मध्य प्रदेश में एक बार फिर मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो गया है। सबसे गंभीर हालात डिंडोरी जिले में बने हैं, जहां शनिवार रात से लेकर रविवार सुबह तक लगातार 10 घंटों में 6 इंच से अधिक रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई है। इधर, राजधानी भोपाल में सुबह से ही तेज बारिश हो रही है। शहर की अधिकांश सड़कें लबालब हो गई हैं। शहर की निचली बस्तियों में नालियां चोक होने से पानी भर गया है।

डिंडोरी जिले में लगातार 10 घंटे की भारी बारिश से हालात बिगड़े
प्रशासन ने आनन-फानन में 7 परिवारों रैन बसेरा में किया शिफ्ट
राजधानी भोपाल में भी तेज बारिश, रीवा-सीधी के लिए चेतावनी

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश में एक बार फिर मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो गया है। सबसे गंभीर हालात डिंडोरी जिले में बने हैं, जहां शनिवार रात से लेकर रविवार सुबह तक लगातार 10 घंटों में 6 इंच से अधिक रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई है। मूसलाधार बारिश के चलते नर्मदा, खरमेर और चकरार नदियां रौद्र रूप में आ गई हैं, जिससे पूरे जिले का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। पुल डूबने से डिंडोरी का जबलपुर, मंडला, अमरकंटक और शहडोल मार्ग से संपर्क टूट गया है। नर्मदा तट के निचले इलाकों में 3 से 4 फीट तक पानी भर गया है। जहां आनन-फानन में सात से अधिक परिवारों को सुरक्षित रैन बसेरा में शिफ्ट किया गया। जिला मुख्यालय का मुख्य पुल और जबलपुर मार्ग का जोगी टिकरिया पुल सुबह से ही पानी में डूब गए। इधर, राजधानी भोपाल में सुबह से ही तेज बारिश हो रही है। शहर की अधिकांश सड़कें लबालब हो गई हैं। शहर की निचली बस्तियों में नालियां चोक होने से पानी भर गया है।

प्रशासन ने रोका आवागमन
डिंडोरी के साथ आसपास के जिलों में लगातार हो रही बारिश से बजाग, करंजिया और समनापुर ब्लॉक में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। नर्मदा नदी का जलस्तर इतनी तेजी से बढ़ा कि जिला मुख्यालय और जोगी टिकरिया पुल सुबह 5:30 बजे जलमग्न हो गए। प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से दोनों ओर बैरिकेड्स लगाकर आवागमन पूरी तरह रोक दिया है। रास्ते बंद होने के कारण सड़कों के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं और सैकड़ों यात्री रास्ते में ही फंसे हुए हैं।

घरों में घुसा 4 फीट पानी
नर्मदा नदी के तट पर स्थित सभी प्रमुख मंदिर और घाट पूरी तरह डूब चुके हैं। तटवर्ती बस्तियों में 3 से 4 फीट तक पानी भर जाने से लोगों के घरों का सामान बह गया और भारी नुकसान हुआ है। डिंडोरी कलेक्टर के निर्देश पर एसडीआरएफ और पुलिस की टीमों को तैनात किया गया है। निचले इलाकों को खाली कराकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि वे उफनते नदी-नालों के पास न जाएं।

रीवा, सीधी में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश के ऊपर से एक ट्रफ लाइन गुजर रही है। साथ ही, पश्चिम बंगाल में बने चक्रवाती परिसंचरण के असर से एक कम दबाव का क्षेत्र विकसित हुआ है। इसके प्रभाव से आने वाले दिनों में बारिश का यह दौर और तेज हो सकता है। मौसम विभाग ने रीवा, सीधी और दतिया जिलों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास के पुंजापुरा में 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा' का स्वागत किया और प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल को सराहा। साथ ही 35 लाख पेंशनर्स के खाते में राशि अंतरित की।
रामपुर बाघेलान के माधवगढ़ और जैतवारा वितरण क्षेत्रों में बिजली चोरी और बकाया वसूली के लिए सघन जांच अभियान चला। माधवगढ़ में 39 और जैतवारा क्षेत्र में 104 प्रकरण दर्ज किए गए।
सतना और मैहर स्टेशनों पर जल्द एम-यूटीएस सहायक यात्रियों के बीच पहुंचकर जनरल टिकट जारी करेंगे। मोबाइल और ब्लूटूथ प्रिंटर से टिकट मिलने पर काउंटर की लंबी कतार, समय और खुले पैसे की परेशानी घटेगी।
दशहरा और नवरात्रि से पहले सतना शहर में बिजली व्यवस्था सुधारने का अभियान शुरू हुआ। बाजार में झुके तार ऊंचे किए जा रहे हैं, जबकि फीडर और डीटीआर स्तर पर लाइन लॉस की जांच होगी।
भोपाल के जहांगीराबाद थाने में वकील से मारपीट और विवाद के बाद निलंबित किए गए TI राजन सिंह अहिरवार का वीडियो सामने आया है। उन्होंने महिला अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए और खुद को बेकसूर बताया।
मध्य प्रदेश के 70 हजार शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! जबलपुर हाईकोर्ट ने पहली नियुक्ति से सेवा जोड़ने और 4 हफ्ते में आदेश पालन के दिए निर्देश। जानिए एरियर, वेतन वृद्धि और पूरी खबर।
इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में फ्लैट में हुए विवाद के बाद पुलिस ने छापेमारी कर 55 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजस्थान से ड्रग्स सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी का 4 दिन बाद निकाह था, जिसे पुलिस ने इंदौर बुलाकर धर दबोचा।
मध्य प्रदेश बीजेपी में करीब 8 महीने बाद पूर्णकालिक प्रदेश संगठन महामंत्री की नियुक्ति हो गई है। आरएसएस पृष्ठभूमि के चंद्रशेखर को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। जानिए कौन हैं चंद्रशेखर और उनका राजनीतिक सफर।
मध्य प्रदेश में 25 सितंबर 2026 से ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से 351 बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। जानिए रूट, सुविधाएं और योजना की पूरी जानकारी।
अमरपाटन के निजी स्कूल में फीस बकाया होने पर कक्षा 10वीं के छात्र को परीक्षा से रोकने का आरोप है। विवाद के बाद छात्र और भाई से मारपीट मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।