भोपाल के रवीन्द्र भवन में आपातकाल दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लोकतंत्र सेनानियों और मीसाबंदियों को करेंगे सम्मानित।

भोपाल. स्टार समाचार वेब
राजधानी भोपाल के रवीन्द्र भवन में शुक्रवार यानी 26 जून 2026 को 'आपातकाल दिवस' पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से आपातकाल के काले अध्याय को याद करते हुए लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले योद्धाओं को नमन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वे आपातकाल के दौरान लोकतंत्र को बचाने के लिए संघर्ष करने वाले मीसाबंदियों और उनके परिवारों का विशेष सम्मान करेंगे। आयोजकों के अनुसार, इस समारोह में प्रदेश भर से लगभग दो हजार परिवार, लोकतंत्र सेनानी संघ के पदाधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।
25 जून 1975 की वह तारीख, जब देश पर आपातकाल थोपा गया था, भारतीय इतिहास का सबसे विवादास्पद और काला दौर माना जाता है। मार्च 1977 तक चले इस आपातकाल के दौरान नागरिकों के मौलिक अधिकारों पर प्रतिबंध लगा दिए गए थे और विपक्ष के तमाम नेताओं व कार्यकर्ताओं को जेल में डाल दिया गया था।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए लिखा, "25 जून 1975... देश के लोकतंत्र का सबसे काला दिन। इंदिरा सरकार के अहंकार ने आपातकाल लागू किया था। मैं उन सभी लोकतंत्र के प्रहरियों को सादर नमन करता हूँ जिन्होंने उस विभीषिका के विरुद्ध डटकर संघर्ष किया।" उन्होंने सभी से लोकतंत्र की रक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लेने का आह्वान भी किया।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को आपातकाल की परिस्थितियों और लोकतांत्रिक मूल्यों के महत्व से अवगत कराना है। साथ ही, उन सभी सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करना है जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी लोकतंत्र की मशाल को बुझने नहीं दिया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास के पुंजापुरा में 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा' का स्वागत किया और प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल को सराहा। साथ ही 35 लाख पेंशनर्स के खाते में राशि अंतरित की।
रामपुर बाघेलान के माधवगढ़ और जैतवारा वितरण क्षेत्रों में बिजली चोरी और बकाया वसूली के लिए सघन जांच अभियान चला। माधवगढ़ में 39 और जैतवारा क्षेत्र में 104 प्रकरण दर्ज किए गए।
सतना और मैहर स्टेशनों पर जल्द एम-यूटीएस सहायक यात्रियों के बीच पहुंचकर जनरल टिकट जारी करेंगे। मोबाइल और ब्लूटूथ प्रिंटर से टिकट मिलने पर काउंटर की लंबी कतार, समय और खुले पैसे की परेशानी घटेगी।
दशहरा और नवरात्रि से पहले सतना शहर में बिजली व्यवस्था सुधारने का अभियान शुरू हुआ। बाजार में झुके तार ऊंचे किए जा रहे हैं, जबकि फीडर और डीटीआर स्तर पर लाइन लॉस की जांच होगी।
भोपाल के जहांगीराबाद थाने में वकील से मारपीट और विवाद के बाद निलंबित किए गए TI राजन सिंह अहिरवार का वीडियो सामने आया है। उन्होंने महिला अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए और खुद को बेकसूर बताया।
मध्य प्रदेश के 70 हजार शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! जबलपुर हाईकोर्ट ने पहली नियुक्ति से सेवा जोड़ने और 4 हफ्ते में आदेश पालन के दिए निर्देश। जानिए एरियर, वेतन वृद्धि और पूरी खबर।
इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में फ्लैट में हुए विवाद के बाद पुलिस ने छापेमारी कर 55 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजस्थान से ड्रग्स सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी का 4 दिन बाद निकाह था, जिसे पुलिस ने इंदौर बुलाकर धर दबोचा।
मध्य प्रदेश बीजेपी में करीब 8 महीने बाद पूर्णकालिक प्रदेश संगठन महामंत्री की नियुक्ति हो गई है। आरएसएस पृष्ठभूमि के चंद्रशेखर को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। जानिए कौन हैं चंद्रशेखर और उनका राजनीतिक सफर।
मध्य प्रदेश में 25 सितंबर 2026 से ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से 351 बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। जानिए रूट, सुविधाएं और योजना की पूरी जानकारी।
अमरपाटन के निजी स्कूल में फीस बकाया होने पर कक्षा 10वीं के छात्र को परीक्षा से रोकने का आरोप है। विवाद के बाद छात्र और भाई से मारपीट मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह