सांसद गणेश सिंह ने निर्माणाधीन सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का निरीक्षण कर गुणवत्ता और समयसीमा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शासकीय मेडिकल कॉलेज सतना में 150 एमबीबीएस विद्यार्थियों ने श्वेत कोट पहनकर चिकित्सा सेवा की शपथ ली।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
निमार्णाधीन सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में ऐसी कोई खामी नहीं रहनी चाहिए, जिसकी शिकायत भवन हस्तांतरण के बाद सामने आए। छत से पानी टपकने, प्लास्टर गिरने या निर्माण की गुणवत्ता में कमी जैसी समस्याओं की गुंजाइश खत्म करते हुए काम पूरा किया जाए। सांसद गणेश सिंह ने अस्पताल के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को स्पष्ट निर्देश दिए कि गुणवत्ता से किसी भी स्थिति में समझौता न हो। सांसद ने निरीक्षण के दौरान अस्पताल का नक्शा देखकर विभिन्न ब्लॉकों, प्रस्तावित व्यवस्थाओं और उनमें उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अस्पताल का निर्माण भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए, ताकि मरीजों को बेहतर उपचार सुविधाएं मिल सकें।
गणेश सिंह ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग बड़ी संख्या में इलाज कराने पहुंचते हैं। ऐसे में भवन की मजबूती, सुरक्षा और सुविधाओं की गुणवत्ता सीधे मरीजों के हित से जुड़ी है। निर्माण में लापरवाही का खामियाजा अंतत: आम जनता को भुगतना पड़ता है। इसलिए संबंधित अधिकारी नियमित निगरानी कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्धारित समय-सीमा में काम पूरा करने पर जोर देते हुए कहा कि अनावश्यक देरी से अस्पताल की सुविधाओं का लाभ मरीजों तक पहुंचने में विलंब नहीं होना चाहिए। हालांकि, काम जल्दी पूरा करने के नाम पर गुणवत्ता से समझौता भी स्वीकार्य नहीं होगा।
श्वेत कोट पहनकर 150 नए विद्यार्थियों ने लिया चिकित्सा सेवा का संकल्प
शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय सतना में बुधवार को एमबीबीएस प्रथम वर्ष के 150 नवप्रवेशित विद्यार्थियों के फाउंडेशन कोर्स के समापन अवसर पर श्वेत कोट समारोह एवं चरक शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सांसद गणेश सिंह और महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. सुनील अग्रवाल की उपस्थिति में विद्यार्थियों ने चिकित्सा सेवा, नैतिकता और मानवता के मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की।
प्रोफेसर डॉ. गजानन डी. ढोकिकर ने फाउंडेशन कोर्स, श्वेत कोट समारोह और चरक शपथ के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्वेत कोट सेवा समर्पण, करुणा और अनुशासन का प्रतीक है। अधिष्ठाता डॉ. सुनील अग्रवाल ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लेने और महाविद्यालय के नियमों का पालन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि चिकित्सा शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज और मानवता के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संकल्प भी है। उन्होंने परिसर में रैगिंग के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति का उल्लेख करते हुए सुरक्षित एवं सम्मानजनक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जताई।
सांसद गणेश सिंह ने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि चिकित्सा का क्षेत्र सेवा और संवेदना से जुड़ा है। मरीजों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देना प्रत्येक चिकित्सक का दायित्व है। उन्होंने महाविद्यालय परिसर में विकसित किए जा रहे 650 बिस्तरों के नवीन अस्पताल का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी। उन्होंने संस्थान के विकास और समस्याओं के समाधान में सहयोग का आश्वासन भी दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रियंका चौबे ने किया तथा आभार डॉ. शिल्पी वशिष्ठ ने व्यक्त किया। आयोजन में महाविद्यालय के प्राध्यापकों, अभिभावकों और कर्मचारियों की सहभागिता रही।

भोपाल के ऐशबाग इलाके में डबल मर्डर सनसनीखेज मामला। पूर्व एएसआई योगेश मरावी ने पत्नी विनीता और साली मेघा उइके की दिनदहाड़े बेरहमी से हत्या की थी। कोर्ट ने आरोपी को दोहरी उम्रकैद की सजा सुनाई है।
मध्य प्रदेश में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने सीएम हाउस घेराव के लिए विशाल रैली निकाली। रोशनपुरा चौराहे पर पुलिस ने रोका, आंदोलनकारियों की चेतावनी- आदेश मिलने तक जारी रहेगा प्रदर्शन।
सतना के मझगवां में पुश्तैनी जमीन पर प्लांटेशन के विरोध में जयस ने प्रदर्शन किया। वन विभाग पर मनमानी के आरोप लगाते हुए संगठन ने वनाधिकार पट्टे, ग्रामसभा के अधिकार और पेसा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग उठाई।
9,850 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाला सागर-सतना ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे बुंदेलखंड और विंध्य को नई सड़क कनेक्टिविटी दे सकता है। सर्वे और डीपीआर जारी हैं, जबकि नागौद, उचेहरा और पतेरी क्षेत्र में संभावित संपर्क बिंदुओं पर नजरें टिकी हैं।
सांसद गणेश सिंह ने निर्माणाधीन सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का निरीक्षण कर गुणवत्ता और समयसीमा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शासकीय मेडिकल कॉलेज सतना में 150 एमबीबीएस विद्यार्थियों ने श्वेत कोट पहनकर चिकित्सा सेवा की शपथ ली।
सतना नगर निगम की एमआईसी और स्मार्ट सिटी बोर्ड बैठक में पेयजल, सड़क, जल निकासी, खेल सुविधाओं और सौंदर्यीकरण के प्रस्ताव मंजूर हुए। 1080 श्रमिकों की सेवा बढ़ी, 179 हितग्राहियों को आवास योजना में पात्रता मिली।
आज यानी गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य के विकास से जुड़े कई ऐतिहासिक और दूरगामी प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इस बैठक में औद्योगिक विकास, शिक्षा, सिंचाई, आयुष और महिला एवं बाल विकास क्षेत्र से जुड़े कई बड़े फैसले लिए गए। राज्य सरकार ने जबलपुर से इंदौर तक बनने वाले महत्वपूर्ण इकोनॉमिक कॉरिडोर के एकीकृत विकास के लिए एक विशेष कंपनी के गठन को मंजूरी दी है।
मध्यप्रदेश की मंदसौर पुलिस ने बिना नंबर की स्कॉर्पियो से एक करोड़ 29 लाख कैश पकड़ा है। रकम कार में अलग-अलग बॉक्स बनाकर छिपाई गई थी। मामले में उत्तर प्रदेश के दो लोगों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ कर रही है कि रकम किसकी है, कहां से आई और कहां ले जाई जा रही थी।
भोपाल के मिसरोद इलाके में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन के दौरान अभद्र व्यवहार करने वाले TI रतन सिंह को निलंबित कर दिया गया है। 'जय जोहार' नारे को लेकर हुए विवाद और सरकार व विपक्ष की प्रतिक्रिया की पूरी विस्तृत जानकारी पढ़ें।
मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन कर दिया है। रिटायर्ड आईएएस मलय श्रीवास्तव को अध्यक्ष बनाया गया है। जानिए आयोग के कार्य

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह