चलते प्रदेश में बादल और बारिश की स्थिति बन रही है। 15 जून को मानसून के मंडला व बालाघाट के रास्ते प्रदेश में प्रवेश करने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार मई में पूरे माह साइक्लोनिक सकुर्लेशन, वेस्टर्न डिस्टरबेंस और ट्रफ की एक्टिविटी देखने को मिली। लगातार सिस्टम एक्टिव होते रहने के कारण आंधी-बारिश और ओले का दौर भी चलता रहा। पूरे माह प्रदेश के किसी न किसी जिले में आंधी और बारिश देखी गई। इधर जून शुरु होते ही मौसम ने फिर चौका दिया। सूरज के तीखे तेवरों ने मई जैसी भीषण गर्मी और लू के हालात बना दिये। प्रदेश के कई जिलों में पारा 45 से 46 डिग्री तक दर्ज किया गया।
मई के अंत में सिस्टम एक्टिव होते रहने के कारण आंधी-बारिश की स्थिति से यह अनुमान था कि इस साल मानसून जल्दी आ जायेगा। देश में एंटर होने के बाद मानसून महाराष्टÑ और छत्तीसगढ़ में एक ही जगह पर ठह गया और आगे नहीं बढ़ा। जून में लू की घूसपैठ ने प्रदेश में मानसून की एंट्री को रोक दिया और जल्दी मानसून से राहत की उम्मीद पर पानी फेर दिया।
प्रदेश में सामान्यत: 15 जून तक मानसून दस्तक दे देता है। पिछले 10 सालों में चार बार ही, वर्ष 2015और 2020(14 जून), 2021 (09 जून) और 2022 (16 जून), मानसून ने अपने सामान्य अवधि में प्रदेश में प्रवेश किया है। पिछले दो सालों से मानसून 20 जून के बाद ही आया है। मौसम विभाग का अनुमान के मुताबिक मानूसन आया, तो पिछले साल की तुलना में जल्दी आ जायेगा।
पिछले साल की तरह इस साल भी प्रदेश में अच्छी बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार इस साल मानसून सामान्य से बेहतर रहने की उम्मीद है। प्रदेश में बारिश का सामान्य औसत 38-39 इंच है। पिछले दस सालों में तीन बार 2015 (32.4 इंच), 2017 (29.9 इंच), 2018 (34.3 इंच), सामान्य औसत से कम बारिश हुई है। वर्ष 2019 में प्रदेश में भारी बारिश (53.0 इंच) दर्ज की गई।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।