बीना, कसारा और कोटा में चल रहे रीमॉडलिंग व निर्माण कार्यों के कारण अक्टूबर में भोपाल से गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। जानें पूरी कैंसिलेल ट्रेन लिस्ट, बदले हुए रूट और जरूरी अपडेट।

यात्रीगण कृपया ध्यान दें
भोपाल। स्टार समाचार वेब
भारतीय रेलवे द्वारा भोपाल मंडल और आसपास के क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विकास, यार्ड रीमॉडलिंग, तीसरी रेल लाइन और स्टेशन पुनर्विकास के कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। बीना-आगासौद यार्ड रीमॉडलिंग, कसारा में तीसरी लाइन और कोटा जंक्शन पर चल रहे निर्माण कार्यों के चलते अक्टूबर महीने में रेल यातायात पर काफी असर पड़ेगा। इस वजह से मध्य प्रदेश और आसपास के हजारों यात्रियों की यात्रा प्रभावित होने की संभावना है। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का नया स्टेटस जरूर जांच लें।
विभिन्न विकास कार्यों के कारण रेलवे ने कुल 22 ट्रेनों को पूरी तरह से रद्द कर दिया है। इनमें ललितपुर-बीना मेमू, बीना-कटनी मुड़वारा मेमू, जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन श्रीधाम एक्सप्रेस, भोपाल-ग्वालियर इंटरसिटी, भोपाल-दमोह राज्यरानी एक्सप्रेस और भोपाल-खजुराहो महामना एक्सप्रेस जैसी कई प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं, जो अक्टूबर के अलग-अलग दिनों (मध्य अक्टूबर तक) में नहीं चलेंगी। इसके अलावा, आगासौद यार्ड के काम के कारण दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के कुल 12 फेरे भी रद्द किए गए हैं। वहीं, इटारसी-भोपाल एक्सप्रेस (11271) और भोपाल-इटारसी एक्सप्रेस (11272) को 9 से 15 अक्टूबर तक दमोह पर शॉर्ट टर्मिनेट और ओरिजिनेट किया जाएगा, जिससे यह दमोह और भोपाल के बीच आंशिक रूप से बंद रहेंगी।
कसारा में तीसरी रेल लाइन के निर्माण कार्य के चलते सीएसएमटी-गोरखपुर, दादर-बलिया, पुष्पक एक्सप्रेस, एलटीटी-लखनऊ और पंजाब मेल समेत कुल 23 ट्रेनों का मार्ग बदला गया है। इन ट्रेनों को कल्याण-करजत-पुणे-मनमाड या जलगांव-नंदुरबार-बसई रोड जैसे वैकल्पिक मार्गों से चलाया जाएगा। इसके अलावा, कोटा जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर पुनर्विकास कार्य 18 अक्टूबर तक जारी रहेगा, जिसके कारण बीना-कोटा पैसेंजर को सोगरिया स्टेशन पर ही शॉर्ट टर्मिनेट/ओरिजिन किया जाएगा। वहीं, भोपाल-जोधपुर और जबलपुर-अजमेर एक्सप्रेस कोटा जंक्शन को बायपास करते हुए गुरला-सोगरिया मार्ग से गुजरेंगी।
यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर यह है कि रानी कमलापति-संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस (22169/22170) के अक्टूबर में होने वाले कैंसिलेशन को संशोधित कर दिया गया है। 28 सितंबर के नए आदेश के मुताबिक, अब अक्टूबर में इन दोनों ट्रेनों का संचालन पूरी तरह सामान्य रहेगा और ये तय समय पर चलेंगी। अब इनका यह फेरा दिसंबर (9 और 10 दिसंबर 2026) में रद्द रहेगा।
मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने कलेक्टरों की बैठक में सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों और सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के कड़े निर्देश दिए हैं।
रीवा एसडीएम कार्यालय में पट्टा फाइल के आदेश में पांच साल की देरी से नाराज अधिवक्ता संतोष पांडेय ने कपड़े उतारकर धरना दिया। साथियों की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ।
रीवा के मनगवां थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में दंपत्ति को गिरफ्तार किया। कुईयां खुर्द में कार्रवाई के दौरान करीब 8 किलो गांजा और 20.80 लाख रुपये नकद बरामद हुए।
सीधी के मड़वास क्षेत्र में महिला से मिलने पहुंचे युवक को ससुराल पक्ष द्वारा रस्सी से बांधने और मारपीट का वीडियो वायरल है। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान लेकर जांच शुरू की।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एमपी की बीजेपी सरकार पर आदिवासी क्षेत्रों की बदहाली, बढ़ते कर्ज और नौकरशाही के हावी होने का आरोप लगाया। बालाघाट में राहुल गांधी के दौरे और प्रशासनिक लापरवाही पर क्या कहा, पढ़ें पूरी खबर।
भरहुत नगर में आवासीय मकानों के व्यावसायिक उपयोग पर हाउसिंग बोर्ड की कार्रवाई के बीच रहवासियों ने फ्री होल्ड प्रक्रिया में कथित असमानता पर सवाल उठाते हुए कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग की।
बीना, कसारा और कोटा में चल रहे रीमॉडलिंग व निर्माण कार्यों के कारण अक्टूबर में भोपाल से गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। जानें पूरी कैंसिलेल ट्रेन लिस्ट, बदले हुए रूट और जरूरी अपडेट।
सतना नगर निगम ने अमृत परियोजना के करीब 30 करोड़ रुपये के ठेके को समय-सीमा और तीन माह की अतिरिक्त मोहलत के बाद भी काम अधूरा रहने पर समाप्त कर दिया।
स्थानीय इतिहास के अनुसार गांधीजी 28 जनवरी 1931 को सतना आए थे। रेलवे क्षेत्र में पीपल के नीचे सभा का उल्लेख मिलता है, लेकिन आज उस ऐतिहासिक स्मृति की प्रमाणिक पहचान सुरक्षित नहीं है।
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सतना में वरिष्ठजनों के सम्मान और स्वास्थ्य जांच के कार्यक्रम हुए। जिला अस्पताल में 210 वृद्धजनों की जांच कर दवाएं दी गईं, संगठनों ने वरिष्ठ नागरिकों की उपयोगिता रेखांकित की।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह