भोपाल नगर निगम परिषद की ISBT मीटिंग हॉल में हुई बैठक में टैक्स बढ़ाने और मास्टर प्लान लागू करने की मांग को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। विपक्ष और पार्षदों ने शहर की समस्याओं पर उठाए सवाल।

भोपाल नगर निगम परिषद की बुधवार को आईएसबीटी (ISBT) स्थित मीटिंग हॉल में आयोजित बैठक शुरुआत से ही काफी हंगामेदार रही। बैठक की कार्रवाई शुरू होते ही शहर के विकास, कर प्रणाली और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई अहम मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोक देखने को मिली। पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को जोरदार तरीके से उठाया।
बैठक की शुरुआत में ही नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी ने शहर में टैक्स बढ़ाए जाने का कड़ा विरोध किया। उन्होंने महापौर मालती राय के पिछले बजट भाषण का हवाला देते हुए सवाल उठाया कि जब मार्च में बजट पेश करते समय यह स्पष्ट किया गया था कि शहरवासियों पर कोई नया कर नहीं लादा जाएगा, तो बाद में विभिन्न इलाकों के परिक्षेत्र बदलकर जनता पर टैक्स का अतिरिक्त बोझ क्यों डाला गया।
इस पर जवाब देते हुए महापौर मालती राय ने स्पष्ट किया कि परिक्षेत्रों में बदलाव एक नियमित प्रक्रिया है और इन्हें नियमानुसार बदला गया है। हालांकि, नेता प्रतिपक्ष ने आपत्ति जताते हुए कहा कि यदि यह नियमित प्रक्रिया थी, तो इसकी पारदर्शी जानकारी बजट भाषण में क्यों नहीं दी गई और जनता पर बोझ डालने से पहले परिषद के समक्ष स्थिति स्पष्ट क्यों नहीं की गई।
बैठक के दौरान कांग्रेस पार्षदों ने भोपाल का नया मास्टर प्लान तत्काल लागू करने की पुरजोर मांग की। मास्टर प्लान की मांग को लेकर पार्षदों ने परिषद अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी की आसंदी को घेर लिया और नारेबाजी की। पार्षदों का तर्क था कि शहर के व्यवस्थित विकास के लिए मास्टर प्लान का लागू होना बेहद आवश्यक है।
इस बीच विवाद बढ़ने पर परिषद अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को इस प्रकार के नीतिगत मुद्दों को बजट पर चर्चा के दौरान ही उठाना चाहिए था। जवाब में शबिस्ता जकी ने कहा कि बैठक से कुछ मिनट पहले ही दस्तावेज और जानकारियां मिलने के कारण पहले से पूरी तैयारी करना और विस्तृत अध्ययन करना संभव नहीं हो पाता है।
बैठक के एजेंडे में शहर के आम नागरिकों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को शामिल न किए जाने पर विपक्ष ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। विपक्ष का आरोप है कि परिषद की बैठकों में ऐसे विषयों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए जिनका सीधा प्रभाव शहर की जनता पर पड़ता है।
वर्तमान में बारिश के बाद से राजधानी की कई प्रमुख सड़कें बदहाल स्थिति में हैं। जगह-जगह सड़कें खुदी हुई हैं और गड्ढों के कारण नागरिकों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। इसके अलावा जलभराव और लचर सफाई व्यवस्था जैसी गंभीर समस्याओं पर भी एजेंडे में चर्चा का कोई प्रावधान नहीं रखा गया था, जिससे पार्षदों में रोष देखा गया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 20 अक्टूबर को उज्जैन से अयोध्या तक 950 किमी की 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा' शुरू करेंगे। जानिए इस 70 दिवसीय पैदल यात्रा का रूट, धार्मिक अनुष्ठान और मुख्य उद्देश्य।
भोपाल के नीलम पार्क में कोरोना काल के आयुष डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ का 11वें दिन भी प्रदर्शन जारी। अर्धनग्न होकर और PPE किट पहनकर स्वास्थ्यकर्मियों ने संविदा बहाली की मांग की।
मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का पोर्टल दोबारा खोलने को लेकर मंत्री निर्मला भूरिया और नरेंद्र शिवाजी पटेल के बयानों में विरोधाभास सामने आया है। जानें पूरी खबर और कांग्रेस की प्रतिक्रिया।
भोपाल के ऐशबाग इलाके में डबल मर्डर सनसनीखेज मामला। पूर्व एएसआई योगेश मरावी ने पत्नी विनीता और साली मेघा उइके की दिनदहाड़े बेरहमी से हत्या की थी। कोर्ट ने आरोपी को दोहरी उम्रकैद की सजा सुनाई है।
मध्य प्रदेश में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने सीएम हाउस घेराव के लिए विशाल रैली निकाली। रोशनपुरा चौराहे पर पुलिस ने रोका, आंदोलनकारियों की चेतावनी- आदेश मिलने तक जारी रहेगा प्रदर्शन।
सतना के मझगवां में पुश्तैनी जमीन पर प्लांटेशन के विरोध में जयस ने प्रदर्शन किया। वन विभाग पर मनमानी के आरोप लगाते हुए संगठन ने वनाधिकार पट्टे, ग्रामसभा के अधिकार और पेसा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग उठाई।
9,850 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाला सागर-सतना ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे बुंदेलखंड और विंध्य को नई सड़क कनेक्टिविटी दे सकता है। सर्वे और डीपीआर जारी हैं, जबकि नागौद, उचेहरा और पतेरी क्षेत्र में संभावित संपर्क बिंदुओं पर नजरें टिकी हैं।
सांसद गणेश सिंह ने निर्माणाधीन सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का निरीक्षण कर गुणवत्ता और समयसीमा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शासकीय मेडिकल कॉलेज सतना में 150 एमबीबीएस विद्यार्थियों ने श्वेत कोट पहनकर चिकित्सा सेवा की शपथ ली।
सतना नगर निगम की एमआईसी और स्मार्ट सिटी बोर्ड बैठक में पेयजल, सड़क, जल निकासी, खेल सुविधाओं और सौंदर्यीकरण के प्रस्ताव मंजूर हुए। 1080 श्रमिकों की सेवा बढ़ी, 179 हितग्राहियों को आवास योजना में पात्रता मिली।
आज यानी गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य के विकास से जुड़े कई ऐतिहासिक और दूरगामी प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इस बैठक में औद्योगिक विकास, शिक्षा, सिंचाई, आयुष और महिला एवं बाल विकास क्षेत्र से जुड़े कई बड़े फैसले लिए गए। राज्य सरकार ने जबलपुर से इंदौर तक बनने वाले महत्वपूर्ण इकोनॉमिक कॉरिडोर के एकीकृत विकास के लिए एक विशेष कंपनी के गठन को मंजूरी दी है।